अधिकारियों ने कहा कि महिलाओं और बच्चों से जुड़े मामलों में निष्पक्ष जांच, वैज्ञानिक साक्ष्य संकलन और अभियोजन पक्ष के साथ बेहतर समन्वय उनकी प्राथमिकता है, ताकि पीड़ितों को समय पर न्याय मिल सके। Read More
जस्टिस सचिन सिंह राजपूत की एकलपीठ ने अंबिकापुर निवासी डी.के. सोनी द्वारा दायर याचिका खारिज करते हुए कहा कि विवाह पंजीयन आवेदन, जन्मतिथि, पहचान पत्र, पता, फोटो और अन्य व्यक्तिगत दस्तावेज निजी जानकारी की श्रेणी में आते हैं। यदि आवेदक यह साबित नहीं कर पाता कि जानकारी का संबंध किसी बड़े जनहित, भ्रष्टाचार या पद के दुरुपयोग से है, तो ऐसी जानकारी देना व्यक्ति की निजता का अनावश्यक उल्लंघन होगा। Read More
इस मामले को लेकर आईटी मंत्रालय और मेटा के अधिकारियों के बीच दो दिवसीय बैठक चल रही है। सरकार ने मेटा की वैश्विक टीम को दिल्ली बुलाया है। 5 अगस्त को बैठक का पहला दिन रहा, जिसमें पूरे घटनाक्रम पर विस्तार से चर्चा की गई। Read More
संसद के भीतर और बाहर विपक्ष ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। कांग्रेस अध्यक्ष और राहुल गांधी की अगुवाई में विपक्षी सांसदों ने गांधी प्रतिमा से मकर द्वार तक पैदल मार्च निकाला। इस दौरान सांसदों ने नारेबाजी करते हुए सरकार से दो प्रमुख मुद्दों पर जवाब मांगा। Read More
राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय कलश वंदन अभियान के शुभारंभ समारोह में मुख्यमंत्री मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि संत गुरु रविदास के समता, सामाजिक न्याय और मानवता के विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। Read More
ईरानी संसद की आर्टिकल-90 कमेटी के डिप्टी चेयरमैन और वरिष्ठ सांसद होसैनअली हाजीदेलिगानी ने कहा है कि कई सांसद विदेश मंत्री अब्बास अराघची के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाने के लिए जरूरी दस्तावेज और सबूत जुटा रहे हैं। उन्होंने संकेत दिया कि उचित समय आने पर संसद में औपचारिक प्रक्रिया शुरू की जाएगी। Read More
मुंगेली जिले के लोहाराकापा गांव निवासी पुनौतीन यादव (63) अपने दामाद के साथ बाइक (CG 10 EC 6950) से बिलासपुर आ रही थीं। सुबह कोपरा डैम के समीप पीछे से आ रहे भूसे से लदे ट्रक (HR 55 W 3885) ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि महिला ट्रक के नीचे फंस गई और करीब 25 मीटर तक घिसटने के कारण उनका शरीर बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया। Read More
सोमवार को तंजावुर में कावेरी जल विवाद को लेकर आयोजित विरोध रैली के दौरान उदयनिधि स्टालिन भाषण दे रहे थे। इसी दौरान भीड़ में मौजूद कुछ लोगों ने अभिनेत्री तृषा के नाम के नारे लगाए। इस पर उदयनिधि ने कथित तौर पर कहा, पानी कहीं और पहुंचे या न पहुंचे, वहां जरूर पहुंचना चाहिए। इस बयान को लेकर विवाद खड़ा हो गया और इसे अभिनेत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी बताया गया। Read More
लोकसभा में भारी शोर-शराबे के बीच वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने टैक्स संशोधन से जुड़े विधेयक पेश किए। इसके बाद सदन की कार्यवाही बुधवार तक के लिए स्थगित कर दी गई। वहीं, राज्यसभा में सुबह 11 बजे शुरू हुई कार्यवाही आधे घंटे के भीतर स्थगित करनी पड़ी। दोपहर 12 बजे दोबारा सदन की बैठक शुरू हुई, लेकिन हंगामा जारी रहने के कारण करीब 20 मिनट बाद फिर कार्यवाही स्थगित कर दी गई। Read More
