RAIPUR NEWS. लंबे इंतजार के बाद आखिरकार छत्तीसगढ़ में 10वीं और 12वीं के परिणाम जारी कर दिए गए हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से नतीजे जारी किए। छात्र अब अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in या digilocker.gov.in पर देख सकते हैं। 12वीं में टॉप 10 मेरिट लिस्ट में 43 स्टूडेंट्स के नाम है। बलौदाबाजार जिले के पलारी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर के छात्र जिज्ञासु वर्मा ने 98.60 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं बेमेतरा जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम स्कूल की छात्रा ओमनी वर्मा ने 98.20 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। तीसरे स्थान पर रायगढ़ जिले के गवर्नमेंट बॉयज हायर सेकेंडरी स्कूल छाल के छात्र कृष महंत रहे, जिन्होंने 97.80 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।

टॉप-10 सूची में आत्मानंद स्कूलों और सरकारी स्कूलों का दबदबा देखने को मिला है। इस बार ग्रामीण और छोटे शहरों के विद्यार्थियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। रायगढ़, जशपुर, महासमुंद, धमतरी, गरियाबंद और कांकेर जैसे जिलों के छात्र-छात्राओं ने टॉप-10 में जगह बनाई। छत्तीसगढ़ 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। टॉप 3 में महासमुंद जिले की 2 लड़कियों ने 594 नंबर के साथ टॉप किया है। इनमें एकलव्य इंग्लिश स्कूल अर्जुंदा की संध्या नायक और एकलव्य स्कूल बलोदा की परीरानी प्रधान शामिल है। तीसरे नंबर पर मुंगेली के अंशुल शर्मा है।

ये हैं 12वीं के टॉपर
जिज्ञासू वर्मा- 98.60% – सरस्वती शिशु मंदिर, पलारी (बलौदा बाजार)
ओमनी वर्मा- 98.20% – स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम स्कूल, बेमेतरा
कृष महंत -97.80% – शासकीय बॉयज हायर सेकेंडरी स्कूल, छाल (रायगढ़)
रिया साहू – 97.60% – पीएम श्री स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल, कुम्हारी (दुर्ग)
शहनाज परवीन- 97.60% – केजी कॉन्वेंट स्कूल, सरायपाली (महासमुंद)
ताहिरा खान- 97.60% – स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल, बर्रापारा-पेंड्रा
कुसुमलता बिपरे- 97.40% – स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल, कंडेल (धमतरी)
हेमलता साहू -97.40% – बीडी गवर्नमेंट स्कूल, खरोरा (रायपुर)
ओंकार कैवर्त-97.40% – गवर्नमेंट मल्टी हायर सेकेंडरी स्कूल, पेंड्रा
आशा यादव- 97.40% – स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल, कुनकुरी (जशपुर)

ये हैं 10वीं के टॉपर
रैंक छात्र अंक प्रतिशत जिला
1 संध्या नायक 594 99% महासमुंद
1 पारिरानी प्रधान 594 99% महासमुंद
1 अंशुल शर्मा 594 99% मुंगेली
2 रिया केशरवानी 593 98.83% कबीरधाम
2 रानू सिद्धिमयी साहू 593 98.83% महासमुंद
2 रेनुका प्रधान 593 98.83% महासमुंद
2 दिपांशी बौद्ध 593 98.83% रायपुर
2 नंदिता देवांगन 593 98.83% मुंगेली
3 कल्पना यादव 592 98.67% रायपुर
4 साहिल बरेट 591 98.50% दुर्ग
4 आदित्य बानू 591 98.50% रायपुर

ऐसे चेक करें रिजल्ट
छात्र माध्यमिक शिक्षा मंडल की वेबसाइट पर जाकर नीचे दिए गए स्टेप्स का पालन कर सकते हैं:
वेबसाइट cgbse.nic.in पर जाएं।
होमपेज पर ‘High School’ या ‘Higher Secondary’ परीक्षा परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
अपना रोल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें।
मार्कशीट आपकी स्क्रीन पर होगी, इसे डाउनलोड कर प्रिंट आउट ले लें।

बता दें कि इस साल 10वीं-12वीं के टोटल 5.66 लाख स्टूडेंट्स ने बोर्ड एग्जाम दिया था। इनमें से 12वीं के 2,45,785 स्टूडेंट्स शामिल हैं। स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट मंडल की वेबसाइट पर रोल नंबर डालकर सीधे देख सकते हैं। 9 वेबसाइट पर स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट देख सकते हैं।


































