धमतरी जिले में छुट्टी पर अपने पैतृक गांव आए बीजापुर में पदस्थ एक आरक्षक की मौत से सनसनी फैल गई। जवान का शव घर में मिला। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। Read More
महाराष्ट्र से छत्तीसगढ़ के बस्तर की खूबसूरत वादियों को देखने निकली 23 महिला बाइक राइडर्स की यात्रा धमतरी में हुए दर्दनाक हादसे के बाद मातम में बदल गई। जगतरा-मड़का टोला मोड़ पर ट्रेलर की चपेट में आने से मुंबई निवासी 24 वर्षीय रिद्धि ठक्कर गंभीर रूप से घायल हो गईं। अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। Read More
अधिकारियों ने कहा कि महिलाओं और बच्चों से जुड़े मामलों में निष्पक्ष जांच, वैज्ञानिक साक्ष्य संकलन और अभियोजन पक्ष के साथ बेहतर समन्वय उनकी प्राथमिकता है, ताकि पीड़ितों को समय पर न्याय मिल सके। Read More
दोनों बच्चे नदी किनारे नहाने गए थे। इसी दौरान नदी के तेज बहाव में उनका संतुलन बिगड़ गया और वे पानी में बहने लगे। बच्चों को संकट में देख आसपास मौजूद महिलाओं ने बिना समय गंवाए उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया। समय रहते मिली मदद से दोनों बच्चों की जान बच गई। राहत की बात यह है कि दोनों बच्चे पूरी तरह सुरक्षित हैं। Read More
घटना कुरूद थाना क्षेत्र के सुनील सिनेमा के पास की है। घायल युवक वेदप्रकाश किसी काम से वहां से गुजर रहा था। इसी दौरान पुरानी रंजिश रखने वाले दो युवक मौके पर पहुंचे और उसे घेर लिया। विवाद बढ़ने से पहले ही आरोपियों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमलावरों ने वेदप्रकाश की कमर पर चाकू से कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। Read More
यह एटीएम सुन्दरगंज चर्च से करीब 15 से 20 मीटर की दूरी पर स्थित है। एजेंसी ने संबंधित बैंक से एटीएम के ट्रांजेक्शन रिकॉर्ड और सीसीटीवी फुटेज जब्त कर लिए हैं। जांच में पता चला है कि विदेशी डेबिट कार्ड का इस्तेमाल करते हुए करीब 3200 बार 10-10 हजार रुपये की निकासी की गई, जिससे कुल राशि लगभग 3.20 करोड़ रुपये तक पहुंच गई। Read More
पहला मामला अर्जुनी थाना क्षेत्र के ग्राम खर्तूली का है। यहां रहने वाले दानीराम साहू ने अपने घर में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। परिजन उन्हें बचा नहीं सके और उनकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी। दानीराम कृषि कार्य से जुड़े हुए थे। Read More
गरियाबंद जिले के मैनपुर थाना क्षेत्र के बोइरगांव दर्रीपारा निवासी विप्लव मंडल (55) धमतरी में मछली का कारोबार करते थे। 27 जून की रात वह नगरी बाजार से मछली बेचकर अपने कर्मचारी चुम्मन यादव के साथ घर लौट रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे आरोपियों ने उनका रास्ता रोक लिया। Read More
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उसे नीचे उतारने की कोशिश शुरू की, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ा रहा। आखिरकार दोनों पत्नियों के समझाने पर करीब डेढ़ घंटे बाद वह सुरक्षित नीचे उतरा। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। Read More
हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और प्रशासन के समक्ष अपनी आपत्ति दर्ज कराई। संगठन का कहना था कि मृतक ने जीवनकाल में धर्म परिवर्तन कर अन्य धार्मिक परंपराओं को अपनाया था, इसलिए अंतिम संस्कार भी उसी धार्मिक रीति-रिवाज और निर्धारित स्थल पर किया जाना चाहिए। Read More
विवाद की शुरुआत प्रेम प्रसंग और मोबाइल फोन को लेकर हुई थी। बताया जा रहा है कि रामपुर वार्ड की एक महिला का प्रेम संबंध गणेश चौक निवासी सूरज के दोस्त के साथ था। Read More
