हवलदार ने जब्त किए गए ट्रैक्टर को छोड़ने के एवज में एक ग्रामीण से 10 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। पीड़ित की शिकायत पर ACB ने ट्रैप की योजना बनाई और आरोपी हवलदार को रिश्वत की रकम लेते हुए धर दबोचा। Read More
विद्युत यांत्रिकी विभाग में कार्यरत एक बाबू ने अपनी बेटी की शादी के लिए भविष्य निधि से 5 लाख रुपये निकालने का आवेदन दिया था। आरोप है कि आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर राशि जारी कराने के बदले सहायक ग्रेड-2 शिव कुमार ठाकुर ने 10 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की। Read More
शिकायतकर्ता बिस्सूलाल नेताम ने ACB से शिकायत की थी कि नामांतरण प्रकरण में उसके पिता और बुआ का नाम दर्ज करने के एवज में तहसीलदार के रीडर मुकेश रंगारी ने 70 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। शिकायत की जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद ACB ने ट्रैप की योजना बनाई। Read More
एसीबी ने राजकुमार नायडू के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 409 (आपराधिक न्यासभंग), 420 (धोखाधड़ी) तथा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया था। विस्तृत जांच के बाद अब मामले का अभियोग पत्र विशेष न्यायालय में दाखिल कर दिया गया है। Read More
सेवानिवृत्त शिक्षक अमृतलाल बघेल से काम कराने के एवज में आरोपी कर्मचारी द्वारा 40 हजार रुपये की रिश्वत मांगी गई थी। शिकायत मिलने के बाद बिलासपुर ACB की टीम ने जाल बिछाया और समाधान शिविर के दौरान ही कार्रवाई को अंजाम दिया। Read More
बिलासपुर में रिश्वतखोर नायब तहसीलदार एंटी करप्शन ब्यूरो के हत्थे चढ़ा है। किसान से 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते ACB की टीम ने रंगे हांथ गिरफ्तार किया है। फौती दर्ज कर रिकॉर्ड में नाम चढ़ाने के एवज में नायब तहसीलदार ने किसान से 1.20 लाख की रिश्वत मांगी थी। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत रिश्वतखोर नायब तहसीलदार के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। Read More
छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए स्वास्थ्य विभाग के एक अकाउंटेंट को 54 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी ने यह रिश्वत एक रिटायर्ड कर्मचारी से उसकी ग्रेच्युटी पास कराने के बदले मांगी थी। Read More
चिरायु में लगी वाहन का लंबित भुगतान कराने प्रार्थी से बीएमओ ने 15 हजार रुपए रिश्वत ले रहा था। जिसे एसीबी की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया । Read More