JOB NEWS. भारत सरकार डिजिटल इंडिया अभियान के तहत ऑनलाइन रोजगार के अवसरों को तेजी से बढ़ावा दे रही है। सरकार का फोकस ऐसे डिजिटल प्लेटफॉर्म तैयार करने पर है, जहां युवा घर बैठे नौकरी खोज सकें और करियर से जुड़ी सुविधाओं का लाभ उठा सकें। इसी दिशा में नेशनल करियर सर्विस (NCS) पोर्टल को लगातार मजबूत किया जा रहा है। यह पोर्टल युवाओं को नौकरी, स्किल डेवलपमेंट और करियर गाइडेंस जैसी सुविधाएं एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराता है। सरकार का मानना है कि आने वाले समय में डिजिटल वर्क कल्चर और वर्क फ्रॉम होम जैसी सुविधाएं रोजगार के नए रास्ते खोलेंगी।

इससे महिलाओं, छात्रों और छोटे शहरों में रहने वाले युवाओं को भी काफी फायदा मिलेगा। नेशनल करियर सर्विस यानी NCS भारत सरकार का ऑनलाइन रोजगार पोर्टल है। इस प्लेटफॉर्म पर सरकारी और निजी दोनों सेक्टर की नौकरियों की जानकारी उपलब्ध रहती है। इसके अलावा यहां ऑनलाइन जॉब फेयर, करियर काउंसलिंग और ट्रेनिंग प्रोग्राम की जानकारी भी मिलती है।

पोर्टल पर इस समय लाखों वैकेंसी मौजूद हैं, जिनमें बड़ी संख्या में वर्क फ्रॉम होम जॉब्स भी शामिल हैं। उम्मीदवार अपनी योग्यता और अनुभव के आधार पर नौकरी खोज सकते हैं। यहां डाटा एंट्री, टेलीकॉलिंग, कस्टमर सपोर्ट, ऑनलाइन टीचिंग, कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मार्केटिंग जैसी कई नौकरियां उपलब्ध रहती हैं। लॉगिन करने के बाद उम्मीदवार “सर्च जॉब” सेक्शन में जाकर नौकरी खोज सकते हैं।

लोकेशन, क्वालिफिकेशन, अनुभव और वर्क फ्रॉम होम जैसे विकल्पों के आधार पर जॉब सर्च की जा सकती है। पसंद आने वाली नौकरी पर क्लिक करके सीधे आवेदन भी किया जा सकता है। NCS Portal युवाओं के लिए रोजगार पाने का बड़ा माध्यम बनता जा रहा है। इस प्लेटफॉर्म से कई बड़ी कंपनियां जुड़ चुकी हैं, जिससे घर बैठे नौकरी पाने के अवसर तेजी से बढ़े हैं। ऑनलाइन शॉपिंग, फूड डिलीवरी और कस्टमर सर्विस से जुड़ी कंपनियां लगातार नई वैकेंसी जारी कर रही हैं। इसके जरिए युवाओं को वर्क फ्रॉम होम, डाटा एंट्री, कस्टमर सपोर्ट और दूसरी कई तरह की नौकरियों के विकल्प मिल रहे हैं।

ऐसे करें रजिस्ट्रेशन
NCS पोर्टल पर नौकरी के लिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन करना जरूरी होता है। इसके लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर “रजिस्टर” विकल्प चुनना होगा। इसके बाद जॉब सीकर ऑप्शन पर क्लिक करके मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी के जरिए OTP वेरिफिकेशन करना होगा। फिर उम्मीदवार को अपनी शैक्षणिक योग्यता, स्किल और अन्य जरूरी जानकारी भरनी होगी। रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद उम्मीदवार अपनी पसंद की नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं।
































