SAKTI NEWS. सक्ती जिले के मालखरौदा विकासखंड स्थित शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल किरारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। वायरल वीडियो में स्कूल परिसर के भीतर पांच शिक्षक और एक स्वीपर कथित तौर पर शराब पार्टी करते दिखाई दे रहे हैं।

मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) ने संबंधित पांच शिक्षकों और एक स्वीपर को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। सभी कर्मचारियों से तीन दिनों के भीतर लिखित स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।


जिला शिक्षा अधिकारी के अनुसार, वायरल वीडियो की प्रारंभिक जानकारी के आधार पर संबंधित कर्मचारियों से उनका पक्ष मांगा गया है। निर्धारित समय सीमा में जवाब प्राप्त होने के बाद मामले की जांच की जाएगी और तथ्यों के आधार पर नियमानुसार विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल शिक्षा विभाग पूरे मामले की जांच में जुटा हुआ है। वहीं, स्कूल परिसर में कथित शराब पार्टी का वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में भी इसकी व्यापक चर्चा हो रही है।






































