Madhya Pradesh News ग्वालियर (मध्य प्रदेश): एक अनोखा और चर्चित मामला सामने आया है, जहां ग्वालियर खंडपीठ ने 19 वर्षीय युवती की मर्जी का सम्मान करते हुए उसे अपने प्रेमी के साथ रहने की अनुमति दे दी। साथ ही अदालत ने युवती को 6 महीने तक पुलिस सुरक्षा भी प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।... Read More
मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बीएलओ को जिले में अनूठे इनाम दिए जा रहे हैं। जबलपुर की स्नेहलता पटेल को लक्ष्य समय से पहले पूरा करने पर कान्हा–बांधवगढ़ की हेलीकॉप्टर जॉय राइड कराई गई। रीवा के 12 बीएलओ को टाइगर सफारी और मूवी टिकट देकर सम्मानित किया गया। Read More
नरसिंहपुर के ओसवाल परिवार की बेटी अनामिका ओसवाल अपने पति दिनेश कांकरिया, डॉक्टर बेटी हर्षिता और बेटे विधान के साथ 9 नवंबर को आचार्य जिन पीयूष सागर के सान्निध्य में जैन दीक्षा ग्रहण करेंगी। इससे पहले भी परिवार की एक बेटी ने 2022 में दीक्षा ली थी। Read More
इंदौर के झलारिया स्थित शिशुकुंज स्कूल में कैमिस्ट्री लैब में प्रयोग के दौरान फ्लास्क टूटने से 4 से 5 छात्र और एक शिक्षक मामूली रूप से घायल हो गए। स्कूल प्रबंधन ने स्पष्ट किया कि यह कोई बड़ा हादसा नहीं था और सभी छात्र सुरक्षित हैं। सभी को प्राथमिक उपचार दिया गया और वे सामान्य स्थिति में लौट आए। प्रबंधन ने सुरक्षा उपाय और सख्त करने की बात कही है। Read More
भोपाल में मोहाली की एक प्रिंटिंग कंपनी द्वारा करोड़ों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। कंपनी ने बुक प्रिंटिंग का ठेका देने के नाम पर भोपाल समेत कई शहरों के 30 से अधिक लोगों से 2 से 20 लाख रुपये तक वसूले। प्रारंभ में छोटे आर्डर देकर भरोसा जीतने के बाद संचालक और एजेंट फरार हो गए। मिसरोद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। Read More
फिल्म हक की रिलीज पर लगी रोक को एमपी हाई कोर्ट ने हटा दिया है। शाहबानो बेगम की बेटी सिद्धिका बेगम ने फिल्म को उनकी मां के जीवन पर आधारित बताते हुए याचिका दायर की थी। कोर्ट ने कहा कि फिल्म काल्पनिक है और इसमें कुछ भी आपत्तिजनक नहीं है। फिल्म निर्माताओं के वकीलों ने दलील दी कि जयललिता और वीरप्पन पर भी पहले फिल्में बन चुकी हैं। Read More
इंदौर में राशन के चावल की कालाबाजारी केस में चंदन नगर पुलिस ने आरोपी की जमानत रद्द कराने के लिए सुप्रीम कोर्ट में झूठा शपथ पत्र पेश किया, जिसमें आठ मामलों का जिक्र किया गया था जबकि चार ही दर्ज थे। कोर्ट ने एडीसीपी दीशेष अग्रवाल और टीआई इंद्रमणि पटेल को नोटिस जारी कर 25 नवंबर को व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश दिया है। Read More
इंदौर के सांवेर रोड पर बाइक सवार बदमाशों ने युवक विनोद चौधरी पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोपी घटना के बाद फरार हो गए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से उनकी तलाश में जुटी है। वहीं, आजाद नगर पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो युवकों को देशी पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ पकड़ा है। दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। Read More
मध्य प्रदेश में छह नवंबर से बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने और पीछे बैठने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। सड़क सुरक्षा अभियान के तहत पुलिस प्रदेशभर में चालानी कार्यवाही करेगी। हर साल हजारों मौतों का कारण हेलमेट न पहनना बताया गया है। अब सभी सवारों के लिए हेलमेट अनिवार्य किया गया है। अभियान का उद्देश्य हादसे कम करना और हेलमेट पहनने की आदत को संस्कार बनाना है। Read More
इंदौर के पास सिमरोल स्थित भेरूघाट में ओंकारेश्वर से उज्जैन जा रही बस 20 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में तीन यात्रियों की मौत हो गई और 20 से अधिक घायल हो गए। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपए की सहायता राशि और घायलों को मुफ्त इलाज के निर्देश दिए हैं। पुलिस जांच और राहत कार्य जारी है। Read More
मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के पेठिया गांव स्थित मदरसे से पुलिस ने 20 लाख रुपए के नकली नोट बरामद किए हैं। मौलाना जुबैर मोहम्मद अंसारी पहले ही महाराष्ट्र के मालेगांव में 10 लाख के नकली नोटों के साथ पकड़ा जा चुका है। आतंकी फंडिंग की आशंका में एसआईटी जांच शुरू की गई है। पुलिस जुबैर के गिरोह, नेटवर्क और नकली नोटों की आपूर्ति श्रृंखला की गहन जांच कर रही है। Read More
मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले की बड़नगर तहसील के ऊंटवास गांव में अजीब मामला सामने आया है। सगाई से पहले दूल्हे की मां अपने होने वाले समधी यानी दुल्हन के पिता के साथ फरार हो गई। दोनों के बेटे-बेटी की शादी तय थी और तैयारियां चल रही थीं। महिला के परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। आठ दिन बाद पुलिस ने महिला को बरामद कर परिजनों को सौंपा। मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। Read More
जबलपुर के सिहोरा में यात्री बस नो एंट्री तोड़कर नवरात्र भंडारे में घुस गई। 20 श्रद्धालु घायल हुए, जिनमें पांच की हालत गंभीर है। पुलिस ने ड्राइवर को पकड़ा, बस जब्त की। कलेक्टर ने घायलों को तात्कालिक मदद दी। Read More
एग्जिट पोल में बताया गया था कि 29 सीटें बीजेपी को मिल रही हैं। अब देखना होगी की एग्जिट पोल के आंकड़े हकीकत में भी यही होते हैं या कांग्रेस को. Read More
आपको बता दे, मध्यप्रदेश कूनो नेशनल पार्क में यह चीते अफ्रीका से लाये गए थे। जिन्हें पीएम मोदी ने अपने जन्मदिन के अवसर पर उद्यान में छोड़ा था। Read More