RAIPUR NEWS. छत्तीसगढ़ ने एक और पुलिस जवान खो दिया है। सुकमा में नक्सलियों ने IED ब्लास्ट किया, जिसमें कोंटा ASP आकाश राव गिरिपुंजे शहीद हो गए थे। आज यानी 10 जून को अंतिम संस्कार किया गया। रायपुर के महादेवघाट मुक्तिधाम में बेटे ने मुखाग्नि दी। परिजन, पुलिस और प्रशासनिक अफसरों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। इससे पहले शहीद गिरिपुंजे को माना पुलिस बटालियन में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। पत्नी ने रोते हुए सैल्यूट किया, वहीं मां-पिता बिलखते रहे। सीएम साय उनके मंत्रियों और अफसरों ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।
शहीद एएसपी आकाश के अंतिम यात्रा के दौरान रास्ते भर जब तक सूरज चांद रहेगा, आकाश तेरा नाम रहेगा के नारों की गूंज रही। अंतिम यात्रा में कलेक्टर के साथ कई अफसर और बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। शहीद आकाश राव गिरिपुंजे रायपुर के रहने वाले थे। वह सुकमा में एडिशनल एसपी के पद पर पदस्थ थे। रायपुर के कुशालपुर इलाके में उनका पूरा परिवार रहता है। उनके माता-पिता पत्नी दो छोटे बच्चे यहीं रहते थे।
ये भी पढ़ें: इन साहब के सिर पर चढ़ गया था भ्रष्टाचार, चार साल पहले ही बने थे IAS…खड़ा कर लिया नोटों का पहाड़
महादेवघाट मुक्तिधाम में शहीद को अंतिम संस्कार से पहले श्रद्धांजलि दी गई। अंतिम संस्कार से पहले की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। इसके पहले शहीद आकाश गिरपुंजे को माना स्थित चौथी वाहिनी में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम सलामी दी गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और अरुण साव ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए अंतिम यात्रा के लिए शहीद के पार्थिव शरीर को कांधा दिया।
ये भी पढ़ें: एपल की नया ऐलान…नए इंटरफेस के साथ ऑपरेटिंग सिस्टम 26 लॉन्च, जानिए क्यों होगा खास
बता दें कि 11 जून को शहीद ASP की 6 साल की बेटी नव्या का जन्मदिन है। पूरा परिवार इस जन्मदिन को सेलिब्रेट करने की तैयारी में लगा हुआ था। आकाश भी सुकमा से बेटी के जन्मदिन में आने वाले थे मगर अब सब कुछ बदल चुका है। रायपुर कलेक्टर गौरव सिंह के साथ कई पुलिस और प्रशासनिक अफसर के साथ लोग मुक्तिधाम पहुंचे हैं। कलेक्टर गौरव सिंह बोले- आकाश का जाना राज्य ही नहीं पूरे देशभर की क्षति है।