JOB NEWS. अगर आप सरकारी उपक्रम में नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। ब्रह्मपुत्र क्रैकर एंड पॉलिमर लिमिटेड (BCPL) ने फोरमैन, जूनियर सुपरिटेंडेंट, ऑपरेटर, टेक्नीशियन और अकाउंट्स असिस्टेंट ट्रेनी समेत विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के तहत कुल 21 पद भरे जाएंगे। आवेदन प्रक्रिया चल रही है और इच्छुक अभ्यर्थी 9 अक्टूबर 2026 शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। BCPL ने ये भर्तियां एस-3 से एस-5 ग्रेड में निकाली हैं। पदों के अनुसार 10वीं, ITI, डिप्लोमा और संबंधित विषय में डिग्री रखने वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को वेतन के साथ कई अन्य सुविधाएं भी दी जाएंगी।

किन पदों पर कितनी भर्ती?
फोरमैन (केमिकल): 3 पद
फोरमैन (सिविल): 1 पद
जूनियर सुपरिटेंडेंट (ह्यूमन रिसोर्स): 1 पद
फोरमैन (इंस्ट्रूमेंटेशन): 1 पद
ऑपरेटर (केमिकल): 8 पद
टेक्नीशियन (इलेक्ट्रिकल): 3 पद
टेक्नीशियन (इंस्ट्रूमेंटेशन): 2 पद
टेक्नीशियन (मैकेनिकल): 2 पद
कुल 21 पद इस भर्ती के जरिए भरे जाएंगे।

किस पद के लिए क्या योग्यता?
फोरमैन (केमिकल): केमिकल, पेट्रोकेमिकल, केमिकल टेक्नोलॉजी या पेट्रोकेमिकल टेक्नोलॉजी में कम से कम 55 प्रतिशत अंकों के साथ इंजीनियरिंग डिप्लोमा और पोस्ट-क्वालिफिकेशन 2 साल का अनुभव जरूरी है।
फोरमैन (सिविल): सिविल इंजीनियरिंग में कम से कम 55 प्रतिशत अंकों के साथ डिप्लोमा और 2 साल का संबंधित अनुभव होना चाहिए।
जूनियर सुपरिटेंडेंट (ह्यूमन रिसोर्स): पर्सनल मैनेजमेंट या इंडस्ट्रियल रिलेशंस में कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ बैचलर डिग्री और संबंधित क्षेत्र में 2 साल का अनुभव जरूरी है।
फोरमैन (इंस्ट्रूमेंटेशन): इंस्ट्रूमेंटेशन, इंस्ट्रूमेंटेशन एंड कंट्रोल, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंस्ट्रूमेंटेशन या संबंधित विषय में कम से कम 55 प्रतिशत अंकों के साथ इंजीनियरिंग डिप्लोमा और 2 साल का अनुभव जरूरी है।

ऑपरेटर (केमिकल): फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स के साथ साइंस में कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ बैचलर डिग्री या 50 प्रतिशत अंकों के साथ बीएससी ऑनर्स और 1 साल का अनुभव जरूरी है।
टेक्नीशियन (इलेक्ट्रिकल): 10वीं पास होने के साथ इलेक्ट्रिकल/वायरमैन ट्रेड में ITI ट्रेडशिप या नेशनल अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट और 2 साल का अनुभव होना चाहिए।
टेक्नीशियन (इंस्ट्रूमेंटेशन): 10वीं के साथ इंस्ट्रूमेंटेशन ट्रेड में ITI ट्रेडशिप या नेशनल अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट और 2 साल का वर्क एक्सपीरियंस जरूरी है।
टेक्नीशियन (मैकेनिकल): 10वीं पास होने के साथ फिटर, डीजल मैकेनिक, मशीनिस्ट या टर्नर ट्रेड में ITI ट्रेडशिप/नेशनल अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट होना चाहिए।

86 हजार तक मिलेगी सैलरी
पद के अनुसार चयनित अभ्यर्थियों को 25,000 से 86,570 रुपए तक की वेतनमान मिलेगा।
फोरमैन (केमिकल): ₹28,500–86,570
फोरमैन (सिविल): ₹28,500–86,570
जूनियर सुपरिटेंडेंट (HR): ₹28,500–86,570
फोरमैन (इंस्ट्रूमेंटेशन): ₹28,500–86,570
ऑपरेटर (केमिकल): ₹25,000–81,430
टेक्नीशियन (इलेक्ट्रिकल): ₹25,000–81,430
टेक्नीशियन (इंस्ट्रूमेंटेशन): ₹25,000–81,430
टेक्नीशियन (मैकेनिकल): ₹25,000–81,430
चयनित अभ्यर्थियों को एक साल के प्रोबेशन पर रखा जाएगा। वेतन के अलावा इंडस्ट्रियल डीयरनेस अलाउंस, HRA, CMER और मेडिकल सुविधाएं भी मिलेंगी।
आवेदन शुल्क कितना है?
जनरल, EWS और OBC नॉन-क्रीमीलेयर वर्ग के अभ्यर्थियों को 200 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं PwBD, SC और ST वर्ग के उम्मीदवारों से कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा। BCPL भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 9 अक्टूबर 2026 शाम 5 बजे है। उम्मीदवारों को आवेदन के दौरान वैध ईमेल आईडी, पासपोर्ट साइज फोटो और जरूरी प्रमाण-पत्र/मार्कशीट की स्कैन कॉपी तैयार रखनी होगी। फोटो JPG/JPEG फॉर्मेट में 50 KB और प्रमाण-पत्र 200 KB तक के बताए गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले BCPL की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी भर्ती नोटिफिकेशन में अपनी योग्यता, अनुभव, आयु और अन्य शर्तों की पूरी जानकारी जरूर जांच लें।


































