JOB NEWS. सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ा मौका सामने आया है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने सिलेक्शन फेज-14 भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इसके साथ ही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है, जिसमें इच्छुक उम्मीदवार तय समयसीमा के भीतर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के तहत अलग-अलग विभागों में विभिन्न पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। यह परीक्षा उन अभ्यर्थियों के लिए अहम अवसर है, जो केंद्र सरकार की नौकरी पाना चाहते हैं।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु की गणना 01 जनवरी, 2026 के आधार पर की जाएगी। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु 21 से 30 वर्ष होनी चाहिए। इसके अलावा, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी। एससी एवं एसटी उम्मीदवारों को आयु-सीमा में पांच वर्ष की छूट दी जाएगी और ओबीसी उम्मीदवारों को तीन वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी।

आवेदन करने के लिए अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में जमा करना अनिवार्य है। इसके अलावा, महिला, दिव्यांग और एससी एवं एसटी उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है। लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों से जनरल इंटेलिजेंस, सामान्य जागरूकता, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और अंग्रेजी भाषा से 200 अंकों के 100 बहुविकल्पीय प्रकार के सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा एक अवधि एक घंटे होगी। परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.50 अंक की नेगेटिव मार्किंग भी की जाएगी।

एसएससी में फेज-14 परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। ऐसे में उम्मीदवारों की सहायता के लिए यहां आवेदन करने के निम्नलिखित स्टेप्स बताए गए हैं, जिसे फॉलो करके उम्मीदवार अपना फॉर्म खुद भर सकते हैं। 5 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

ऐसे करें आवेदन
आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
अब वेबसाइट के होमपेज पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
इसके बाद मांगी गई सभी जानकारी को ध्यान से दर्ज कर लें।
अब आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करने के बाद रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करें।
अंत में भविष्य के लिए इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
































