शिक्षकों की एरियर्स राशि तैयार करने के नाम पर रिश्वत मांगने की शिकायत ACB को मिली थी। शिकायत का सत्यापन करने के बाद ACB की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप कार्रवाई की और BEO को रिश्वत की रकम लेते पकड़ लिया। Read More
बुलाकी गांव निवासी विजय सिदार की पत्नी की सर्पदंश से मृत्यु हो गई थी। घटना के बाद विजय ने शासन से मिलने वाली आर्थिक सहायता और मुआवजा राशि के लिए जिला प्रशासन में आवेदन किया था। आवेदन स्वीकृत होने के बावजूद मुआवजे की राशि उनके बैंक खाते में जारी करने के बदले क्लर्क राजकुमार सिदार कथित रूप से रिश्वत की मांग कर रहा था। Read More
हवलदार ने जब्त किए गए ट्रैक्टर को छोड़ने के एवज में एक ग्रामीण से 10 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। पीड़ित की शिकायत पर ACB ने ट्रैप की योजना बनाई और आरोपी हवलदार को रिश्वत की रकम लेते हुए धर दबोचा। Read More
विद्युत यांत्रिकी विभाग में कार्यरत एक बाबू ने अपनी बेटी की शादी के लिए भविष्य निधि से 5 लाख रुपये निकालने का आवेदन दिया था। आरोप है कि आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर राशि जारी कराने के बदले सहायक ग्रेड-2 शिव कुमार ठाकुर ने 10 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की। Read More
शिकायतकर्ता बिस्सूलाल नेताम ने ACB से शिकायत की थी कि नामांतरण प्रकरण में उसके पिता और बुआ का नाम दर्ज करने के एवज में तहसीलदार के रीडर मुकेश रंगारी ने 70 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। शिकायत की जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद ACB ने ट्रैप की योजना बनाई। Read More
जमीन के नामांतरण और नौकरी से संबंधित पटवारी प्रतिवेदन तैयार करने के एवज में पटवारी सौरभ गोस्वामी द्वारा 25,000 रुपये की रिश्वत की मांग की जा रही थी। शिकायतकर्ता रिश्वत नहीं देना चाहता था, इसलिए उसने आरोपी को रंगे हाथ पकड़वाने का निर्णय लिया। Read More
पीड़ित ठेकेदार ने इसकी शिकायत ACB से की थी, जिसके बाद टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप की कार्रवाई की। गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को आगे की पूछताछ और कानूनी प्रक्रिया के लिए ACB टीम अपने साथ ले गई है। Read More
जांच के दौरान पोड़ी चौकी में पदस्थ अब्दुल मुनाफ और गुरु प्रसाद यादव ने किसान पर दबाव बनाया। आरोप है कि दोनों अधिकारियों ने किसान को हत्या (मर्डर) का केस दर्ज करने की धमकी दी और मामला रफा-दफा करने के एवज में 50 हजार रुपये की मांग की। Read More
BHILAI. जमीन के नामांतरण व ऋणपुस्तिका बनाने के नाम पर रिश्वत लेते जामुल का पटवारी रंगे हाथों पकड़या। EOW और ACB की टीम गुरुवार को यह कार्रवाई की। आज ही एसीबी ने एक और मामले में सूरजपुर शिक्षा विभाग के बाबू के खिलाफ भी कार्रवाई की। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय सूरजपुर में पदस्थ सहायक ग्रेड... Read More