JOB NEWS. देश की प्रतिष्ठित रक्षा अनुसंधान संस्था Defence Research and Development Organisation (DRDO) के साथ काम करने की इच्छा रखने वाले छात्रों के लिए शानदार अवसर सामने आया है। डीआरडीओ की Defence Electronics Application Laboratory (DEAL) ने वर्ष 2026 के लिए पेड इंटर्नशिप कार्यक्रम की घोषणा की है। इच्छुक अभ्यर्थी 30 जून 2026 तक ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं।

देहरादून स्थित यह लैब संचार और रक्षा तकनीक से जुड़े महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स पर कार्य करती है। चयनित छात्रों को विशेषज्ञ वैज्ञानिकों और इंजीनियरों के साथ काम करने का अनुभव मिलेगा। इंटर्नशिप के लिए कुल 45 सीटें निर्धारित की गई हैं। इनमें विभिन्न इंजीनियरिंग शाखाओं के छात्रों को मौका दिया जाएगा।
इन सीटों पर होगी भर्ती
शाखा सीटें
इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग 20
कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग 20
मैकेनिकल इंजीनियरिंग 5
कुल 45

कौन कर सकता है आवेदन?
इंटर्नशिप के लिए बीटेक, बीई, एमटेक और एमएससी (इलेक्ट्रॉनिक्स) के नियमित छात्र आवेदन कर सकते हैं।
योग्यता की प्रमुख शर्तें:
बीटेक/बीई के छात्र जुलाई 2026 तक तीसरा वर्ष या छठा सेमेस्टर पूरा कर चुके हों।
एमटेक या एमएससी (इलेक्ट्रॉनिक्स) के छात्र जुलाई 2026 तक पहला वर्ष या दूसरा सेमेस्टर पूरा कर चुके हों।
किसी भी सेमेस्टर में बैकलॉग या फेल होने वाले छात्र पात्र नहीं होंगे।
न्यूनतम CGPA 7.0 या उससे अधिक होना अनिवार्य है।
6 महीने की इंटर्नशिप, मिलेगा 30 हजार रुपये स्टाइपेंड
इंटर्नशिप की अवधि 6 महीने होगी। चयनित छात्रों को कुल 30,000 रुपये का स्टाइपेंड दिया जाएगा।
पहले 3 महीने पूरे होने पर: 15,000 रुपये
इंटर्नशिप समाप्त होने पर: 15,000 रुपये

महत्वपूर्ण तारीखें
आवेदन की अंतिम तिथि: 30 जून 2026
चयनित उम्मीदवारों की सूचना: 15 जुलाई 2026
इंटर्नशिप प्रारंभ: 3 अगस्त 2026
मेरिट सूची में शामिल उम्मीदवारों को ईमेल या मोबाइल नंबर के माध्यम से सूचना दी जाएगी। इसलिए आवेदन में दी गई संपर्क जानकारी सही और अपडेट रखना जरूरी है।

ऐसे करें आवेदन
आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑफलाइन रखी गई है।
डीआरडीओ की आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें।
फॉर्म में व्यक्तिगत, शैक्षणिक और संपर्क संबंधी जानकारी भरें।
कॉलेज से एनओसी (NOC) प्राप्त करें।
आवश्यक अंडरटेकिंग और दस्तावेज संलग्न करें।
पासपोर्ट साइज फोटो लगाकर आवेदन पूरा करें।
लिफाफे पर “Application for DRDO Paid Internship” तथा संबंधित ब्रांच का नाम लिखें।
आवेदन स्पीड पोस्ट या स्वयं जमा कर निर्धारित पते पर भेजें।
ईमेल या ऑनलाइन माध्यम से भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

इस पते पर भेजना होगा आवेदन
Defence Electronics Application Laboratory
Director, DEAL (DRDO)
Post Box No. 54, Raipur Road,
Dehradun, Uttarakhand – 248001

































