मैनाठेर में सामने आए इस मामले की चर्चा इलाके में हो रही है। कथित तौर पर पहचान छिपाकर शादी करने की कोशिश, निकाह से पहले दस्तावेजों की मांग और इसके बाद हुए Read More
ललितपुर के बांसी क्षेत्र में गश्त के दौरान पुलिस ने संदिग्ध युवक दीपक कडेरे को गिरफ्तार किया। आरोपी के बैग से 1 किलो 375 ग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत करीब 70 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायालय भेज दिया। Read More
लखनऊ के सेंट्रल एकेडमी स्कूल में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि मोटा कहकर चिढ़ाए जाने से नाराज कक्षा 9 के छात्र ने सहपाठी छात्रा की पानी की बोतल में यूरिन मिला दिया। घटना सामने आने के बाद स्कूल प्रबंधन ने आरोपी छात्र का नाम काट दिया, जबकि परिजनों ने पुलिस कार्रवाई से इनकार किया है। Read More
जौनपुर में छात्र आयुष की मौत के मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट ने प्रधानाचार्य रमाकांत यादव के खिलाफ दर्ज एससी/एसटी एक्ट का मुकदमा रद्द कर दिया। कोर्ट ने जाति के आधार पर अपराध किए जाने की शर्त पर अहम टिप्पणी की। Read More
उत्तर प्रदेश के चंदौली में प्रेम विवाह से नाराज पिता ने पितृपक्ष के दौरान अपनी जीवित बेटी के नाम से पिंडदान कराया। घटना जगदीश सराय गांव की बताई जा रही है। Read More
पीलीभीत कचहरी के बाहर पति के साथ पहुंची महिला का एक युवक को सरेआम गले लगाने का वीडियो वायरल हो रहा है। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर विवाद हुआ। पुलिस ने शांति व्यवस्था के तहत दोनों पक्षों के खिलाफ धारा 151 में कार्रवाई की है। Read More
पति-पत्नी के विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक महिला कार के बोनट पर नजर आ रही है और मदद की गुहार लगा रही है। मामले में पुलिस ने पति समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। Read More
कुशीनगर में महिला टीचर से कथित आपत्तिजनक व्यवहार का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने निजी स्कूल मैनेजर दिनेश राय को गिरफ्तार किया है। मामले में BNS की विभिन्न धाराओं के तहत FIR दर्ज कर जांच की जा रही है। Read More
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी पुलिस इंस्पेक्टर अमित कुमार को रेप केस में राहत देते हुए पूरी आपराधिक कार्यवाही और चार्जशीट रद्द कर दी। कोर्ट ने कहा कि शादी के वादे पर बने हर संबंध को दुष्कर्म नहीं माना जा सकता। Read More
झांसी GRP ने ट्रेन और रेलवे स्टेशन पर यात्रियों का सामान चोरी करने वाले 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक चार पुरुष और तीन महिलाएं पति-पत्नी बनकर ट्रेन में सफर करते थे और सो रहे यात्रियों को निशाना बनाते थे। आरोपियों से जेवर और 5 हजार रुपये नकद बरामद हुए हैं। Read More
जालौन के कालपी में जोल्हूपुर मोड़ पर एक दिव्यांग युवक ने बीच सड़क पर हंगामा कर दिया। पुलिसकर्मियों के सामने अधिकारियों और मुख्यमंत्री को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। Read More
ललितपुर के चौका बाग में शराब दुकान के सामने भूपेंद्र अहिरवार की कथित तौर पर पत्थरों और चाकू से हमला कर हत्या। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया, चार अन्य की तलाश जारी।
Read More
झांसी के मऊरानीपुर में श्राद्ध कर्म के बाद पिंडदान के लिए सुखनई नदी पहुंचे एक ही परिवार के पांच लोगों की डूबने से मौत हो गई। हादसे में पिता-पुत्र के भी शामिल होने की जानकारी सामने आई है। Read More
लगातार बारिश और जलभराव से परेशान एक युवक ने जनसुनवाई पोर्टल पर भगवान इंद्रदेव के खिलाफ ही शिकायत दर्ज करा दी। शिकायत में युवक ने DM से इंद्रदेव को बारिश रोकने के निर्देश देने की अपील की है। अनोखी शिकायत सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। Read More
जालौन के कालपी में देवपुरा माता मंदिर चोरी के आरोपियों से देर रात पुलिस की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि दो अन्य ने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर 26 पीतल के घंटे, 11,995 रुपये नकद, तमंचा-कारतूस और चोरी के औजार बरामद किए। Read More
जालौन के राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई में नर्सिंग छात्रों और एमबीबीएस इंटर्न के बीच विवाद के बाद जमकर मारपीट हुई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। दोनों पक्षों ने शिकायत देकर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है। Read More
झांसी में पति की मौत के बाद वर्षों से मायके में रह रही महिला अपनी बेटी के साथ ससुराल के दरवाजे पर बैठ गई। महिला ने संपत्ति और बीमा समेत अपने अधिकारों की मांग की है, जबकि ससुराल पक्ष ने उसे घर में रखने से इनकार किया है। Read More