JOB NEWS. अगर आप अच्छी नौकरी की तलाश में हैं या करियर बदलना चाहते हैं, तो भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) ने शानदार अवसर दिया है। कंपनी ने जूनियर एग्जीक्यूटिव, सेक्रेटरी और एसोसिएट एग्जीक्यूटिव के कुल 250 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। बीपीसीएल ऑफिशियल वेबसाइट www.bharatpetroleum.in पर आवेदन का लिंक खुला हुआ है। इससे संबंधित जानकारी अधिकृत वेबसाइट पर मिल जाएगी। बेरोजगार युवा सही समय पर आवेदन करें।

नोटिफिकेशन के अनुसार जूनियर एग्जीक्यूटिव, जूनियर एग्जीक्यूटिव वेसाइड अमेनिटीज और एसोसिएट एग्जीक्यूटिव के लिए अभ्यर्थियों की उम्र 1 अप्रैल 2026 को अधिकतम 32 वर्ष तक होनी चाहिए। वहीं एसोसिएट एग्जीक्यूटिव (क्वालिटी एश्योरेंस) और एसोसिएट एग्जीक्यूटिव (ऑफिशियल लैंग्वेज इंप्लीमेंट) और जूनियर एग्जीक्यूटिव (अकाउंट्स) के लिए अधिकतम उम्र 35 वर्ष तक रहेगी।

नोटिफिकेशन के अनुसार एप्लीकेशन स्क्रीनिंग, अनुभव, एजुकेशनल क्वालिफिकेशन, रिटन/कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट, केस बेस्ड डिसक्शन, ग्रुप टास्क, पर्सनल इंटरव्यू आदि के जरिए चयन किया जाएगा। जूनियर एग्जीक्यूटिव एंड सेक्रेटरी पोस्ट पर 30,000-1,20,000 रुपये प्रति माह तक और एसोसिएट एग्जीक्यूटिव को 40,000-1,40,000 रुपये तक मंथली सैलरी मिलेगी।

पदों का पूरा विवरण
जूनियर एग्जीक्यूटिव (इंजीनियरिंग): 175 पद
जूनियर एग्जीक्यूटिव (अकाउंट्स): 25 पद
जूनियर एग्जीक्यूटिव (वेसाइड अमेनिटीज): 10 पद
सेक्रेटरी: 08 पद
एसोसिएट एग्जीक्यूटिव (क्वालिटी एश्योरेंस): 30 पद
एसोसिएट एग्जीक्यूटिव (ऑफिशियल लैंग्वेज): 02 पद

ये चाहिए योग्यता
- इंजीनियरिंग पद: संबंधित ब्रांच में डिप्लोमा + 5 साल का अनुभव
- अकाउंट्स: इंटर CA/इंटर CMA + ग्रेजुएशन + 5 साल अनुभव
- वेसाइड अमेनिटीज: B.Com/BBA/BSc/BMS/BHM + 5 साल अनुभव
- सेक्रेटरी: 10वीं-12वीं + बैचलर डिग्री + 5 साल अनुभव
- क्वालिटी एश्योरेंस: MSc (केमिस्ट्री) + 3 साल अनुभव
- ऑफिशियल लैंग्वेज: हिंदी में मास्टर्स + 3 साल अनुभव

ऐसे करें अप्लाई
- इस भर्ती में अप्लाई करने के लिए कैंडिडेट्स नीचे बताए स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं।
- सबसे पहले भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट www.bharatpetroleum.in पर जाएं।
- अब होपमेज पर आपको Job Openings वाले सेक्शन में जाना होगा।
- फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले आपको Click here for New Registration के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- यहां अपना नाम, कॉन्टेक्ट डिटेल्स और ईमेल आईडी की जानकारी भरें।
- आपको अपना प्रोविजनल रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की डिटेल्स मिल जाएंगी।
- इसके जरिए वेबसाइट पर लॉगइन करें। अब एक-एक करके सभी बॉक्स में अपनी डिटेल्स भरते जाएं और SAVE AND NEXT करें।
- अपनी कैटेगिरी, शैक्षिक योग्यता, पता, मार्क्स जैसी सभी डिटेल्स दें।
- जानकारी वाले सभी बॉक्स भरने के बाद आपको डॉक्यूमेंट अपलोड वाला विकल्प मिलेगा।
- यहां अपने हस्ताक्षर और फोटो स्कैन करके अपलोड करें।
- कैटेगिरी के मुताबिक एप्लिकेशन फीस भरें और फॉर्म को सब्मिट कर दें।

































