BILASPUR NEWS. छेड़छाड़ व रेप जैसी कई घटनाएं इन दिनों प्रदेश में लगातार सामने आ रही है। गैंग रेप का एक मामला शहर में आया है। जहां पर आरोपी दुकान में सिगरेट लेने पहुंचे थे महिला को दुकान में अकेली पाकर उनकी नियत बिगड़ी और उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। मामला 10 दिन पूर्व का बताया जा रहा है आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी थी।
ये भी पढ़ेंःरेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, स्पेशल ट्रेन दुर्ग-हटिया का किया गया विस्तार, जानें शेड्यूल
बता दें, मामला कोनी थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक पीड़ित महिला का दुकान है और आरोपियों ने वारदात से 3 दिन पहले महिला से उसका मोबाइल नंबर मांगा था लेकिन महिला ने देने से इंकार कर दिया था।इसके बाद आरोपियों ने दुकान के बाहर लिखे नंबर को देखा और फोन करने लगा। दो दिन तक वो गांव में रहा फिर वापस आया। महिला ने पुलिस को बताया कि घटना 10 दिसंबर की है। उस दिन महिला दुकान में थी। तभी दोपहर के समय धरमलाल उर्म निहाल सूर्यवंशी और सरकण्डा के मुक्तिधाम के पास रहने वाला देवराज वर्मा उम्र 40 वर्ष उसके घर से लगे दुकान आए थे। फिर सिगरेट खरीदकर दुकान के बाहर ही पीने लगे।
इस दौरान महिला दुकान बंद कर अपने घर गई। तभी आरोपी उसके पीछे गए और महिला को अकेली पाकर दोनों उसके घर में घुस गए और दोनों आरोपियों ने महिला को डरा धमका कर उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। दुष्कर्म के बाद महिला को धमकाते हुए कहा कि किसी को बताएगी तो उसे जान से मार देंगे। इस डर से महिला कई दिनों तक चुप रही। लेकिन बाद में किसी तरह से हिम्मत कर उसने पुलिस में इसकी शिकायत की।
ये भी पढ़ेंःछत्तीसगढ़ में नगरपालिका संशोधन विधेयक पास, एक साथ होंगे नगरीय निकाय और पंचायत के चुनाव
इस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी। आरोपियों की तलाश पुलिस ने आसपास के गांव घुटकू, सेंदरी, निरतु, तुरकाडीह, कछार, लोफंदी, बॉम्बे आवास सहित अलग-अलग जगहों पर किया। अंत में जरहाभाठा व सरकण्डा से आरोपियों को दबिश देकर गिरफ्तार किया है।