JOB NEWS. खेलों में प्रतिभा दिखाने वाले युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। Bank of Baroda ने स्पोर्ट्सपर्सन के लिए भर्ती निकाली है, जिसमें बिना लिखित परीक्षा सीधे चयन का मौका मिलेगा। क्रिकेट, कबड्डी, टेबल टेनिस समेत चार खेलों के खिलाड़ियों के लिए वैकेंसी जारी की गई है। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित तिथि से पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन या समकक्ष डिग्री होना जरूरी है। खास बात यह है कि किसी प्रकार के कार्य अनुभव की अनिवार्यता नहीं रखी गई है। खेल उपलब्धि के रूप में अभ्यर्थी ने राज्य, राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में पदक जीता हो। इसके अलावा Khelo India Youth Games, विंटर गेम्स, पैरा गेम्स या यूनिवर्सिटी गेम्स में पदक विजेता भी आवेदन कर सकते हैं।

इसके साथ ही School Games Federation of India (SGFI) के पदक विजेता या राष्ट्रीय स्कूली खेलों में राज्य/केंद्र शासित प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ी भी पात्र हैं। उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी। चयन प्रक्रिया में कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी।

अभ्यर्थियों का चयन शॉर्टलिस्टिंग, स्क्रीनिंग और फील्ड ट्रायल के आधार पर किया जाएगा। हालांकि बैंक जरूरत पड़ने पर चयन प्रक्रिया में बदलाव कर सकता है। चयनित उम्मीदवारों को ₹24,050 से ₹64,480 तक मासिक वेतन दिया जाएगा। आवेदन शुल्क सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग के लिए ₹850 तय किया गया है, जबकि एससी, एसटी, पूर्व सैनिक और महिला उम्मीदवारों के लिए ₹175 शुल्क रखा गया है।

ऐसे करें आवेदन
- बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
- Career सेक्शन में Current Opportunities पर क्लिक करें
- Sportsperson भर्ती लिंक खोलें
- New Registration कर लॉगइन आईडी बनाएं
- सभी जरूरी जानकारी भरें और दस्तावेज अपलोड करें
- आवेदन शुल्क जमा कर फॉर्म सबमिट करें और प्रिंट आउट सुरक्षित रखें



































