सरकार ने युवाओं को केवल रोजगार तलाशने वाला नहीं, बल्कि रोजगार देने वाला बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री स्टार्टअप एवं NIPUN मिशन को मंजूरी दी है। वहीं सरकारी और संबद्ध संस्थाओं में काम कर रहे कर्मचारियों के लिए अधिकतम आयु सीमा 38 से बढ़ाकर 45 वर्ष करने का निर्णय लिया गया है। Read More
बैठक में खास तौर पर राजनांदगांव में GAIL (India) Limited के प्रस्तावित गैस आधारित फर्टिलाइजर प्लांट और Electronics Manufacturing Cluster 2.0 को लेकर विचार-विमर्श हुआ। Read More
याचिका कांग्रेस और सामाजिक कार्यकर्ता बसदेव चक्रवर्ती की ओर से दायर की गई है। याचिकाकर्ताओं ने 90 सदस्यीय विधानसभा के आधार पर मंत्रिपरिषद की संख्या संविधान में निर्धारित 15 प्रतिशत की सीमा से अधिक होने का दावा किया है। Read More
सीएम ने कहा कि सतत विकास में पर्यावरण संरक्षण और संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग तथा जल निस्पंदन में स्वच्छ जल, जल संरक्षण और इससे जुड़े वैज्ञानिक समाधानों को प्रयोग करके समझाया जाएगा। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि बच्चों की जिज्ञासा को वैज्ञानिक सोच, प्रयोग और नवाचार से जोड़ना जरूरी है। Read More
सांसद अग्रवाल ने पत्र में कहा कि कमिश्नरेट प्रणाली लागू करने का उद्देश्य राजधानी में कानून-व्यवस्था को अधिक प्रभावी और त्वरित बनाना था, लेकिन मैदानी स्तर पर आरक्षक, प्रधान आरक्षक, उपनिरीक्षक और अन्य पुलिसकर्मियों की भारी कमी के कारण अपेक्षित परिणाम नहीं मिल पा रहे हैं। वहीं रायपुर ग्रामीण पुलिस भी पर्याप्त पुलिस बल के अभाव से जूझ रही है। Read More
राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय कलश वंदन अभियान के शुभारंभ समारोह में मुख्यमंत्री मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि संत गुरु रविदास के समता, सामाजिक न्याय और मानवता के विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। Read More
बैठक में प्रदेश के किसानों को खरीफ और रबी मौसम में उर्वरकों की समय पर और सुचारू उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए मंत्री-मंडलीय उप समिति गठित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। Read More
कैबिनेट ने छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी द्वारा केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के विद्युत उपक्रमों (CPSUs) से खरीदी जाने वाली बिजली के भुगतान के लिए मौजूदा त्रिपक्षीय समझौते की जगह भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के दिशा-निर्देशों के अनुरूप डायरेक्ट डेबिट मैंडेट (DDM) व्यवस्था लागू करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी। Read More
अग्निशमन विभाग, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने कोचिंग संस्थानों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान कई संस्थानों में फायर सेफ्टी व्यवस्था का अभाव पाया गया। अग्निशमन यंत्र, आपातकालीन निकासी मार्ग और आवश्यक सुरक्षा दस्तावेजों की कमी को गंभीर लापरवाही मानते हुए प्रशासन ने मोशन कोटा, वेदांतु, रामा कोचिंग और कैड एकेडमी को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया। Read More
मुख्यमंत्री ने एनएचएम कर्मचारियों को स्वास्थ्य सेवाओं की “रीढ़ की हड्डी” बताते हुए कहा कि प्रदेश के दूरस्थ और दुर्गम क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ छत्तीसगढ़ के निर्माण में एनएचएम कर्मियों का योगदान अतुलनीय है और राज्य सरकार उनके समर्पण और सेवा भावना का सम्मान करती है। Read More
मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और सड़क, बिजली, शिक्षा, पेयजल तथा अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। Read More
यह अनुबंध नवंबर 2019 से लागू है और 31 मई 2026 को समाप्त होना था। MSTC के ई-नीलामी प्लेटफॉर्म के जरिए स्क्रैप बिक्री में पारदर्शिता और बेहतर राजस्व मिलने की बात कही गई। Read More
अब हत्या, दुष्कर्म, आत्महत्या और एनडीपीएस एक्ट से जुड़े मामलों की वैज्ञानिक जांच के लिए नमूनों को बिलासपुर भेजने की आवश्यकता काफी हद तक समाप्त हो जाएगी। स्थानीय स्तर पर ही ब्लड सैंपल, विसरा, स्लाइड, मादक पदार्थ, केमिकल और अल्कोहल की जांच संभव हो सकेगी, जिससे जांच प्रक्रिया तेज और प्रभावी बनेगी। Read More
बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने श्रमिकों को घर बैठे रोजगार और योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से “ई-श्रम साथी” मोबाइल एप (छत्तीसगढ़ डिजिटल लेबर चौक) की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि श्रमिकों की मेहनत राज्य और देश की अर्थव्यवस्था की नींव है, इसलिए उनके योगदान का सम्मान और उनकी सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। Read More
स पहल से न केवल घरों में उजाला पहुंचेगा, बल्कि बच्चों की पढ़ाई, स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता और ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर भी बढ़ेंगे। छोटे व्यवसायों को भी इससे गति मिलने की उम्मीद है। Read More
स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बताया कि अप्रैल माह में ही बढ़ते तापमान और भीषण लू की स्थिति को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है, ताकि विद्यार्थियों के स्वास्थ्य पर किसी भी प्रकार का प्रतिकूल प्रभाव न पड़े। उन्होंने यह भी बताया कि इस संबंध में शासन द्वारा सभी संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं। Read More
