राजधानी रायपुर में मेरठ जैसी एक घटना ने हड़कंप मचा दिया। इस घटना की पुलिस ने गुत्थी सुलझा ली है। इस वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी वकील अंकित उपाध्याय और उसकी पत्नी शिवानी शर्मा को दिल्ली से गिरफ्तार कर रायपुर लाया जा रहा है। Read More
छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज पत्रकार एवं विधिक सलाहकार अशोक त्रिपाठी द्वारा लिखित पुस्तक "उम्र 21 साल, सजा 20 साल" का विमोचन किया। यह किताब बालकों पर यौन हिंसा और लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम (POCSO Act) 2012 के प्रभाव पर आधारित है। Read More
मुंगेली की सरगांव थाना पुलिस ने 5.53 करोड़ की निवेश धोखाधड़ी के मामले में बीएन गोल्ड रियल एस्टेट एंड एलाइड लिमिटेड कंपनी के दो निदेशकों को गिरफ्तार किया है। आरोपी चरण सिंह ठाकुर और विक्रम सिंह सोनालिया को मध्यप्रदेश के सिहोर जिले से पकड़ा गया है। Read More
राजधानी रायपुर के इंद्रप्रस्थ इलाके सनसनीखेज वारदात ने सभी को हैरान कर दिया है। यहां पर एक अज्ञात युवक की सूटकेस में स्लील के ट्रंक के अंदर लाश मिली हैं। इसमें शव के साथ सीमेंट डालकर रखा गया था, और इसे सुनसान इलाके में फेंक दिया गया था। Read More
पहले दोस्ती, फिर प्यार और फिर नृशंस हत्या.. हत्या भी ऐसी कि देखने वालों का दिल दहल जाए। इंस्ट्राग्राम में दोस्ती करते वक्त रायपुर की रहने वाली सुनीता चतुर्वेदी ने सोचा भी नहीं होगा कि जो प्रेमी उसके लिए दुनिया से लड़ने के लिए तैयार था, वही उसकी जान ले लेगा। Read More
छेड़छाड़ के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। शहर में डीएलएड छात्रा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। छेड़छाड़ किसी और ने नहीं बल्कि एक टीचर ने की है। छात्रा ने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया है कि वह शासकीय बुनियादी प्रशिक्षण संस्थान (बीटीआई) में एग्जाम देने आयी थी। Read More
छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट दो दिनी दौरे पर रायपुर पहुंचे हैं। पायलट की मौजूदगी में रायपुर राजीव भवन में कांग्रेस की पार्टिकल अफेयर कमेटी की बैठक आयोजित की गई। Read More
छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल के करीबी केके श्रीवास्तव के पकड़े जाने की खबर सामने आयी है। मिली जानकारी के अनुसार बिलासपुर के के.के. श्रीवास्तव को भोपाल के एक होटल से पकड़ा गया है। जो कि 500 करोड़ के घोटाले में आरोपी है। इसे लेकर जांच एजेंसी जल्द खुलासा कर सकती है। Read More
बीजापुर जिले में चलाये जा रहे माओवादी विरोधी अभियान के तहत चार अलग अलग थाना इलाके से पांच नक्सलियों को विस्फोटक सामान समेत गिरफ्तार किया गया है। वहीं एक अन्य घटना में डीमाईनिंग डयूटी के दौरान आज पेद्दाकोरमा कच्चे रास्ते में माओवादियों द्वारा स्टील टिफीन में लगाए गए 02 नग IED को डिटेक्ट कर नष्ट किया गया है। Read More
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आज नवा रायपुर स्थित राष्ट्रीय न्यायालयिक विज्ञान विश्वविद्यालय (एनएफएसयू) के अस्थायी परिसर तथा आई-हब रायपुर का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ के लिए क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम को आधुनिक और वैज्ञानिक बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक दिन है। Read More
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को नवा रायपुर स्थित एक निजी रिसॉर्ट में आयोजित समारोह में राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय (एनएफएसयू) परिसर और केंद्रीय फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला की आधारशिला रखी। Read More
