JOB NEWS. अगर आप तकनीकी क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो बिहार टेक्निकल सर्विस कमीशन की पॉलिटेक्निक इंस्ट्रक्टर भर्ती 2026 आपके लिए एक मजबूत अवसर लेकर आई है। इस भर्ती के जरिए इलेक्ट्रिशियन, वायरमैन सहित कई ट्रेड में नियुक्तियां की जाएंगी। इच्छुक उम्मीदवार 15 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 252 पद भरे जाएंगे। चयनित अभ्यर्थियों की पोस्टिंग बिहार के सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, पॉलिटेक्निक संस्थानों और महिला पॉलिटेक्निक कॉलेजों में की जाएगी। यह उन युवाओं के लिए खास मौका है जो तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं।

इस भर्ती के तहत इलेक्ट्रिशियन, वायरमैन और अन्य संबंधित ट्रेड के पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 15 मई 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 252 पदों को भरा जाएगा. चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति बिहार के सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज और महिला पॉलिटेक्निक संस्थानों में की जाएगी।

योग्यता की बात करें तो उम्मीदवार के पास संबंधित ट्रेड में आईटीआई, डिप्लोमा, बीई या बीटेक की डिग्री होना आवश्यक है। इसके अलावा जिन अभ्यर्थियों के पास इलेक्ट्रिशियन या वायरमैन ट्रेड में व्यावहारिक अनुभव है, उन्हें चयन प्रक्रिया में प्राथमिकता दी जा सकती है। इससे उनकी चयन की संभावना और मजबूत हो जाती है। उम्र सीमा के अनुसार आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए, जबकि अधिकतम आयु 37 वर्ष तय की गयी है, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।

आवेदन शुल्क सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए 100 रुपये निर्धारित किया गया है। शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से ही किया जा सकता है।उम्मीदवार डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीआई के जरिए आसानी से फीस जमा कर सकते हैं। वेतन की बात करें तो चयनित उम्मीदवारों को 35,400 रुपये प्रतिमाह का आकर्षक वेतन दिया जाएगा।

इसके साथ ही सरकारी नौकरी के अन्य भत्ते और सुविधाएं भी मिलेंगी। चयन प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी की जाएगी. सबसे पहले उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा देनी होगी। इस परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद अंतिम चरण में मेडिकल परीक्षण किया जाएगा। सभी चरणों में सफल उम्मीदवारों को अंतिम मेरिट सूची में शामिल किया जाएगा।

आवेदन कैसे करें
- सबसे पहले बिहार टेक्निकल सर्विस कमीशन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- Recruitment सेक्शन में Polytechnic Instructor Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- नए उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन करें।
- लॉगिन कर आवेदन फॉर्म भरें।
- जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और फॉर्म सबमिट करें।
- भविष्य के लिए प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।



