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री और केंद्रीय नेतृत्व के प्रयासों का उल्लेख करते हुए कहा कि बस्तर क्षेत्र अब तेजी से विकास की ओर बढ़ रहा है और नक्सल मुक्ति का संकल्प जवानों के साहस से पूरा होने की कगार पर है। उन्होंने बताया कि बस्तर ओलंपिक में आत्मसमर्पित नक्सलियों की टीम "जोआ बाट" के नाम से शामिल हुई थी, जिसमें करीब 700 सदस्य शामिल थे। Read More
पिछले कुछ महीनों में छत्तीसगढ़ के वनांचल और सीमावर्ती इलाकों (जैसे बलरामपुर और कवर्धा के कुछ क्षेत्र) से अफीम की अवैध खेती की खबरें आई थीं। पुलिस और प्रशासन ने छापेमारी कर लाखों रुपये की अफीम की फसल नष्ट की थी। इन मामलों ने प्रशासन की नींद उड़ा दी थी, क्योंकि दुर्गम पहाड़ी क्षेत्रों का फायदा उठाकर तस्कर स्थानीय लोगों के माध्यम से यह काला कारोबार फैला रहे थे। Read More
CM ने कहा कि यह घटना देश के करोड़ों आदिवासियों, पिछड़ों, दलितों और मातृशक्ति की भावनाओं को गहराई से आहत करने वाली है। अपने पत्र में CM ने यह भी कहा कि यह पहली बार हुआ है जब किसी राज्य सरकार के व्यवहार को लेकर स्वयं राष्ट्रपति जी को अपनी पीड़ा सार्वजनिक करनी पड़ी है। Read More
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में साल 2026 की पहली कैबिनेट बैठक संपन्न हुई। मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित इस बैठक में छत्तीसगढ़ शासन के सभी मंत्री शामिल हुए। घंटों चली इस बैठक में कई अहम फैसले लिए गए, जिनकी जानकारी प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। मंत्रिपरिषद ने बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं, जिनमें से एक बड़ा निर्णय स्वास्थ्य संस्थानों से जुड़ा है। Read More
छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। रामानुजगंज क्षेत्र के छत्तीसगढ़–झारखंड सीमा पर स्थित सामरी के ओरसा पाठ घाट में एक स्कूल बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस भीषण दुर्घटना में अब तक 10 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 82 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं, जिनमें कई की हालत गंभीर बनी हुई है। Read More
दिल्ली में सोमवार और मंगलवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की चुनाव प्रक्रिया होने जा रही है। इस चुनावी प्रक्रिया में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा समेत कई राष्ट्रीय पदाधिकारी दिल्ली पहुंच गए हैं। Read More
भारत सरकार के ग्रामीण विकास तथा कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को पत्र लिखकर अवगत कराया है कि खरीफ विपणन वर्ष 2025–26 के दौरान छत्तीसगढ़ में दाल एवं तिलहनी फसलों की खरीद के लिए मूल्य समर्थन योजना (PSS) लागू करने के राज्य सरकार के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। Read More
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार के सफल दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जांजगीर-चांपा जिले के खोखराभाठा पुलिस लाइन मैदान में आयोजित जनादेश परब में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने मंच से प्रदेश की उपलब्धियों, जनकल्याण और भविष्य की दिशा पर स्पष्ट संदेश दिया। वंदे मातरम और राज्यगीत के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ, जिसमें जनविश्वास, गौरव और निर्माण के संकल्प को दोहराया गया। Read More
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में केन्द्र सरकार द्वारा घोषित समर्थन मूल्य पर राज्य के पंजीकृत किसानों से धान खरीदी का कार्य अनवरत रूप से जारी है। कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश में संचालित 2739 खरीदी केन्द्रों के माध्यम से धान की खरीदी सुगमता पूर्वक की जा रही है । धान की खरीदी के लिए 15 नवम्बर 2025 से 31 जनवरी, 2026 तक की अवधि निर्धारित की गई है । Read More
छत्तीसगढ़ सरकार के दो साल पूरे होने पर आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खुद प्रेस कॉन्फ्रेंस करके अपनी सरकार के कार्यों की जानकारी दी। इस दौरान उनके साथ में दोनों डिप्टी सीएम विजय शर्मा और अरुण साव के साथ ही पांच मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, केदार कश्यप, रामविचार नेताम, दयाल दास बघेल, लक्ष्मी राजवाड़े मौजूद रहे। Read More
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 03 दिसंबर 2025 को महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को गति देने वाली राज्य सरकार की प्रमुख योजना महतारी वंदन के तहत आज 22वीं किश्त का भुगतान मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में आयोजित कार्यक्रम में बटन दबाकर किया। महतारी वंदन योजना की 22वीं किस्त 67,71,012 हितग्राहियों के खाते में ट्रांसफर की गई। इस दौरान सीएम साय ने कहा कि महतारी वंदन योजना हमारी माताओं और बहनों के सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक स्वावलंबन के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का जीवंत उदाहरण है। Read More
राजधानी रायपुर के टिकरापारा स्थित गोंडवाना भवन में आयोजित गोंड युवक-युवती परिचय सम्मेलन में आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए। पारंपरिक जनजातीय रीति-रिवाजों से हुए स्वागत के बाद मुख्यमंत्री ने भगवान बूढ़ादेव का पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने गोंड समाज की सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए 5 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान करने की घोषणा की। Read More
छत्तीसगढ़ सरकार बिजली बिल में आम जनता को राहत दे सकती है। राज्य सरकार 100 यूनिट को बढ़ाकर 200 यूनिट तक हाफ बिजली बिल करने की तैयारी में है। इस संबंध में आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इंतजार करिए। Read More