घटना स्मृतिनगर पुलिस चौकी क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि बीती रात महिला शराब के नशे में थी। इसी दौरान उसके ससुर ने उसे शराब पीने से मना किया, जिससे वह नाराज हो गई। Read More
मृतक कोमल वर्मा और आरोपी महिला मंदाकिनी वर्मा के बीच प्रेम संबंध थे। जांच में यह तथ्य सामने आया कि मृतक महिला के निजी वीडियो को सार्वजनिक करने की धमकी देकर उसे लगातार परेशान कर रहा था। Read More
यह डिजिटल प्रक्रिया फर्जी जॉब कार्डों को हटाने और वास्तविक लाभार्थियों के बैंक खातों में सीधे मजदूरी पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। यह उपलब्धि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन और उप मुख्यमंत्री तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा के नेतृत्व, सतत मॉनिटरिंग और प्रभावी रणनीति का परिणाम बताई जा रही है। Read More
ग्राम सुरदा के प्राथमिक विद्यालय में वर्तमान में केवल एक ही शिक्षक पदस्थ है, जो सभी कक्षाओं और विषयों की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। ऐसे में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की कल्पना करना मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि यह बच्चों के भविष्य के साथ सीधा खिलवाड़ है। Read More
जेल से छूटने के बाद जब शिकायतकर्ता ने अपना जब्त वाहन छुड़ाने और केस में जल्द चालान पेश करने के लिए डिप्टी रेंजर मनीष श्रीवास्तव से संपर्क किया, तो उन्होंने चालान प्रक्रिया में 4-5 लाख रुपये खर्च होने का डर दिखाया। वाहन छोड़ने के बदले 70,000 रुपये की रिश्वत मांगी गई। Read More
पिछले 25 दिनों से जारी इस भीषण सैन्य टकराव में अब तक कुल 2,663 लोगों की मौत हो चुकी है। यह आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है, जो क्षेत्र में मानवीय संकट की ओर इशारा कर रहा है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस तनाव को कम करने की कोशिशें अब तक बेअसर साबित हुई हैं और दोनों पक्ष पीछे हटने को तैयार नहीं दिख रहे हैं। Read More
जांच के दौरान सबसे बड़ी गड़बड़ी कृषि विस्तार अधिकारी के स्तर पर सामने आई। दस्तावेजों की जांच में पता चला कि विनायक ताम्रकार के भाई विमल ताम्रकार के जिस खेत को कृषि विस्तार अधिकारी ने मक्का का प्रदर्शन प्लॉट बताया था, वहां वास्तव में धान की खेती हो रही थी। इससे साफ संकेत मिला कि शासन को गुमराह करने के लिए जानबूझकर खेत का स्थान बदलकर गलत जानकारी दी गई। Read More
इजराइली एयर डिफेंस ने रोका हमला, फिर भी मची तबाही इजराइल के एयर डिफेंस सिस्टम ने हिजबुल्लाह द्वारा दागी गई अधिकांश मिसाइलों और रॉकेटों को हवा में ही ध्वस्त कर दिया। हालांकि, मिसाइलों का मलबा कई रिहायशी इलाकों में गिरने से भीषण आग लग गई। Read More
सूचना मिलने पर नगर निगम की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और जेसीबी मशीन की मदद से मुरूम से बनी सड़क को काट दिया। इसके साथ ही सभी अवैध निर्माणों को तोड़ते हुए प्लाटिंग की पूरी प्रक्रिया को रोक दिया गया। Read More
राजधानी रायपुर की 24 वर्षीय वैभवी अग्रवाल ने सिविल सर्विस परीक्षा 2025 में ऑल इंडिया 35वीं रैंक हासिल की है। वैभवी रायपुर में रहकर यूपीएससी की तैयारी कर रही थीं और उन्होंने अपने दूसरे प्रयास में ही यह बड़ी सफलता प्राप्त की। उनके अंकों के आधार पर उन्हें IAS मिलने की संभावना लगभग तय मानी जा रही है। Read More
कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के छत्तीसगढ़ प्रभारी डॉ. अमीनुल खान सूरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रदेश की कानून-व्यवस्था और अल्पसंख्यक समुदाय की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताई। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में अल्पसंख्यकों के साथ प्रताड़ना की घटनाएं बढ़ रही हैं और हालात चिंताजनक होते जा रहे हैं। Read More