धमतरी के कलेक्टर ने इस परियोजना को जिले के विकास के लिए मील का पत्थर बताते हुए कहा कि प्रशासन इस योजना को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रहा है। रक्षा मंत्रालय की टीम जल्द ही संभावित स्थलों का निरीक्षण करेगी। प्रशासन भूमि चयन से लेकर आवश्यक बुनियादी सुविधाओं की व्यवस्था तक सभी तैयारियां पूरी कर रहा है, ताकि निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जा सके। Read More
ठगों ने पीड़ित को भरोसा दिलाया कि उनकी 15 लाख रुपये की कार की लॉटरी निकली है। कार भेजने के लिए 'प्रोसेसिंग चार्ज' और 'टैक्स' के नाम पर बार-बार पैसे मांगे गए। झांसा यह भी दिया गया कि यदि वे कार नहीं लेना चाहते, तो पैसा जमा रहने पर उन्हें अन्य बैंकों से अधिक ब्याज मिलेगा। Read More
मामले के सामने आने के बाद शिक्षा, स्वास्थ्य और प्रशासनिक विभाग की टीमें सक्रिय हुईं। जांच दल दो बार स्कूल पहुंचा और विद्यार्थियों से अलग-अलग पूछताछ की गई। बच्चों की मानसिक स्थिति और परामर्श की आवश्यकता को भी गंभीरता से लिया जा रहा है। Read More
धमतरी जिले के केरेगांव परिक्षेत्र में वन विभाग एवं अर्थ रिट्रीट फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में जैव विविधता संरक्षण को लेकर एक विशेष जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। घने जंगलों के बीच आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य वनवासियों को जंगल के जीवन, जैव विविधता तथा आँखों से दिखाई न देने वाले सूक्ष्म जीव-जंतुओं के संरक्षण के प्रति जागरूक करना रहा। Read More
एक मामूली सी बात...और उजड़ गया पूरा घर। धमतरी जिले से एक दिल झकझोर देने वाली खबर सामने आई है, जहाँ बाइक न मिलने की नाराज़गी ने एक युवक की जान ले ली। जिस उम्र में सपने बुने जाते हैं, उसी उम्र में ज़िंदगी से हार मान ली गई। Read More
धमतरी में नक्सलवाद के खिलाफ जारी जंग में एक और निर्णायक जीत मिली है। धमतरी जिला अब आधिकारिक तौर पर नक्सल मुक्त घोषित कर दिया गया है। माओवादी संगठन सीतानदी एरिया कमेटी के आखिरी बचे 09 हार्डकोर नक्सलियों ने हथियार डाल दिए हैं। रायपुर रेंज के आईजी अमरेश मिश्रा के सामने इन नक्सलियों ने हथियारों के साथ आत्मसमर्पण किया। ये वही नक्सली हैं जिन पर कुल 47 लाख रुपये का इनाम घोषित था। Read More
धमतरी जिले में अवैध धान कारोबार पर जिला प्रशासन की सख्ती लगातार जारी है। प्रशासन के उड़नदस्ते ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच दुकानों को सील कर दिया है। इससे पहले अब तक छह राइस मिलों पर भी ताला लगाया जा चुका है। इस कार्रवाई के बाद जिलेभर में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। Read More
अतिक्रमण करने वाला बुलडोजर के डर से खुद अपना अतिक्रमण हटाए ऐसा नजारा बहुत ही कम देखने को मिलता है, लेकिन अब ऐसा सामने आया है। जब नगर निगम का बुल्डोजर पहुंचते ही व्यापारी अपना सामान खुद हटाकर दुकान खाली करने लगे। जाहिर है कि व्यापारी किसी भी विवाद से बचने के लिए खुद ऐसा रास्ता अपना लिए। Read More
धमतरी में आज किसानों का गुस्सा खुलकर सड़कों पर नजर आया। धान खरीदी व्यवस्था में अचानक हुए बदलाव के विरोध में किसान बड़ी संख्या में कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रदर्शन किया। किसानों का आरोप है कि ऑनलाइन टोकन व्यवस्था बंद कर ऑफलाइन टोकन लागू किए जाने से वे परेशान हो चुके हैं। अब सवाल ये है कि क्या प्रशासन किसानों की नाराज़गी को गंभीरता से लेगा? या फिर दबाव की यह प्रक्रिया यूं ही जारी रहेगी। Read More
