हादसा शुक्रवार तड़के करीब 3:31 बजे भंडारा जिले के लाखनी थाना क्षेत्र के मुंडीपार के पास हुआ। कवर्धा जिले के सहसपुर लोहारा क्षेत्र से लोगों को लेकर जा रही महिंद्रा बोलेरो सड़क से गुजर रही थी। इसी दौरान पेट्रोल पंप से एक आयशर वाहन नेशनल हाईवे की मुख्य सड़क पर आ रहा था। Read More
कवर्धा के बोड़ला इलाके में सड़क हादसे में 6 गौवंशों की मौत के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। गौ सेवकों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए रायपुर-जबलपुर NH-30 को जाम कर दिया। सैकड़ों वाहन जाम में फंसे हैं, जबकि प्रदर्शनकारी सड़क पर गौवंशों की सुरक्षा और हादसों पर रोक लगाने की मांग कर रहे हैं। Read More
KAWARDHA NEWS. कबीरधाम जिले के लोहारा थाना क्षेत्र में उपचार के बहाने मानसिक रूप से अस्वस्थ युवती से दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने एक आयुर्वेदिक चिकित्सक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। शिकायत दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर... Read More
शुक्रवार को पुलिस ने लोहारा धान उपार्जन केंद्र के प्रभारी गंगादास मानिकपुरी के घर और कार्यालय में छापेमार कार्रवाई की। तलाशी के दौरान पुलिस ने 16 लाख रुपये नकद, बैंक पासबुक, कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और कार्यालय में रखा कंप्यूटर जब्त किया। सभी जब्त सामग्री को जांच के लिए कब्जे में लिया गया है। Read More
वीडियो सामने आने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) ने तत्काल मामले की जांच के आदेश देते हुए संबंधित स्कूल के प्रधान पाठक से विस्तृत प्रतिवेदन तलब किया है। Read More
आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पांडातराई पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी रही। Read More
मृतक कोमल वर्मा और आरोपी महिला मंदाकिनी वर्मा के बीच प्रेम संबंध थे। जांच में यह तथ्य सामने आया कि मृतक महिला के निजी वीडियो को सार्वजनिक करने की धमकी देकर उसे लगातार परेशान कर रहा था। Read More
घटना के बाद युवती किसी तरह मदद लेकर थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए युवती का मेडिकल परीक्षण कराया और जांच शुरू की। Read More
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों के शव घर के अंदर लटके हुए पाए गए। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। Read More
नाबालिग बालक की पहचान सोशल मीडिया के माध्यम से आरोपी महिला से हुई थी। दोनों के बीच बातचीत धीरे-धीरे दोस्ती में बदल गई और मुलाकातों का सिलसिला शुरू हो गया। इसी दौरान 1 मार्च 2026 को महिला ने बालक को भोरमदेव रोड स्थित एक होटल में बुलाया। आरोप है कि वहां उसने भावनात्मक दबाव और मानसिक प्रलोभन देकर नाबालिग के साथ अनाचार किया। Read More
इस मामले को लेकर छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ने गंभीर आपत्ति दर्ज कराई है। संघ का कहना है कि जब प्रत्येक जिले में अलग-अलग प्रश्नपत्र निर्माण समितियां गठित की गई थीं, तो प्रश्नपत्र एक जैसे कैसे हो सकते हैं। एसोसिएशन ने पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों पर उचित कार्रवाई की मांग की है। Read More
मृतिका सुखबती बैगा (24) मुंगेली जिले के खुड़िया क्षेत्र की रहने वाली थी। वह अपने पति और दो बच्चों को छोड़कर गांव के ही देवेंद्र जायसवाल (26) के साथ पुणे चली गई थी। दोनों पिछले तीन से चार महीनों से वहां लिव-इन रिलेशनशिप में रहकर मजदूरी कर रहे थे। Read More
विधायक भावना बोहरा की मौजूदगी में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कराई गई। आयोजन में शामिल लोगों के चरण धोकर प्रतीकात्मक रूप से उनकी ‘घर वापसी’ कराई गई। Read More
कबीरधाम जिले के थाना सिंघनपुरी जंगल पुलिस ने शादी का झांसा देकर 15 वर्षीय नाबालिग बालिका से दुष्कर्म करने वाले आरोपी सूरजपाल (20) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी रायपुर के वार्ड क्रमांक 20, रावणभाटा क्षेत्र का निवासी है। Read More
जिले के वनांचल क्षेत्र पंडरिया विकासखंड अंतर्गत दमगढ़ गांव में घर वापसी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान 65 धर्मांतरित लोगों ने अपने मूल धर्म में वापसी की। कार्यक्रम में पंडरिया विधायक भावना बोहरा विशेष रूप से मौजूद रहीं, जहां उन्होंने परंपरागत तरीके से चरण धोकर लोगों की घर वापसी करवाई। Read More