एक शिक्षिका ने आरोप लगाया है कि जब वह अपने छोटे बच्चे को स्तनपान करा रही थीं, तब प्रधानपाठक मनोज गुप्ता ने कथित तौर पर छिपकर देखने की कोशिश की। शिक्षिका का कहना है कि इस घटना के बाद वह स्वयं को कार्यस्थल पर असुरक्षित महसूस करने लगीं और मानसिक रूप से आहत हुईं। Read More
दिव्यांगजन भारतीय रेल के आधिकारिक पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के दौरान नाम, जन्मतिथि, चिकित्सकीय विवरण सहित आवश्यक जानकारी भरने के साथ निवास प्रमाण पत्र, दिव्यांगता प्रमाण पत्र, रियायत प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र और पहचान पत्र जैसी स्वप्रमाणित प्रतियां अपलोड करनी होंगी। Read More
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि ज्ञानेश्वरी की यह सफलता केवल एक खिलाड़ी की उपलब्धि नहीं, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के परिश्रम, प्रतिभा और संकल्प का सम्मान है। उन्होंने कहा कि अपने पहले ही राष्ट्रमंडल खेलों में 53 किलोग्राम वर्ग में कुल 199 किलोग्राम वजन उठाकर रजत पदक जीतना प्रदेश के खेल इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय है। Read More
तत्कालीन बेलगहना चौकी प्रभारी उप निरीक्षक राज सिंह की सूझबूझ और नवीन आपराधिक कानूनों के प्रावधानों का पालन करते हुए की गई विवेचना ने मामले को मजबूत बनाया। घटनास्थल की फोटो-वीडियोग्राफी, ई-साक्ष्यों का संकलन और वैज्ञानिक तरीके से जुटाए गए सबूतों के कारण अभियोजन पक्ष आरोपी के खिलाफ आरोप साबित करने में सफल रहा। Read More
मध्य प्रदेश के दतिया में कांग्रेस ने भाजपा को शिकस्त देकर सीट अपने नाम कर ली, जबकि गुजरात की मंजलपुर सीट पर भाजपा ने एकतरफा जीत दर्ज करते हुए अपना दबदबा बरकरार रखा। Read More
एयर फोर्स वन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रम्प ने कहा, हम जब चाहें कार्रवाई कर सकते हैं, लेकिन मैं लोगों को मारना नहीं चाहता। अगर समझौता हो जाता है तो कई लोगों की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि अमेरिका सैन्य विकल्प खुला रखते हुए भी कूटनीतिक प्रयासों को प्राथमिकता दे रहा है। Read More
राजीव विहार, सरकंडा निवासी एक बुजुर्ग ने शिकायत दर्ज कराई कि अस्वस्थता के कारण उन्होंने बैंक लेन-देन और लॉकर की जिम्मेदारी अपनी पोती को सौंप रखी थी। इसी दौरान जनवरी 2025 से आरोपी आयुष यादव और उसके साथियों ने पोती को परिवार के सदस्यों और छोटे बच्चों की हत्या व सड़क दुर्घटना कराने की धमकी देकर भयभीत करना शुरू कर दिया। Read More
युवक अपनी मोटरसाइकिल से जा रहा था। कचहरी चौक के पास दो नाबालिगों ने उससे लिफ्ट मांगी। युवक ने दोनों को बाइक पर बैठा लिया। होंडा शोरूम के पास पहुंचते ही दोनों ने अचानक उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले के बाद आरोपी युवक का मोबाइल और पर्स लूटकर मौके से फरार हो गए। Read More
