JOB NEWS. अगर आप कॉलेज की पढ़ाई के साथ ऐसी इंटर्नशिप करना चाहते हैं, जो भविष्य में करियर को नई दिशा दे सके, तो रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) बेहतरीन अवसर लेकर आया है। संगठन ने अपनी यंग साइंटिस्ट लैबोरेटरी–क्वांटम टेक्नोलॉजी (DYSL-QT), पुणे में 6 महीने की पेड इंटर्नशिप के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस इंटर्नशिप के दौरान छात्रों को क्वांटम टेक्नोलॉजी, क्वांटम कंप्यूटिंग, क्वांटम कम्युनिकेशन और क्वांटम सेंसिंग जैसे अत्याधुनिक क्षेत्रों में काम सीखने का अवसर मिलेगा। चयनित अभ्यर्थियों को हर महीने ₹5,000 स्टाइपेंड भी दिया जाएगा। इस इंटर्नशिप के लिए इंजीनियरिंग और फिजिक्स से जुड़े छात्र आवेदन कर सकते हैं।

जानिए योग्यता और जरूरी शर्तें
बीटेक के 7वें या 8वें सेमेस्टर के छात्र
एमटेक के 3रे या 4थे सेमेस्टर (फुल टाइम) के छात्र
एमएससी (फिजिक्स) के छात्र
एमटेक (फिजिक्स), अप्लाइड फिजिक्स या इंजीनियरिंग फिजिक्स के छात्र
सभी सेमेस्टर में कम से कम 70% अंक या 7.0 CGPA होना चाहिए।
अभ्यर्थी की आयु 28 वर्ष से कम होनी चाहिए।
इन ब्रांच के छात्रों को मिलेगा मौका
इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग
इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (ECE)
मैकेनिकल इंजीनियरिंग (3D डिजाइनिंग)
कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग
एमएससी फिजिक्स
एमटेक फिजिक्स / अप्लाइड फिजिक्स / इंजीनियरिंग फिजिक्स

महत्वपूर्ण जानकारी एक नजर में
विवरण जानकारी
संगठन रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO)
लैब DYSL-QT, पुणे
कुल सीटें 5
आवेदन की अंतिम तिथि 20 अगस्त 2026
चयन सूचना 25 अगस्त 2026
इंटर्नशिप शुरू 1 सितंबर 2026
अवधि 6 महीने
स्टाइपेंड ₹5,000 प्रति माह (कुल ₹30,000)

ऐसे होगा चयन और दस्तावेज सत्यापन
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के बिना किया जाएगा। शैक्षणिक अंकों के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग, टेलीफोनिक इंटरव्यू या पर्सनल इंटरैक्शन से चयन होगा। आवेदन के साथ अभ्यर्थियों को 300 शब्दों से अधिक का संक्षिप्त बायोडाटा भी देना होगा। यदि किसी प्रकार का अवॉर्ड, रिसर्च या प्रोफेशनल मेंबरशिप है तो उसका भी उल्लेख किया जा सकता है। इच्छुक अभ्यर्थियों को DRDO की वेबसाइट से आवेदन फॉर्म डाउनलोड करना होगा। फॉर्म में सभी आवश्यक जानकारी भरने के बाद कॉलेज के प्राचार्य/निदेशक से लेटरहेड पर अनुमोदन और अंडरटेकिंग संलग्न करनी होगी।

इस पते में भेजना होगा आवेदन
डायरेक्टर, DYSL-QT
हॉल नंबर-01, ग्राउंड फ्लोर, DIAT कैंपस
गिरीनगर, पुणे – 411025
लिफाफे पर अपनी ब्रांच का नाम अवश्य लिखें।
इंटर्नशिप के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा। प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने वाले छात्रों को DRDO की ओर से प्रमाणपत्र भी दिया जाएगा, जो भविष्य में नौकरी और उच्च शिक्षा के लिए उपयोगी साबित होगा।





































