Kawardha News कवर्धा : कवर्धा पुलिस ने जुआ-सट्टा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के करपात्री चौक स्थित एक मकान में चल रहे जुए के फड़ पर छापा मारा। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया।

कांग्रेस कार्यकर्ता के मकान में चल रहा था जुआ
जानकारी के मुताबिक, बीती रात एक कांग्रेस कार्यकर्ता के मकान में बड़े स्तर पर जुआ खेला जा रहा था। यहां ताश के पत्तों पर हार-जीत का दांव लगाया जा रहा था।

साइबर सेल और कोतवाली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर साइबर सेल और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर दबिश दी।

चार जुआरी गिरफ्तार, कई फरार
पुलिस के पहुंचते ही कुछ लोग मौके से फरार हो गए, जबकि चार आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में सम्मी केशरवानी, आकाश शिवहरे, रोहित जांगड़े और रामचरण साहू शामिल हैं।

लाखों रुपये नगद और सामान जब्त
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से 2 लाख 13 हजार रुपये नगद, 52 पत्ती ताश और चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

फरार आरोपियों की तलाश जारी
पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। साथ ही जुआ संचालन से जुड़े अन्य लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।




