धान खरीदी केंद्रों में धान खरीदी की लिमिट नहीं बढ़ाए जाने की वजह से किसानों को टोकन नहीं मिल पा रहा है । इससे पूरे प्रदेश के किसान गुस्से में हैं । मंगलवार को सक्ती में प्रदर्शन करने के बाद आज रायपुर से लगे हुए सिलयारी धान खरीदी केंद्र में किसानों ने तालेबंदी कर प्रदर्शन किया । किसान सुबह से लेकर दोपहर डेढ़ बजे तक धान खरीदी केंद्र में नारेबाजी करते रहे । किसानों के गुस्से को देखते हुए धरसींवा के तहसीलदार बाबूलाल कुर्रे को उन्हें समझाईश देने आना पड़ा । Read More
सर्पदंश से एक मजदूर की मौत के बाद मुआवजा देने की सरकारी व्यवस्था किस तरह फाइलों में उलझकर दम तोड़ देती है, इसका उदाहरण बालोद-बालाघाट से जुड़ा यह मामला बन गया है। 9 साल बीत जाने के बावजूद मृतक मजदूर के परिवार को मुआवजा नहीं मिलना प्रशासनिक लापरवाही को उजागर करता है, जिस पर अब हाईकोर्ट ने सख्त नाराजगी जताई है। Read More
नगर निगम क्षेत्र की जर्जर सड़कों को लेकर कांग्रेस ने शनिवार को मोपका–धान मंडी मार्ग पर अनोखा विरोध दर्ज कराया। सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों के बीच मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू, पीडब्ल्यूडी मंत्री अरुण साव और बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला की तस्वीरें लगाकर प्रदर्शनकारियों ने सरकार को कटघरे में खड़ा किया। कांग्रेसी कार्यकर्ता करीब दो घंटे तक पैदल मार्च और धरना देकर सड़क पर ही डटे रहे। Read More
स्पर्श अस्पताल प्रबंधन द्वारा आयोजित चार दिवसीय "स्पर्श कॉरपोरेट कप सीज़न-01" टेनिस बॉल बॉक्स क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन बीती रात शानदार अंदाज में हुआ। शहर की 16 टीमों के बीच खेले गए इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला स्पर्श और स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) के बीच खेला गया। Read More
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम फैसला सुनाते हुए कहा है कि यदि पत्नी ने बिना पर्याप्त कारण पति का साथ छोड़ा है, तो उसे गुजारा भत्ता का अधिकार नहीं मिलेगा। न्यायालय ने रायगढ़ निवासी एक महिला की अपील को खारिज करते हुए फैमिली कोर्ट के फैसले को सही ठहराया। Read More
तखतपुर ब्लॉक के ग्राम रहंगी स्थित मुक्तिधाम की बदहाल तस्वीर देखकर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा सख्त हो गए। रविवार को हाईकोर्ट के एक न्यायिक अधिकारी के पिता की अंत्येष्टि में शामिल होने पहुंचे चीफ जस्टिस ने मुक्तिधाम की अव्यवस्था देख नाराजगी जताई और कहा शव को सम्मानजनक विदाई देना हर नागरिक का मौलिक अधिकार है। Read More
छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर के सेंट्रल जेल में एक अजीबोगरीब मामला देखने को मिला है। जहां सेंट्रल जेल अंबिकापुर में एक कैदी ने अपने पेशाब नली में पेंसिल फंसा लिया। इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। वहीं इसकी सूचना मिलने के बाद जेल प्रबंधन ने तत्काल कैदी को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल के जेल वार्ड में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद कैदी का ऑपरेशन करते हुए उसके पेशाब के नली से 09 सेंटीमीटर का पेंसिल निकाला है। Read More
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में करंट लगने से दो मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत के मामले ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया है। इस हादसे को लेकर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने गंभीर रुख अपनाया और छुट्टी के दिन ही विशेष सुनवाई की। अदालत ने घटना को बेहद संवेदनशील बताते हुए अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई और साफ कहा कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ठोस रोडमैप तैयार किया जाए। Read More
