BIJAPUR NEWS. नगरीय निकाय चुनाव के लिए भाजपा ने बीजापुर नगरपालिका अध्यक्ष के लिए प्रत्याशी घोषित कर दिया है। इसके साथ ही पार्टी के द्वारा घोषित किए गए प्रत्याशी का महिला मोर्चा ने विरोध शुरू कर दिया है। इसे लेकर कांग्रेस ने भी भाजपा पर तंज कसते हुए कहा है कि भाजपा में विद्रोह और सिरफुटव्वल शुरू हो गया है।
छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव के लिए भाजपा बारी-बारी से अपने प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर रही है। वहीं भाजपा द्वारा उम्मीदवारों के नामों के ऐलान के बाद पार्टी के भीतर असंतोष बढ़ता नजर आ रहा है। टिकट की उम्मीद लागए अन्य दावेदार भी नाराज नजर आ रहे हैं। अब टिकट नहीं मिलने से कई दावेदारों की नाराजगी खुलकर सामने आ रही है।
ये भी पढ़ें: महादेव सट्टा एप का 88 करोड़ शेयर मार्केट में निवेश, ऐसा कराने वाला कोलकाता से दबोचा गया…जानिए पूरा मामला
दरअसल, भाजपा ने बीजापुर नगर पालिका के लिए गीता पुजारी को प्रत्याशी बनाया है। जिसके बाद भाजपा महिला मोर्चा ने ही प्रत्याशी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और पार्टी से प्रत्य़ाशी बदलने की मांग कर रही है।
ये भी पढ़ें: भारत-पाकिस्तान युद्ध पर बनी इस फिल्म ने तोड़ा कमाई का रिकॉर्ड, जानिए अब तक कलेक्शन
वही बीजापुर नगरपालिका में भाजपा प्रत्याशी के विरोध को लेकर कांग्रेस ने X में पोस्ट कर लिखा है कि ”भाजपा में विद्रोह और सिर फुटव्वल शुरू हो गया है। बीजापुर में महिला मोर्चा ने चुनाव का बहिष्कार किया है। भाजपा द्वारा नगरीय निकाय व त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव हेतु प्रत्याशियों की सूची जारी होते ही प्रदेशभर में भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच असंतोष व आक्रोश शुरू हो चुका है।’