सिविल लाइन थाना पुलिस ने एक व्यक्ति को फर्जी नंबर प्लेट लगाकर एक्टिवा वाहन चलाते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी यातायात जांच से बचने के लिए किसी और की स्कूटी का नंबर प्लेट अपने वाहन में लगाकर घूम रहा था। यह मामला उस वक्त उजागर हुआ जब असली वाहन मालिक को ई-चालान की जानकारी मिली, जबकि उनकी स्कूटी उस समय घर में खड़ी थी। Read More
नारायणपुर के अबुझमाड़ के इरकभट्टी कैम्प में विकास और ग्रामीण संवाद का विशेष कार्यक्रम होने जा रहा है। देश के गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह 23 जून सोमवार को अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र अबूझमाड़ के इरकभट्टी पहुंचेंगे। Read More
दहेज में नहीं मिली कार तो लौट गई बारात। जी हाँ दहेज में कार मांगने और नहीं मिलने पर बारात लौट जाने का ये मामला अम्बिकापुर का है। जहां कोतवाली ने दूल्हा समेत आधा दर्जन दहेज लोभियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है। Read More
दंतेवाड़ा के किरंदुल थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एनएमडीसी कर्मी को डिजिटल अरेस्ट कर 28 लाख रुपये की ठगी की गई। आरोपियों ने ख़ुद को बैंक अधिकारी बताकर पीड़ित के खाते से अवैध लेन देन होने की बात कह कर डराया । आरोपियों के झांसे में आकर पीड़ित ने 28 लाख रुपये उनके खाते में ट्रांसफर कर दिए । Read More
जांजगीर-चाम्पा के अकलतरा क्षेत्र के कोटमीसोनार गांव में रेलवे ट्रैक पर महिला की लाश मिली है और ट्रैक पर ही 5 माह का बच्चा जिंदा मिला है। हादसे में महिला की मौत हुई है, लेकिन बच्चे को कुछ नहीं हुआ है। मृतक महिला की अभी पहचान नहीं हुई है। कोरबा में भी हुए एक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई है। Read More
चिकित्सा शिक्षा विभाग ने अस्पतालों में मीडिया के प्रवेश पर लगाए गए प्रतिबंध को अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया है। इस संबंध में विभाग ने मेडिकल कॉलेजों के डीन और सुपरिंटेंडेंट को पत्र लिखकर मीडिया प्रबंधन और प्रोटोकॉल से संबंधित आदेश को फिलहाल लागू न करने का निर्देश दिया है। Read More
देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निवासी जवान शिवपाल पटेल अब हमारे बीच नहीं रहे। वह छुट्टी में घर आने वाले थे, लेकिन तिरंगे में लिपटकर वापस लौटे। उनकी असामयिक शहादत ने पूरे क्षेत्र को शोक में डुबो दिया है। Read More
से समथिंग अबाउट योर सेल्फ। एचआर के साथ होने वाले इंटरव्यू में यह सवाल हमेशा पूछा जाता है। सच बताऊं तो इसके अलावा इंटरव्यू के दौरान बाकी सभी सवालों का कोई मतलब नहीं होता। आपने कितनी पढ़ाई की है। माक्र्स कैसे आए थे। कितना एक्सपीरियंस है। इससे भी ज्यादा जरूरी सवाल है, अपने बारे में कुछ बताइए।आम तौर पर इंटरव्यू देने गए युवा अपने रेज्यूमे में लिखी बातों को दोहारने लगते हैं। Read More
21 जून यानी कल अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। देश दुनिया के साथ छत्तीसगढ़ में भी इसे व्यापक रूप से मनाने की तैयारी है। प्रदेश में इसे योग संगम-हरित योग थीम पर आयोजित किया जाएगा। हर जिला मुख्यालय में सामूहिक योग अभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें राज्यपाल, सीएम, मंत्री, केंद्रीय राज्य मंत्री, सांसद और विधायक मुख्य अतिथि के रुप में शामिल होंगे। Read More
