AAJ KA RASHIFAL. 31 मार्च को चैत्र शुक्ल पक्ष की उदया तिथि द्वितीया और सोमवार का दिन है। द्वितीया तिथि सोमवार सुबह 9 बजकर 12 मिनट तक रहेगी, उसके बाद तृतीया तिथि लग जाएगी। साथ ही सोमवार दोपहर 1 बजकर 25 मिनट तक अश्विनी नक्षत्र रहेगा। 31 मार्च को मां दुर्गा के ब्रह्मचारिणी और चंद्रघंटा दोनों ही स्वरूप की पूजा की जाएगी।
वीडियो बनाकर महिला शिक्षक को ब्लैकमेल कर रहे थे युवक—युवती, पुलिस ने किया गिरफ्तार
मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
शराब से दूर रहें। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। निवेश की योजना बनेगी। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। नकारात्मक विचारों से बचें।
सलाह: रिश्तों की अहमियत समझें, वाणी पर नियंत्रण रखें।
भाग्यशाली रंग: लाल
लकी नंबर: 3
वृषभ (ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आर्थिक चिंता हो सकती है। निवेश भविष्य में लाभ देगा। सोच-समझकर फैसला लें। जीवनसाथी की बात को अनसुना न करें।
सलाह: कुत्तों को रोटी खिलाएं, सेहत सुधरेगी।
भाग्यशाली रंग: सफेद
लकी नंबर: 7
इलाज कराने गई महिला से डॉक्टर ने की छेड़छाड़, लोगों ने अस्पताल में किया हंगामा
मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
मानसिक शांति के लिए आराम करें। आध्यात्मिक कार्यों में मन लगाएं। धन-संतुलन बनाए रखें। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा।
सलाह: गरीबों को मीठा खिलाएं, आर्थिक लाभ मिलेगा।
भाग्यशाली रंग: क्रीम
लकी नंबर: 22
अवैध कोयला खदान धसकने से दो ग्रामीणों की मौत, पांच दिन बाद परिजनों को मिली जानकारी
कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
दूसरों की भावनाओं का सम्मान करें। किसी अपने से मनमुटाव हो सकता है। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। विवाह जीवन सुखमय रहेगा।
सलाह: तांबे की चूड़ी पहनें, सेहत ठीक रहेगी।
भाग्यशाली रंग: सफेद
लकी नंबर: 6
PM मोदी के दौरे से पहले 50 नक्सलियों ने किया सरेंडर, कुल 68 लाख के इनामी नक्सली भी शामिल
सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
खेल-कूद में रुचि बढ़ेगी। पहले का निवेश लाभ देगा। पैसे उधार देने से बचें। परिवार के साथ समय बिताएं।
सलाह: शांत मन से 28 बार “ॐ” का जाप करें।
भाग्यशाली रंग: नीला
लकी नंबर: 1
कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
ऊर्जा का सही उपयोग करें। यात्रा के योग हैं। किसी की कमी महसूस होगी। प्रेम संबंध मधुर होंगे।
सलाह: गरीबों को राशन दें, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
भाग्यशाली रंग: नीला
लकी नंबर: 5
तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आलस्य छोड़ें। सामान का ध्यान रखें, चोरी हो सकती है। प्यार के लिए समय अच्छा है। योग करें, मन शांत रहेगा।
सलाह: तांबे के बर्तन का उपयोग करें, आर्थिक लाभ मिलेगा।
भाग्यशाली रंग: हरा
लकी नंबर: 3
वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
सेहत पहले से अच्छी रहेगी। दोस्तों से सतर्क रहें। स्वभाव पर काबू रखें। परिवार के करीब रहेंगे।
सलाह: माता-पिता का सम्मान करें, पारिवारिक सुख मिलेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
लकी नंबर: 1
अब YouTube में आएगा कमाल का फीचर, एक साथ एड फ्री वीडियो 10 दोस्तों को शेयर कर सकेंगे
धनु (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ड़ा, भे)
ऊर्जावान महसूस करेंगे। नौकरी में उतार-चढ़ाव रहेगा। पैसों की चिंता होगी, पर समाधान भी मिलेगा।
सलाह: घर में गंगाजल छिड़कें, आर्थिक स्थिति सुधरेगी।
भाग्यशाली रंग: पेस्टल
लकी नंबर: 2
मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
सेहत और सौंदर्य पर ध्यान देंगे। पिता की सलाह फायदेमंद होगी। काम में नई खबर मिलेगी।
सलाह: गाय को भोजन दें, पारिवारिक सुख मिलेगा।
भाग्यशाली रंग: गुलाबी
लकी नंबर: 8
कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
कार्यस्थल पर तनाव रहेगा। वरिष्ठों की बात मानें। घर में मतभेद हो सकते हैं। माता-पिता से आर्थिक लाभ मिलेगा।
सलाह: माता-पिता को कपड़े भेंट करें, रिश्ते मधुर होंगे।
भाग्यशाली रंग: बैंगनी
लकी नंबर: 7
मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आत्मविश्वास बढ़ाएं। लंबी बीमारी से राहत मिलेगी। वित्तीय योजना पर चर्चा करें।
सलाह: जरूरतमंदों को भोजन दें, सेहत अच्छी रहेगी।
भाग्यशाली रंग: पीला
लकी नंबर: 5