JOB NEWS. कॉलेज के छात्रों के लिए रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) के साथ काम करने का सुनहरा अवसर है। डीआरडीओ की डिफेंस मेटलर्जिकल रिसर्च लेबोरेटरी (DMRL), हैदराबाद ने 6 महीने की पेड इंटर्नशिप के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस इंटर्नशिप के तहत चयनित विद्यार्थियों को वरिष्ठ वैज्ञानिकों के मार्गदर्शन में एडवांस्ड रिसर्च और टेक्नोलॉजी से जुड़े प्रोजेक्ट्स पर काम करने का मौका मिलेगा। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 15 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

इस इंटर्नशिप के लिए कुल 20 विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को 6 महीने तक हर माह 5,000 रुपये का स्टाइपेंड दिया जाएगा। इंटर्नशिप शुरू होने की संभावित तिथि 5 अगस्त 2026 है, जबकि चयनित उम्मीदवारों को 31 जुलाई 2026 तक ईमेल के माध्यम से सूचना भेजी जाएगी। चयन मेरिट या ऑनलाइन/ऑफलाइन इंटरव्यू के आधार पर होगा।

कौन कर सकता है आवेदन?
इंटर्नशिप के लिए मेटलर्जिकल/मटेरियल साइंस इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, फिजिक्स, केमिस्ट्री, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (डेटा साइंस) तथा कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं मशीन लर्निंग) के छात्र आवेदन कर सकते हैं।

आवेदक किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बीई/बीटेक या एमई/एमटेक/एमएससी के फुल-टाइम कोर्स में अध्ययनरत होना चाहिए। स्नातक छात्रों के लिए न्यूनतम 7.0 सीजीपीए (10 में से) तथा स्नातकोत्तर छात्रों के लिए प्रथम वर्ष में कम से कम 70 प्रतिशत अंक आवश्यक हैं। 31 जुलाई 2026 तक अभ्यर्थी की आयु 28 वर्ष से कम होनी चाहिए।

ऐसे करें आवेदन
उम्मीदवार डीआरडीओ की आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें। फॉर्म में सभी आवश्यक जानकारी भरने के बाद उस पर हस्ताक्षर करें और कॉलेज के लेटरहेड पर जारी अनुशंसा पत्र सहित सभी जरूरी दस्तावेज स्कैन करें। इसके बाद ईमेल के विषय (Subject) में “Application for Paid Internship 2026, DMRL Hyderabad, (Branch Code)” लिखकर सभी दस्तावेज hrd.dmrl@gov.in पर भेज दें। निर्धारित अंतिम तिथि के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।

पढ़ें पूरी जानकारी
विवरण जानकारी
संगठन रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO)
लैब डिफेंस मेटलर्जिकल रिसर्च लेबोरेटरी (DMRL), हैदराबाद
कुल सीटें 20
आवेदन की अंतिम तिथि 15 जुलाई 2026
इंटर्नशिप अवधि 6 महीने
स्टाइपेंड 5,000 रुपये प्रतिमाह
चयन प्रक्रिया मेरिट या ऑनलाइन/ऑफलाइन इंटरव्यू
चयन की सूचना 31 जुलाई 2026
संभावित जॉइनिंग 5 अगस्त 2026





