दुर्ग का भगवा झण्डा उतरवाने का मामला थमते नजर नहीं आ रहा है। दरअसल, एक वायरल वीडियो में सैनिक युवक से झूमाझटकी करने वाले मचांदूर चौकी के दोनों पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। पूर्व में दोनों को लाइन अटैच किया गया था। तो वहीं गांव के एक निगरानी शुदा बदमाश असलम खान को छेड़छाड़ करने के मामले में जेल भेज दिया है। अब उसके जिलाबदर करने की कार्यवाही भी जारी है। Read More
छत्तीसगढ़ में एसआई परीक्षा में देरी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। सब इंस्पेक्टर भर्ती में देरी के मामले में बताया जा रहा है कि एजेंसी नहीं मिलने के कारण सब इंस्पेक्टर भर्ती में देरी हो रही है। फिजिकल टेस्ट कराने वाली एजेंसी नहीं मिलने के कारण देरी हो रही है। पिछली भर्ती प्रक्रिया 6 साल में पूरी हुई थी। Read More
आपने ठगी के अब तक अनेक अलग अलग मामले देखें होंगे। लेकिन दुर्ग जिले के धमधा थाना में ठगी का एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां बच्चे के किडनी ट्रांसप्लांट कराने के नाम पर 1 लाख 20 हजार की ठगी कर ली गई है। Read More
बीजापुर जिले भोपालपटनम ब्लॉक के वरदली गांव की 7वीं कक्षा में पढ़ने वाली 11 वर्षीय शांभवी गुरला की मासूम आंखों में एक ही सवाल था— “पापा, मुझे क्या हुआ है, मैं ठीक हो जाऊंगी ना?” Read More
छत्तीसगढ़ में सीएम विष्णुदेव साय सरकार के मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर इंतजार खत्म हो गया है। मंत्रिमंडल के विस्तार की तारीख तय हो गई है। कल यानि 20 अगस्त को सुबह 11:00 बजे साय कैबिनेट में तीन नए मंत्री शपथ लेंगे। यह बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। Read More
छत्तीसगढ़ में सरकारी परिवहन व्यवस्था की बदहाली पर हाईकोर्ट ने एक बार फिर नाराजगी जताई है। बिलासपुर शहर में सिटी बसों की बेहद खराब हालत को लेकर कोर्ट ने गंभीर सवाल उठाए। हाईकोर्ट ने कहा कि बार-बार निर्देश देने के बावजूद सिटी बस सेवा में सुधार नहीं हो रहा, यह जनता के साथ अन्याय है। Read More
बलरामपुर जिले में पुलिस अधीक्षक ने पुलिस महकमे में एक बड़ी सर्जरी किया है। लंबे समय से एक ही थाना और पुलिस चौकी में पदस्थ 161 पुलिस कर्मियों को पुलिस अधीक्षक ने दूसरी जगह तबादला कर दिया है। इसमें सहायक उप निरीक्षक प्रधान आरक्षक पुरुष एवं महिला आरक्षक शामिल हैं। Read More
राष्ट्रीय सब-जूनियर, जूनियर और सीनियर (महिला व पुरुष) पावरलिफ्टिंग चैम्पियनशिप 2025 में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन कर राज्य का मान बढ़ाया है। प्रतियोगिता 22 से 30 जून तक कर्नाटक के दावनगेरे में आयोजित हुई। Read More
लोरमी विकासखंड के हरदी संकुल अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला खैरवार खुर्द में पदस्थ प्रधान पाठक मोहित कोसरिया और सहायक शिक्षक नारद तेन्दुलकर पर गंभीर वित्तीय और शैक्षणिक लापरवाही के आरोप लगे हैं। Read More
छत्तीसगढ़ के सरगुजा में बीते 04 दिनों से हो रहीं जोरदार बारिश से कहीं राहत है। तो कहीं ये बारिश आफत भी बन चुकी है। आपको बता दें कि सरगुजा के सीतापुर ब्लॉक के सरहदी ग्राम ढोंढागांव में बीते गुरुवार को मैनी नदी के किनारे जंगली मशरूम निकालने गए 04 ग्रामीण नदी पार करने के दौरान अचानक आई बाढ़ के दौरान नदी में जा बहे। वहीं नदी में बहने वालों में 02 मासूम और 02 महिला समेत कुल 04 लोग शामिल है। Read More
अहमदाबाद में हुए भीषण विमान हादसे के बाद टाटा समूह ने मानवीय संवेदनाओं को प्राथमिकता देते हुए एक बड़ा ऐलान किया है। एयर इंडिया की फ्लाइट AI171 के हादसे में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को ₹1 करोड़ का मुआवजा दिया जाएगा। Read More