रायपुर में ट्रांसपोर्ट कारोबारी प्रतीक राय के कथित अपहरण से हड़कंप मच गया है। डीएम टावर के पास बातचीत के बहाने उन्हें नीचे बुलाया गया और आरोप है कि काले रंग की स्कॉर्पियो में सवार 3-4 लोग उन्हें जबरन अपने साथ ले गए। घटना के बाद से उनका मोबाइल बंद है। खमतराई पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमें तलाश में जुटी हैं। Read More



























































