AAJ KA RASHIFAL. 1 अप्रैल को चैत्र शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि और मंगलवार का दिन है। चतुर्थी तिथि मंगलवार देर रात 2:13 मिनट तक रहेगी। मंगलवार सुबह 9 बजकर 49 मिनट से प्रीति योग लग जाएगा। साथ ही 1 अप्रैल को दोपहर पहले 11 बजकर 7 मिनट तक भरणी नक्षत्र रहेगा। मंगलवार को वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी का व्रत किया जाएगा।
चैत्र नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा की जाती है। देवी भागवत पुराण के अनुसार, मां चंद्रघंटा का रूप अत्यंत शांत, सौम्य और ममतामयी है, जो अपने भक्तों को सुख-समृद्धि और शांति प्रदान करता है। इस दिन विशेष पूजा करने से आत्मविश्वास में वृद्धि होती है, जीवन में खुशहाली आती है और सामाजिक प्रतिष्ठा भी बढ़ती है।
मेष राशि (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज भावनात्मक रूप से कठिन दिन हो सकता है। करीबी लोगों से दूरी बन सकती है। काम का दबाव रहेगा। संघर्ष का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन भाग्य का साथ मिलेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। सकारात्मक नजरिया अपनाएं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
आज का उपाय – हनुमान जी की पूजा करें।
शुभ रंग – केसरिया
शुभ अंक – 10
वृषभ राशि (ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन आरामदायक रहेगा। निजी जीवन में धैर्य रखें, जल्दबाजी में रिश्ते न बिगाड़ें। किसी करीबी की सलाह फायदेमंद होगी। आर्थिक मामलों में सतर्क रहें। मेहनत से सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
आज का उपाय – माता दुर्गा की उपासना करें।
शुभ रंग – सफेद
शुभ अंक – 29
मिथुन राशि (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। किस्मत साथ देगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। धन लाभ के योग हैं। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
आज का उपाय – दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग – हरा
शुभ अंक – 14
कर्क राशि (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज लक्ष्य पूरे करने का दिन है। कार्यस्थल पर अधिक जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। आत्मविश्वास बनाए रखें। परिवार का सहयोग मिलेगा। धन और स्वास्थ्य का योग अच्छा है।
आज का उपाय – बजरंगबली को लाल गुलाब अर्पित करें।
शुभ रंग – आसमानी
शुभ अंक – 11
सिंह राशि (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन सामान्य रहेगा। जल्दबाजी न करें, नुकसान हो सकता है। क्रोध से बचें। ऑफिस में काबिलियत दिखाने का मौका मिलेगा। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर निकलें।
आज का उपाय – सूर्य को जल चढ़ाएं।
शुभ रंग – नारंगी
शुभ अंक – 28
कन्या राशि (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। सफलता मिलेगी। परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा। धन लाभ के योग हैं। जीवनसाथी से नम्रता से पेश आएं। सोच-समझकर निर्णय लें।
आज का उपाय – माता दुर्गा को इलायची और मिश्री अर्पित करें।
शुभ रंग – हरा
शुभ अंक – 23
तुला राशि (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज मन प्रसन्न रहेगा। करीबी लोगों का सहयोग मिलेगा। ऑफिस में उत्साह बना रहेगा। जल्दबाजी में निवेश न करें। परिवार के साथ यात्रा संभव है।
आज का उपाय – माता रानी को सफेद मिठाई अर्पित करें।
शुभ रंग – सफेद
शुभ अंक – 15
वृश्चिक राशि (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज नकारात्मक विचार परेशान कर सकते हैं। शारीरिक व्यायाम करें। पुराने निवेश से लाभ मिलेगा। नई योजनाओं पर काम करें। कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
आज का उपाय – हनुमान चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग – लाल
शुभ अंक – 27
धनु राशि (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ड़ा, भे)
आज नौकरीपेशा लोगों के लिए अच्छा दिन रहेगा। अनावश्यक दखलंदाजी से बचें। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे। खान-पान पर ध्यान दें।
आज का उपाय – केले के पेड़ को जल अर्पित करें।
शुभ रंग – पीला
शुभ अंक – 28
मकर राशि (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
काम के बीच आराम भी करें, वरना थकावट हो सकती है। खर्च पर नियंत्रण रखें। पारिवारिक जिम्मेदारियों को नजरअंदाज न करें।
आज का उपाय – माता रानी के मंत्रों का जाप करें।
शुभ रंग – नारंगी
शुभ अंक – 24
कुंभ राशि (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज ऊर्जा बनी रहेगी। भाई-बहन से आर्थिक सहायता मिल सकती है। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अविवाहितों के लिए विवाह के योग हैं।
आज का उपाय – शिवलिंग पर दूध अर्पित करें।
शुभ रंग – भूरा
शुभ अंक – 16
मीन राशि (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज उतार-चढ़ाव वाला दिन रहेगा। खर्च अधिक हो सकता है। किसी करीबी का स्वास्थ्य चिंता का कारण बन सकता है। जल्दबाजी में निर्णय न लें।
आज का उपाय – सुंदरकांड का पाठ करें।
शुभ रंग – पीला
शुभ अंक – 10