धमतरी के सेहरा डबरी गांव में रेलवे प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रेलवे की ज़मीन पर बने करीब 30 कच्चे-पक्के मकानों को ढहा दिया गया। प्रशासन के मुताबिक, लगातार नोटिस देने के बावजूद अतिक्रमणकारियों ने ज़मीन खाली नहीं की थी। इसके चलते रायपुर से धमतरी तक बन रही नई बड़ी रेलवे लाइन परियोजना में बार-बार रुकावटें आ रही थीं। Read More
धमतरी में आज यानी 31 दिसंबर को सियासी विरोध का एक अनोखा और चौंकाने वाला दृश्य सामने आया। जहां सिटी कोतवाली थाना के ठीक सामने कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला पुलिस का पुतला दहन किया। हैरानी की बात यह रही कि पुतला जलता रहा और सामने मौजूद पुलिस पूरे घटनाक्रम की मूक दर्शक बनी रही। Read More
धमतरी से एक चौंकाने वाला ठगी का मामला सामने आया है। नामी ब्रांड नेचुरल आइसक्रीम की डीलरशिप दिलाने के नाम पर एक व्यापारी से करीब 20 लाख रुपये की ठगी कर ली गई पीड़ित ने पूरे मामले की शिकायत सिटी कोतवाली थाने में दर्ज कराई है। सवाल ये है कि क्या नामी कंपनियों के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह धमतरी में सक्रिय है? Read More
धमतरी जिले के दुगली थाना क्षेत्र के कोलियरी में एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। शोक कार्यक्रम से लौट रहा एक परिवार तेज रफ्तार की भेंट चढ़ गया। तेज रफ्तार कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दमांद की मौके पर ही मौत हो गई जबकि मृतक की सास और साली गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं। Read More
धमतरी में गुरुवार को नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर जिला कांग्रेस ने भाजपा कार्यालय का घेराव किया। कांग्रेस का यह प्रदर्शन नेशनल हेराल्ड केस में हाल ही में सामने आए अदालती फैसले के बाद किया गया। बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता पदाधिकारी और कार्यकर्ता हाथ में बैनर लेकर नारेबाजी करते हुए भाजपा कार्यालय के सामने जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान पूर्व विधायक अंबिका मरकाम और लेखराम साहू सड़क पर चलते हुए गिर पड़े। Read More
कांग्रेस में फिर संगठन के अंदरूनी कलह का विस्फोट हुआ है। धमतरी में कांग्रेस संगठन के भीतर विवाद एक बार फिर भड़क उठा है। हालात इस कदर गर्म हो गए हैं कि बात पत्थर से हमला करने के आरोपों तक पहुंच गई है। पीड़ित कार्यकर्ता ने सिटी कोतवाली में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए जिलाध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। Read More
धमतरी में एक बार फिर फर्जी अधिकारी बनकर लूट करने वाला गिरोह सक्रिय हो गया है। इस बार इन नकली अफ़सरों ने खुद को एसीबी यानी एंटी करप्शन ब्यूरो का अधिकारी बताकर घर में धावा बोला, दबंगई दिखाई और लाखों का सामान लूट ले गए। Read More
DHAMTARI NEWS. छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची की SIR प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस ने आशंका जताई है। धमतरी दौरे पर पहुंचे कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा अगर मतदाताओं के नाम नाजायज़ तरीके से काटे गए तो कांग्रेस हर स्तर पर विरोध करेगी। पायलट ने बिहार का उदाहरण भी दिया जहाँ... Read More
धमतरी में बरड़िया ज्वेलर्स में हुई गोलीबारी और डकैती के प्रयास ने पूरे प्रदेश को दहला दिया था। तीन नकाबपोश बदमाशों ने रात के अँधेरे में ज्वेलरी शॉप को निशाना बनाया। संचालक की बेटी को गोली मारी और फरार हो गए। धमतरी पुलिस ने इस हाई-प्रोफाइल केस का बड़ा खुलासा किया है। दो कुख्यात अंतरराज्यीय बदमाश गिरफ्तार किए गए हैं, जिनका नेटवर्क मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ तक फैला हुआ है। Read More