JOB NEWS. इंजीनियरिंग और साइंस के छात्रों के लिए डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (DRDO) के साथ काम करने का सुनहरा अवसर आया है। डीआरडीओ ने दिल्ली स्थित अपनी सॉलिड स्टेट फिजिक्स लैबोरेट्री (SSPL) में 6 महीने की पेड इंटर्नशिप के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। चयनित छात्रों को हर महीने ₹5,000 का स्टाइपेंड मिलेगा और इंटर्नशिप पूरी होने पर प्रमाणपत्र भी दिया जाएगा। यह इंटर्नशिप दिल्ली के तिमारपुर स्थित SSPL लैब में होगी, जहां एडवांस सेमीकंडक्टर मैटेरियल, डिवाइस और अत्याधुनिक तकनीकों पर रिसर्च की जाती है।

छात्रों को डीआरडीओ के वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में प्रैक्टिकल रिसर्च का अनुभव मिलेगा। इस इंटर्नशिप के लिए फिजिक्स, केमिस्ट्री, इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिकल, मटेरियल साइंस, क्वांटम टेक्नोलॉजी, लेजर ऑप्टिक्स और सेमीकंडक्टर डिवाइस जैसे विषयों के छात्र आवेदन कर सकते हैं। आवेदक किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बीई/बीटेक, एमएससी या एमटेक के अंतिम वर्ष या अंतिम सेमेस्टर में अध्ययनरत होना चाहिए।

डीआरडीओ की इस इंटर्नशिप के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑफलाइन रखी गई है। उम्मीदवारों को आधिकारिक नोटिफिकेशन में दिए गए आवेदन पत्र के प्रारूप का प्रिंट निकालकर सभी जानकारी भरनी होगी। फॉर्म भरने के बाद 10वीं, 12वीं, ग्रेजुएशन/पोस्ट ग्रेजुएशन की मार्कशीट, चरित्र प्रमाण पत्र, संस्थान से एनओसी/रिकमेंडेशन लेटर और अन्य आवश्यक दस्तावेज स्वप्रमाणित प्रतियों के साथ संलग्न करने होंगे।

सभी दस्तावेज निर्धारित प्रारूप में तैयार करने के बाद आवेदन की हार्ड कॉपी Director, SSPL, HRD, DRDO, Lucknow Road, Timarpur, Delhi – 110054 के पते पर 30 सितंबर 2026 तक भेजनी होगी। डीआरडीओ के अनुसार इंटर्नशिप दिसंबर 2026 या जनवरी 2027 में शुरू होने की संभावना है। चयनित अभ्यर्थियों की सूची आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। इसलिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को समय-समय पर डीआरडीओ की वेबसाइट देखते रहने की सलाह दी गई है।

इंटर्नशिप की मुख्य जानकारी
विवरण जानकारी
संगठन रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO)
लैब सॉलिड स्टेट फिजिक्स लैबोरेट्री (SSPL), तिमारपुर, नई दिल्ली
इंटर्नशिप अवधि 6 महीने
कुल सीटें 65
स्टाइपेंड ₹5,000 प्रति माह (कुल ₹30,000)
आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026
चयन प्रक्रिया स्क्रीनिंग एवं इंटरव्यू






































