मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) ने संबंधित पांच शिक्षकों और एक स्वीपर को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। सभी कर्मचारियों से तीन दिनों के भीतर लिखित स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। Read More
तीन युवतियों ने एक युवती को रोककर उसके साथ लात-घूंसों से मारपीट की। आरोप है कि इस दौरान पीड़िता के साथ अभद्र व्यवहार किया गया और गाली-गलौज भी की गई। घटना का वीडियो खुद आरोपियों ने अपने मोबाइल से बनाया और सोशल मीडिया स्टोरी पर साझा कर दिया, जिसके बाद यह तेजी से वायरल हो गया। Read More
धरमपुरा निवासी नंद दुलाल डे 1 जुलाई की शाम विशाल मेगा मार्ट की पार्किंग में ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान कार पार्क करने को लेकर उनकी एक युवक से कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर युवक ने अपने साथी को बुला लिया और दोनों ने मिलकर बुजुर्ग गार्ड को सड़क पर गिराकर बेरहमी से पीटा। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया, लेकिन तब तक सुरक्षाकर्मी गंभीर रूप से घायल हो चुके थे। Read More
वीडियो में आबकारी विभाग के सहायक ग्रेड-3 सुजीत पूरी गोस्वामी और मुख्य लिपिक वीरेंद्र सिंह यादव दिखाई दे रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि दोनों कर्मचारी कार्यालयीन समय के दौरान विभागीय परिसर में शराब पी रहे थे। हालांकि वीडियो की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है और मामले की जांच जारी है। Read More
निपनिया निवासी खेलन बाई सतनामी के पति रूपदास सतनामी का करीब एक वर्ष पहले निधन हो गया था। उनके बैंक खाते में लगभग 1.10 लाख रुपये जमा थे। पति की मृत्यु के बाद राशि निकालने के लिए महिला लगातार बैंक के चक्कर काट रही थी। Read More
वायरल वीडियो में धमतरी जिले के कुरूद की एक युवती फूट-फूटकर रोते हुए कह रही है कि उसे वहां बिल्कुल अच्छा नहीं लग रहा और वह वापस घर लौटना चाहती है। युवती का आरोप है कि पैसे नहीं होने की वजह से उसे जाने नहीं दिया जा रहा। Read More
वीडियो में हो रही बातचीत से खुलासा हुआ है कि पीड़ित ने अपने इलाज में लगभग 45 हजार रुपये खर्च किए थे, जिसमें IVF का खर्च भी शामिल था। ड्रेसर वीडियो में यह कहते हुए सुनाई दे रहा है कि "अगर हम बिल को रायपुर भेज देते, तो वहाँ से पास नहीं होता क्योंकि IVF का पैसा नहीं मिलता है।" वह पीड़ित पर दबाव बना रहा था कि वह काम कराने के बदले उसे पैसे दे। Read More
मामला तूल पकड़ने के बाद छात्रावास की वार्डन पूर्णिमा चौहान ने अपनी सफाई पेश की है। उनका कहना है कि रंगाई-पुताई के लिए मजदूर लगाए गए थे। वार्डन के मुताबिक, जब मजदूर काम खत्म करके चले गए थे, तब किचन का थोड़ा काम बचा था। उन्होंने कर्मचारी को साफ-सफाई के निर्देश दिए थे, लेकिन उनकी गैरमौजूदगी में प्यून ने छात्राओं से काम करवा लिया। Read More
वायरल वीडियो में एक युवक को महिला के साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट करते हुए देखा जा सकता है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि आरोपियों ने न केवल अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया, बल्कि जान से मारने की धमकी भी दी। आरोप है कि इसके बाद अन्य लोगों को बुलाकर सामूहिक रूप से हमला किया गया। Read More
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां स्कूल के सभी छात्र-छात्राओं ने अपनी ही प्राचार्य के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बच्चों ने प्राचार्य को हटाने की मांग को लेकर रैली निकाली है और अपनी मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे हैं। बच्चों के प्रदर्शन का वीडियो भी सामने आया है, जो की सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। Read More
मुंगेली जिले के लालपुर थाना क्षेत्र से पुलिसिया ज्यादती का गंभीर मामला सामने आया है। थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अमित गुप्ता पर छेड़छाड़ के आरोपियों के साथ मारपीट, जबरन नारे लगवाने और गांव में जुलूस निकालने का आरोप लगा है। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके बाद पुलिस की भूमिका पर सवाल खड़े हो गए हैं। Read More
कोरबा के मानिकपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत मुड़ापार बाजार रोड पर 24 वर्षीय अरमान खान को उसके परिजनों और आसपास के लोगों ने जमकर पीटा। युवक की हरकतों से परेशान होकर उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। अरमान खान पहले भी हत्या के प्रयास के मामले में जेल जा चुका है। युवक के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। Read More