BHILAI. जमीन के नामांतरण व ऋणपुस्तिका बनाने के नाम पर रिश्वत लेते जामुल का पटवारी रंगे हाथों पकड़या। EOW और ACB की टीम गुरुवार को यह कार्रवाई की। आज ही एसीबी ने एक और मामले में सूरजपुर शिक्षा विभाग के बाबू के खिलाफ भी कार्रवाई की। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय सूरजपुर में पदस्थ सहायक ग्रेड 2 बाबू को भी 15 हजार रुपए की रिश्वत के साथ गिरफ्तार किया है।

गुरुवार को एसीबी यूनिट द्वारा राज्य में दो अधिकारीयों को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया है। पहला मामला कोहका भिलाई के पटवारी नीलकमल सोनी पहनं 13/18, द्वारा नामांतरण एवं ऋण पुस्तिका बनाने के बदले 6000 रूपए की रिश्वत मांगी गई। इस बात की शिकायत पीड़ित ने एसीबी यूनिट से कर दी। इसके बाद पीड़ित और आरोपी के बीच रूपए देने की सहमति बनी। और आरोपी एसीबी यूनिट द्वारा पटवारी कार्यालय जामुल से रिश्वत की कूल रकम 6000 रूपए लेते रंगे हाथों पकड़ा गया।

वहीं दूसरा मामला प्रदेश के ही सूरजपुर जिओले का है। जहां जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में सहायक ग्रेड 2 में पदस्थ कर्मचारी जुगेश्वर प्रसाद द्वारा विद्यालय के वर्ष 2021-22 के मान्यता के नवीनीकरण हेतु जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में लंबित आवेदन को स्वीकृत कराने के बदले पीड़ित से 15000 रूपए के रिश्वत की मांग की गई।

इसकी शिकायत पीड़ित ने एसीबी यूनिट से कर दी। इसके बाद आरोपी और पीड़ित दोनों के बीच रूपए देने की बात पर सहमति बनी। आज एसीबी यूनिट ने आरोपी को 15000 रुपए की रिश्वत लेते जिला कार्यालय के बुक डीपो से रंगे हाथों पकड़ा। आरोपियों के खिलाफ धारा 7 (क), 12 भ्र0नि0अधि0 1988 के तहत अपराध पंजीकृत कर, उनके खिलाफ आगे वैधानिक कार्यवाही के लिए न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।







































