INDORE. चंद्रमा धनु राशि में गोचर करेगा। राहुकाल 07:53 बजे से 09:25 बजे तक रहेगा, इस दौरान कोई नया काम शुरू न करें। चंद्रमा के गोचर यानी राशियों में भ्रमण के आधार पर इंदौर के ज्योतिषाचार्य पंडित गिरीश व्यास (pt. girish vyas) बता रहे हैं 01 अप्रैल का राशिफल। तीरंदाज (tirandaj.com) पर जानिए आज क्या कह रहे हैं आपके तारे-सितारे……..
मेष – मेष राशि के जातक परिवार के साथ अधिक समय बिताएंगे। व्यापार व्यवसाय की स्थिति अच्छी रहेगी। बड़े इन्वेस्टमेंट आज कर सकते हैं जो लाभकारी सिद्ध होंगे। ओम कृष्णाय नमः का जप करें।
शुभ रंग सफेद एवं शुभांक 1
वृषभ – वृषभ राशि के जातकों को सावधानी से गाड़ी का प्रयोग करना चाहिए तथा दुर्घटना के योग बन रहे हैं इसलिए बाहर जाने से बचना चाहिए। माता-पिता की सेवा करें लाभ होने के योग रहेंगे। ओम् चामुण्डायै नमः का जप करें।
शुभ रंग गुलाबी एवं शुभांक 9
मिथुन – मिथुन राशि के जातकों को अपने द्वारा लिए गए कर्ज को तुरंत चुकाने का प्रयास करना चाहिए तथा पुराने कर्ज की समाप्ति में भी प्रयास करना चाहिए उचित होगा। आज कुछ रोटेशन बिगड़ सकता है शांत रहे। ओम कृष्णाय वासुदेवाय नमः का जाप करें।
शुभ रंग सफेद एवं शुभ अंक 3
कर्क – कर्क राशि के जातकों को अपने लिए नई योजनाओं को ढूंढने का प्रयास करेंगे तथा बड़े प्रोजेक्ट पर काम मिलेगा, जो आपके भविष्य के लिए लाभकारी रहेगा तथा नए लोगों से मुलाकात भी सही साबित होगी। ओम दुर्गायै नमः का जप करें।
शुभ रंग गेहुआ एवं शुभांक 1
सिंह – सिंह राशि के जातकों का धार्मिक क्षेत्र में रुझान बढ़ेगा एवं किसी देवालय की यात्रा हो सकती है। प्राचीन स्थल पर जाना भी लाभकारी रहेगा। शिव चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग क्रीम एवं शुभांक 9
कन्या – कन्या राशि के जातकों को परिवार के साथ खरीदारी कर सकते हैं तथा स्वयं के लिए भी किसी प्रकार के वस्त्र आभूषण खरीद सकते हैं। मनोरंजक कार्य में संलग्न होने के योग हैं। नारायण कवच का पाठ करें।
शुभ रंग नीला एवं शुभ अंक 4
तुला – तुला राशि के जातको को बच्चों के साथ अधिक समय बिताना चाहिए तथा बच्चों के रखरखाव में अधिक धन खर्च भी हो सकता है। उपलब्धि संबंधी मामलों में लाभ प्राप्त होंगे। हनुमान चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग पीला एवं शुभांक 9
वृश्चिक – वृश्चिक राशि के जातक का समय अनुकूल रहेगा तथा बड़े इन्वेस्टमेंट होने के योग बनेंगे। किसी सुनसान जगह पर जा सकते हैं, जहां आपको पुरानी समस्याओं का निराकरण प्राप्त होगा। दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग हरा एवं शुभांक 3
धनु – धनु राशि के जातकों को व्यापार व्यवसाय में किसी प्रकार की भूल नहीं करनी चाहिए तथा अनजान व्यक्ति को कर्ज नहीं देना चाहिए अन्यथा कोई बड़ा नुकसान होने के आसार हैं सावधान रहें। ओम नमः शिवाय का जाप करें।
शुभ रंग लाल एवं शुभ अंक 6
मकर – मकर राशि के जातको को किसी से विवाद नहीं करना चाहिए तथा आज पड़ोस में भी किसी प्रकार की चर्चा नहीं करनी चाहिए उचित रहेगा। रुके हुए काम होंगे। ओम नमो भगवते वासुदेवाय नमो नमः का जाप करें।
शुभ रंग आसमानी एवं शुभांक 1
कुंभ – कुंभ राशि के जातकों को राजनीतिक मामलों में लाभ प्राप्त होगा तथा किसी बड़े अधिकारी से मुलाकात होगी जो आपकी सामाजिक गतिविधियों को बढ़ाएगा। लंबी दूरी की यात्राएं लाभकारी रहेगी। ॐ महादेवाय नमः का जाप करें।
शुभ रंग स्लेटी एवं शुभांक 6
मीन – मीन राशि के जातकों को रुके हुए काम की पूर्ति के लिए मेहनत करनी चाहिए एवं नौकरी पैसे संबंधी योजनाओं में अधिक कंपनियों से मिलना चाहिए उचित होगा। आज का दिन शुभ कारक होगा। नारायण कवच का पाठ करें।
शुभ रंग नारंगी एवं शुभ अंक 3