पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतक के सगे छोटे भाई नंदु कश्यप को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। Read More
मृतक की पहचान ग्राम बांधा निवासी धर्मजीत धृतलहरे के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार धर्मजीत अपने साथियों भानु प्रताप, शिवशंकर ध्रुव, दशरथ धृतलहरे और रामफल धृतलहरे के साथ जंगल के अंदरूनी हिस्से में करील-पुटू बीनने गया था। इसी दौरान झाड़ियों में घात लगाकर बैठी बाघिन ने अचानक धर्मजीत पर हमला कर दिया। Read More
शासकीय प्राथमिक शाला खैरवार खुर्द, संकुल हरदी में पदस्थ सहायक शिक्षक (एलबी) नारद तेंदुलकर को संकुल समन्वयक का प्रभार दिया गया। शिकायतकर्ताओं का दावा है कि इस नियुक्ति से पहले कलेक्टर का अनुमोदन लेना अनिवार्य था, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। यही नहीं, यह भी सवाल उठ रहे हैं कि जिस शिक्षक की पात्रता को लेकर विवाद है, उसे आखिर किन परिस्थितियों में यह जिम्मेदारी सौंपी गई। Read More
मामला मुंगेली जिले की जनपद पंचायत लोरमी के क्षेत्र क्रमांक-23 (राजपुर) के सदस्य पद के चुनाव से जुड़ा है। चुनाव में मूलचंद दाहिरे को विजेता घोषित किए जाने के बाद प्रत्याशी पंकज रात्रे ने मतगणना और फॉर्म-18 में दर्ज मतों की संख्या में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए पुनर्मतगणना की मांग की थी। इसके लिए उन्होंने छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम, 1993 की धारा-122 के तहत चुनाव याचिका दायर की। Read More
18 जून की सुबह करीब 7 बजे प्लांट में नियमित मेंटेनेंस का कार्य चल रहा था। इसी दौरान कीलन डिस्चार्ज गेट जाम हो जाने के कारण उसकी मरम्मत की जा रही थी। मरम्मत के दौरान अचानक गेट खुल गया, जिससे भीतर मौजूद गर्म स्पंज आयरन की तीव्र गर्मी बाहर निकली और वहां काम कर रहे तीन कर्मचारी इसकी चपेट में आ गए। Read More
ज्ञापन में जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन के सामने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि यदि अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाना संभव नहीं है, तो फिर आम नागरिकों को भी खुलेआम शराब बेचने की अनुमति दे दी जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि जल्द कार्रवाई नहीं होने पर क्षेत्रवासी आंदोलन और विरोध प्रदर्शन के लिए मजबूर होंगे। Read More
छत्तीसगढ़ में टोनही प्रताड़ना को रोकने के लिए कड़ा कानून लागू है। किसी व्यक्ति को टोनही बताकर शारीरिक या मानसिक उत्पीड़न करने पर 5 वर्ष तक की सजा और जुर्माने का प्रावधान है। इसके बावजूद ऐसे मामलों का सामने आना चिंता का विषय है। Read More
जिला प्रशासन ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि कलेक्टर ने आवेदन को विधिवत स्वीकार करने और नियमानुसार कार्रवाई करने की बात कही थी। अधिकारियों के अनुसार, कुछ लोग बिना पूर्व अनुमति के कार्यालय परिसर में बैठ गए थे और नारेबाजी करने लगे, जिससे शासकीय कार्य प्रभावित हुए। इस दौरान कर्मचारियों के साथ बहस और हंगामे की स्थिति भी बनी। Read More
ग्राम सुरदा के प्राथमिक विद्यालय में वर्तमान में केवल एक ही शिक्षक पदस्थ है, जो सभी कक्षाओं और विषयों की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। ऐसे में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की कल्पना करना मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि यह बच्चों के भविष्य के साथ सीधा खिलवाड़ है। Read More
घटना को अंजाम देने के लिए 21 मार्च को रणजीत ने दामोदर सिंह को दुर्गा पूजा के बहाने गांव झाफल बुलाया। रास्ते में मनोहरपुर के पास सुनसान इलाके में पहले से घात लगाए बैठे संजय यादव और उसके साथियों ने उनकी गाड़ी रोक ली और गमछे से गला घोंटकर हत्या कर दी। Read More
कलेक्टर ने जानकारी दी कि जिले के 42 पेट्रोल पंपों में वर्तमान में लगभग 4 लाख 33 हजार 800 लीटर पेट्रोल और 4 लाख 15 हजार 700 लीटर डीजल उपलब्ध है। वहीं, गैस एजेंसियों में 2 हजार 294 घरेलू एलपीजी सिलेंडर का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है। Read More
थाना जरहागांव क्षेत्र के ग्राम फरहदा में हुई युवक की हत्या के मामले में मुंगेली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या का सफल खुलासा किया है। बहन से बातचीत करने की शंका को लेकर हुए विवाद में बटनदार चाकू से वार कर युवक की हत्या की गई थी। Read More
मुंगेली जिले में वाहन चोरी के बढ़ते मामलों के बीच पुलिस ने टेक्नोलॉजी और साइबर इंटेलिजेंस का इस्तेमाल कर एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। छत्तीसगढ़ पुलिस के सशक्त एप और साइबर सेल की मदद से पुलिस ने एक ट्रैक्टर समेत सात मोटरसाइकिल बरामद कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक विधि से संघर्षरत बालक पर भी कार्रवाई की गई है। जब्त संपत्ति की कीमत करीब 4 लाख रुपये आंकी गई है। Read More
मुंगेली जिले के पथरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गंगद्वारी में हुए अंधे कत्ल के मामले का मुंगेली पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सफल खुलासा कर दिया है। जांच में सामने आया कि मृतक की पत्नी ही इस हत्या की आरोपी है। पति से लंबे समय से परेशान महिला ने सोते समय कुल्हाड़ी से वार कर उसकी हत्या कर दी थी। Read More
