JOB NEWS. सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) में अप्रेंटिस बनने का मौका है। IOCL ने बोंगाईगांव रिफाइनरी के लिए ट्रेड और टेक्नीशियन अप्रेंटिस के 58 पदों पर भर्ती निकाली है। खास बात यह है कि इन पदों के लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। उम्मीदवारों का चयन उनकी शैक्षणिक योग्यता में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार मेरिट लिस्ट से किया जाएगा। अप्रेंटिसशिप की अवधि पद के अनुसार 12 से 24 महीने होगी। इस दौरान चयनित अभ्यर्थियों को इंडियन ऑयल के साथ काम करने और इंडस्ट्री में व्यावहारिक अनुभव हासिल करने का मौका मिलेगा। आवेदन की प्रक्रिया 28 सितंबर से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 18 अक्टूबर 2026 शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।

अटेंडेंट ऑपरेटर और बॉयलर अप्रेंटिस पदों के लिए संबंधित विषयों में 3 साल की बीएससी डिग्री मांगी गई है। इसमें गणित, भौतिकी, रसायन विज्ञान या इंडस्ट्रियल केमिस्ट्री जैसे विषय शामिल हैं। टेक्नीशियन अप्रेंटिस (इंस्ट्रूमेंटेशन) के लिए उम्मीदवार के पास इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियरिंग, इंस्ट्रूमेंटेशन एंड इलेक्ट्रॉनिक्स, इंस्ट्रूमेंटेशन एंड कंट्रोल या अप्लाइड इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियरिंग में 3 साल का डिप्लोमा होना चाहिए। उम्मीदवार की डिग्री या डिप्लोमा रेगुलर और फुल टाइम होना चाहिए। संबंधित योग्यता में सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए कम से कम 50% अंक जरूरी हैं। एससी, एसटी और पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों को निर्धारित नियमों के अनुसार अंकों में छूट दी जाएगी।

आवेदन करने वाले उम्मीदवार की उम्र 30 सितंबर 2026 को कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 24 वर्ष होनी चाहिए। एससी, एसटी, ओबीसी नॉन-क्रीमीलेयर और पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम उम्र सीमा में छूट मिलेगी। इस भर्ती की खास बात यह है कि उम्मीदवारों को किसी लिखित परीक्षा से नहीं गुजरना होगा। चयन प्रक्रिया मुख्य रूप से तीन चरणों में होगी। मेरिट लिस्ट: संबंधित योग्यता में उम्मीदवार द्वारा प्राप्त प्रतिशत के आधार पर मेरिट तैयार की जाएगी। समान अंक होने की स्थिति में अधिक उम्र वाले उम्मीदवार को वरीयता दी जाएगी। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन: मेरिट में शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। इसमें 10वीं की मार्कशीट, डिग्री/डिप्लोमा, जाति प्रमाण पत्र, मूल निवास और NATS/NAPS रजिस्ट्रेशन से जुड़े दस्तावेजों की जांच होगी।

कब तक कर सकते हैं आवेदन?
IOCL अप्रेंटिस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 28 सितंबर 2026 से शुरू हो चुकी है। आवेदन की अंतिम तारीख 18 अक्टूबर 2026 शाम 5 बजे है।
आवेदन शुरू: 28 सितंबर 2026
आवेदन की अंतिम तारीख: 18 अक्टूबर 2026, शाम 5 बजे
DV के लिए शॉर्टलिस्ट लिस्ट: 26 अक्टूबर 2026
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन: 4 से 6 नवंबर 2026

58 पदों पर किन ट्रेड के लिए भर्ती?
IOCL ने तीन कैटेगरी में अप्रेंटिस के पद निकाले हैं।
अटेंडेंट ऑपरेटर (केमिकल प्लांट): 36 पद, अवधि 12 महीने
ट्रेड अप्रेंटिस (बॉयलर), मैकेनिकल: 14 पद, अवधि 24 महीने
टेक्नीशियन अप्रेंटिस, इंस्ट्रूमेंटेशन: 8 पद, अवधि 12 महीने
इस तरह कुल 58 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।