थाना चकरभाठा पुलिस ने एक गंभीर मारपीट और हत्या के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने चरित्र शंका के चलते युवक की बेरहमी से पिटाई की थी, जिससे उसकी मौत हो गई। Read More
रायपुर के लालपुर स्थित सरकारी शराब दुकान में मिलावटी और बिना होलोग्राम की 300 पेटी शराब मिलने के सनसनीखेज मामले ने पूरे जिले में हड़कंप मचा दिया है। इस मामले में जिला आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए संबंधित क्षेत्र के एडीईओ (सहायक जिला आबकारी अधिकारी) राजेन्द्र नाथ तिवारी को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। उनकी जगह टेक बहादुर कुर्रे को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। Read More
छत्तीसगढ़ में बांग्लादेशियों की मौजूदगी को लेकर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कांग्रेस पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार ने महज़ अपने वोट बैंक को मजबूत करने के लिए जो कुछ भी किया, वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और गलत था। Read More
धमतरी के बीच शहर ने गुरुवार को वो नज़ारा देख गया, जिसकी चर्चा वर्षों से सिर्फ फाइलों में दबकर रह जाती थी। जिसे आज नगर निगम ने बुलडोज़र से ढहा दिया है। इसके साथ ही अब नगर के लोगों में चर्चा इस बात की भी शुरू हो गई है कि आखिर ये कैसे हुआ? तो आइए जानते हैं। Read More
रेप के एक मामले में हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा ने कहा है कि पीड़िता बालिग है और लंबे समय तक युवक को पति मानकर शारीरिक संबंध बनाया गया है, तो इसे दुष्कर्म नहीं माना जा सकता। कोर्ट ने कहा- इससे यह स्पष्ट है कि वह अपनी इच्छा से साथ रह रही थी। Read More
ईरान और इजरायल के बीच जारी जंग के बीच हजारों भारतीय इन दोनों ही देशों में मौजूद है। इनमें मजदूर से लेकर कारोबारी और स्टडेंट्स भी शामिल है। भारत की सरकार इन दोनों ही देशों में फंसे नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए प्रयासरत है। भारत सरकार ने इनकी वापसी के लिए विशेष अभियान ‘ऑपरेशन सिंधु’ लांच किया है। Read More
भिलाई नगर के जोन-4 शिवाजी नगर खुर्सीपार क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का बुधवार को भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने निरीक्षण किया। इस दौरान वे नवीन कॉलेज ग्राउंड खुर्सीपार पहुंचे, जहां एस्ट्रोटर्फ क्रिकेट ग्राउंड के निर्माण कार्य का जायजा लिया। Read More
रायपुर के धरसीवां इलाके से कथित तौर पर लव जिहाद का मामला सामने आया है। यहां रहने वाली 17 साल की नाबालिग लड़की को एक मुस्लिम युवक भगा कर ले गया। परिजनों ने इसकी शिकायत थाने में की। शिकायत के करीब चार महीने बाद इसमें एफआईआर किया गया, लेकिन अब तक ना तो आरोपी को पकड़ा जा सका है, ना ही नाबालिग को वापस लाया जा सका है। Read More
देशभर में हाईवे पर सफर करना अब और भी आसान और सस्ता हो जाएगा। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने लंबे समय से चल रही अटकलों पर विराम लगाते हुए FASTag Annual Pass लॉन्च करने की घोषणा कर दी है। इस स्कीम के तहत सिर्फ ₹3000 में आप सालभर में 200 बार हाईवे पर बिना किसी अतिरिक्त टोल चार्ज के सफर कर सकेंगे। Read More
जशपुर जिले के बगीचा थाना परिसर में कानून की अवहेलना करना पांच आरोपियों को भारी पड़ गया। पुलिस के साथ बदसलूकी और एक आरक्षक को पालतू कुत्ते से कटवाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन महिला और दो पुरुष आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। Read More