कवर्धा जिले के शिक्षा विभाग में सामने आए कथित बड़े वित्तीय अनियमितता मामले में प्रारंभिक कार्रवाई करते हुए दो कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है। मीडिया ने प्रमुखता से वित्तीय अनियमितता की खबर दिखाया था, जिसके शिक्षा विभाग नें बड़ा एक्शन लेते हुए विभाग में तत्कालीन वक्त में कार्यालय में पदस्थ माया कसार और योगेंद्र कश्यप, जो वर्ग–2 कर्मचारी हैं, दोनों को निलंबन करने के आदेश जारी किया गया है। Read More
छत्तीसगढ़ पुलिस महकमे में पदोन्नति को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है। भारतीय पुलिस सेवा (IPS) 2012 बैच के कवर्धा पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह छवई ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर अपने साथ हुए कथित अन्याय, भेदभाव और संवैधानिक अधिकारों के उल्लंघन की पीड़ा व्यक्त की है। पत्र में अधिकारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि नियमों के बावजूद उन्हें जानबूझकर पदोन्नति से वंचित किया गया। Read More
कवर्धा में आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के काफिले में शामिल एक शासकीय वाहन ने बाइक सवार युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। Read More
महिला कांग्रेस ने अपनी नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सूची जारी कर दी है। इसमें छत्तीसगढ़ से पंडरिया की पूर्व विधायक ममता चंद्राकर को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी ने उन्हें महिला कांग्रेस का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया है। Read More
कवर्धा में कबीरपंथ के अनुयायियों ने आज बड़ी संख्या में एसपी कार्यालय का घेराव किया और नवागांव में हुई घटना के विरोध में जोरदार प्रदर्शन करते नजर आए। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि कल बुधवार को सिटी कोतवाली क्षेत्र के नवागांव में कबीर साहेब के पोस्टर को कुछ ग्रामीणों ने फाड़ दिया। इसके अलावा निर्माणाधीन कबीर चबूतरा में तोड़फोड़ किया जिसका वीडियो भी जारी किया, जिससे कभीरपंथियों की भावनाएं आहत हुई हैं। Read More
कवर्धा जिले के लोहारा थाना अंतर्गत बांधाटोला गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब सैप्टिक टैंक से एक नवविवाहिता की सड़ी-गली लाश बरामद की गई। मृतक महिला की पहचान कामिनी निषाद के रूप में हुई है, जिसकी शादी महज़ दो माह पहले ही बांधाटोला निवासी भोजराज पटेल के साथ इंटरकास्ट लव मैरिज के रूप में हुई थी। Read More
पूर्व विधायक मोहम्मद अकबर के करीबी पर फर्जी मतदाता नाम जोड़ने का गंभीर आरोप लगा है। कवर्धा में मतदाता सूची में फर्जी नाम जुड़वाने का मामला उजागर होने के बाद दो लोगों के खिलाफ लोहारा थाना में नामजद FIR दर्ज किया गया। जनमत को प्रभावित करने के लिए बाहरी मतदाताओं के नाम जोड़े जाने के आरोपों से पूर्व विधायक अकबर के सहयोगी घिर गए हैं। Read More
छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का समय नजदीक आ रहा है। ऐसे में धान खरीदी से पहले ही सेवा सहकारी समिति और कम्प्यूटर ऑपरेटर संघ ने मोर्चा खोल दिया है। संघ ने 4 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन किया और मांगे पूरी नहीं करने पर किसानों की धान खरीदी प्रभावित हो सकती है। इसके साथ ही मांगे पूरी नहीं होने पर 3 नवंबर से अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी भी दी है। Read More
कवर्धा में आज गोड़वाना समाज पार्टी और भीम आर्मी ने संयुक्तरूप से 15 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारी कलेक्ट्रेट घेराव के लिए निकले थे, लेकिन पुलिस के भारी बल ने उन्हें अंबेडकर चौक के पास ही बैरिगेट्स लगाकर रोक दिया। करीब 700 पुलिस जवानों की तैनाती के बीच गोड़वाना समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने वहीं गृहमंत्री का पुतला दहन कर विरोध जताया। प्रदर्शन को भीम आर्मी का समर्थन भी मिला। Read More
कवर्धा में बीते दिन भाजयुमो व युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हुए विवाद का एक वीडियो सामने आया है। जहां दोनों गुट के लोग आपस में भिड़ गए थे। दोनों के बीच मारपीट भी हुई। इसी दौरानप भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष के कथित समर्थकों पर युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटने का आरोप लगा है। सोशल मीडिया में वायरल एक वीडियो में युवक कांग्रेसियों को खदेड़ने का दृश्य दिखाई और गाली गलौच सुनाई दे रहा है। Read More