दोनों बच्चे नदी किनारे नहाने गए थे। इसी दौरान नदी के तेज बहाव में उनका संतुलन बिगड़ गया और वे पानी में बहने लगे। बच्चों को संकट में देख आसपास मौजूद महिलाओं ने बिना समय गंवाए उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया। समय रहते मिली मदद से दोनों बच्चों की जान बच गई। राहत की बात यह है कि दोनों बच्चे पूरी तरह सुरक्षित हैं। Read More
कांग्रेस ने प्रदर्शन के दौरान तीन प्रमुख मांगें रखीं। इनमें खपरी सिरदार से ढारा के नितिन चौक तक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत प्रस्तावित लगभग 12 किलोमीटर सड़क का तत्काल निर्माण, अघोषित बिजली कटौती पर रोक लगाकर बढ़े हुए बिजली बिलों से राहत और स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया बंद करने के साथ किसानों को समय पर उचित मूल्य पर खाद उपलब्ध कराने की मांग शामिल रही। Read More
सम्मेलन में प्रिंटिंग एवं पैकेजिंग उद्योग से जुड़े बड़ी संख्या में उद्यमी, प्रिंटर्स, तकनीकी विशेषज्ञ और व्यवसायी शामिल हुए। विशेषज्ञों ने ऑटोमेशन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डिजिटल प्रिंटिंग और आधुनिक मशीनों के बढ़ते उपयोग पर विस्तार से चर्चा करते हुए बताया कि बदलते दौर में नई तकनीकों को अपनाना उद्योग की प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता को मजबूत करने के लिए बेहद जरूरी है। Read More
पुष्पराज बस (क्रमांक CG 10 G 1464) रविवार को पेंड्रा से बिलासपुर की ओर आ रही थी। जैसे ही बस बांसाझाल-चपोरा आश्रम के समीप नाले पर बनी पुलिया पर पहुंची, पुल का बीच का हिस्सा अचानक धंस गया और बस वहीं फंस गई। अचानक हुए हादसे से बस में अफरा-तफरी मच गई और यात्रियों में चीख-पुकार शुरू हो गई। Read More
मायावती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर इसकी जानकारी देते हुए कहा कि अशोक सिद्धार्थ को कई बार चेतावनी दी गई, लेकिन उनके रवैये में कोई सुधार नहीं हुआ। उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी विरोधी गतिविधियों और अनुशासनहीनता को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा निष्कासित नेताओं की अब दोबारा पार्टी में वापसी नहीं होगी। Read More
याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता अभिषेक पांडेय ने हाईकोर्ट में पक्ष रखा। याचिका में कहा गया है कि पूर्व में जांच की जिम्मेदारी तत्कालीन आईजी आनंद छाबड़ा और तत्कालीन डीआईजी मिलना कुर्रे को सौंपी गई थी। महिला का आरोप है कि एक अधिकारी आरोपी के समकक्ष रैंक के थे, जबकि दूसरी अधिकारी उनसे जूनियर थीं। ऐसे में निष्पक्ष जांच की उम्मीद नहीं की जा सकती। Read More
12 जनवरी 2026 को मुखबिर की सूचना पर सिटी कोतवाली मनेन्द्रगढ़ पुलिस ने एक विधि से संघर्षरत बालक के कब्जे से 46 प्रतिबंधित Buprenorphine इंजेक्शन और 19 Avil (Pheniramine) इंजेक्शन बरामद किए थे। बालक के पास इन इंजेक्शनों के विक्रय या भंडारण का कोई वैध लाइसेंस नहीं था। मामले में करीब 60 हजार रुपये मूल्य के इंजेक्शन जब्त कर एनडीपीएस एक्ट की धारा 22(सी) के तहत अपराध दर्ज किया गया था। Read More
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार स्वयं लोकसभा में स्पष्ट कर चुकी है कि स्मार्ट मीटर लगाना वैकल्पिक है, फिर भी छत्तीसगढ़ में इसे उपभोक्ताओं पर अनिवार्य रूप से थोपा जा रहा है। उनका आरोप है कि इससे आम लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। Read More