छत्तीसगढ़ शासन ने धान खरीदी व्यवस्था में गंभीर लापरवाही बरतने के मामले में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए जिला मुंगेली के खाद्य अधिकारी हुलेश डड़सेना को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के नियम-3 के उल्लंघन को गंभीर मानते हुए की गई है। Read More
ग्राम झझपुरी में जैतखाम को आग के हवाले कर धार्मिक भावनाओं को भड़काने वाले आरोपी को मुंगेली पुलिस ने 72 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया आरोपी राजेश साहू उसी गांव का निवासी है। पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त केरोसिन, माचिस और चेहरे छुपाने के लिए इस्तेमाल किए गए कपड़े बरामद कर लिए हैं। Read More
मुंगेली नगर पालिका में आज बुलडोजर कार्रवाई देखने को मिली। मुंगेली के पुराना बस स्टैंड के पास अपोलो फार्मेसी के नाम से स्थित दुकान में शासकीय जमीन में अतिक्रमण किया गया था। वहीं बीजापुर जिले में शुक्रवार को प्रशासन ने नया बस स्टैंड के पीछे बने अवैध अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान करीब 75 मकानों को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया गया। Read More
मुंगेली जिले के लालपुर थाना क्षेत्र से पुलिसिया ज्यादती का गंभीर मामला सामने आया है। थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अमित गुप्ता पर छेड़छाड़ के आरोपियों के साथ मारपीट, जबरन नारे लगवाने और गांव में जुलूस निकालने का आरोप लगा है। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके बाद पुलिस की भूमिका पर सवाल खड़े हो गए हैं। Read More
अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर जिला कलेक्टोरेट स्थित जनदर्शन कक्ष में सोमवार को विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 56 दिव्यांग हितग्राहियों को उनकी जरूरत के अनुरूप उपकरण और प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई। Read More
विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत मुंगेली जिले ने बड़ा मुकाम हासिल किया है। मतदाता गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन कार्य में मुंगेली जिला पूरे राज्य में प्रथम स्थान पर रहा है। इसी उपलब्धि के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कुंदन कुमार ने 26 बीएलओ और अभिहित अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र, शाल और श्रीफल देकर सम्मानित किया। Read More
जल संसाधन विभाग मुंगेली जिले के अंतर्गत संचालित प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना लगभग 45 करोड़ रुपये की परियोजना है। वर्ष 2021 में किसानों के हित के लिए इसकी शुरुआत की गई थी। लेकिन चार साल बीत जाने के बाद भी यह परियोजना अधूरी है। जिन किसानों को इस योजना से लाभ मिलना था, उनके खेतों तक आज भी पानी नहीं पहुंच पाया है। ऐसा लग रहा है जैसे इस योजना पर अधिकारियों और ठेकेदारों की नजर लग गई हो। किसानों को ठगने का काम लगातार जारी है। Read More
जिले में निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कलेक्टर कुंदन कुमार ने बुधवार को कलेक्ट्रेट के मनियारी सभा कक्ष में राजनीतिक दलों की बैठक और प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर एसआईआर की कार्यप्रणाली, समय-सारणी और अधिकारों की विस्तृत जानकारी दी। Read More
जल संसाधन विभाग, मुंगेली के अंतर्गत संचालित केंट मेंट एरिया डेवलपमेंट योजना एक बार फिर विवादों में है। लगभग 45 करोड़ रुपये की यह परियोजना वर्ष 2021 में शुरू हुई थी, लेकिन चार साल बाद भी इसका काम अधूरा है। Read More
लोरमी के चिल्फी थाना क्षेत्र से पुलिस विभाग की छवि धूमिल करने वाला एक वीडियो सामने आया है। इसमें पुलिस वर्दी में शराब के नशे में धुत दो आरक्षक दिख रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद एसपी भोजराम पटेल ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। Read More
अचानकमार टाइगर रिज़र्व की प्रतिभाशाली युवा कलाकार रागिनी धुरवे ने अपनी उत्कृष्ट गोंड चित्रकला से राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश और जिले का मान बढ़ाया है। भारत सरकार की नेशनल टाइगर कंज़र्वेशन अथॉरिटी (NTCA), नई दिल्ली द्वारा आयोजित “Silent Conservation – From Margin to Center” राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी में रागिनी की कलाकृति का चयन किया गया। Read More
आबकारी विभाग की छापेमारी में नकली शराब फैक्ट्री का सामान मिला है। यह कार्रवाई मुंगेली के सरगांव थाना क्षेत्र के ग्राम बावली के एक घर में की गई। Read More
मुंगेली जिले के लोरमी विकासखंड स्थित शासकीय 50 बिस्तर मातृ एवं शिशु अस्पताल में बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। प्रसव ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर पर महिला के पेट में कपड़ा छोड़ने का गंभीर आरोप लगा है। इस घटना से पीड़िता को दोबारा ऑपरेशन कराना पड़ा और उसकी हालत बिगड़ गई। Read More
मुंगेली जिला कृषि प्रधान जिला होने के बाद भी खाद की किल्लत ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। कई केंद्रों पर किसानों को घंटों इंतजार के बावजूद सिर्फ एक पर्ची और एक बोरी खाद ही मिल पा रही है। किसानों का कहना है कि समय पर खाद न मिलने से उनकी फसलें बर्बादी की कगार पर पहुंच रही हैं। Read More