JHANSI NEWS. उत्तर प्रदेश के झांसी में AI तकनीक के गलत इस्तेमाल से जुड़ा ब्लैकमेलिंग का एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी को AI से तैयार की गई आपत्तिजनक तस्वीर के जरिए कथित तौर पर ब्लैकमेल करने का आरोप एक युवती पर लगा है। मामले में झांसी पुलिस ने 27 वर्षीय मरीना लाजरस रहने वाली है। वह रेलवे अधिकारी और उनके परिवार से कथित तौर पर लगातार पैसों की उर्फ मरीना जेस्सी को प्रयागराज से गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी युवती मूल रूप से कर्नाटक के हुबली की रहने वाली है। वह रेलवे अधिकारी और उनके परिवार से कथित तौर पर लगातार पैसों की मांग कर रही थी। इस मामले में रेलवे अधिकारी की पत्नी ने नवाबाद थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।

AI से बनाई आपत्तिजनक तस्वीर और फिर ब्लैकमेल
शिकायत के अनुसार, ब्लैकमेलिंग का सिलसिला जनवरी 2026 से चल रहा था। आरोप है कि युवती अलग-अलग तारीखों पर परिवार से रुपये ले चुकी थी। इसके बाद 31 जुलाई 2026 को उसने AI की मदद से रेलवे अधिकारी की एक आपत्तिजनक तस्वीर तैयार की और उसे उनकी पत्नी के मोबाइल नंबर पर भेज दिया।

आरोप है कि तस्वीर भेजने के बाद युवती ने उसे वायरल करने की धमकी दी और कथित तौर पर 15 लाख रुपये की मांग की। इतना ही नहीं, परिवार की अन्य अविवाहित महिलाओं की तस्वीरें भी सार्वजनिक करने की धमकी देने का आरोप है।
परिवार को भी दी धमकी
शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि युवती ने परिवार की महिलाओं की तस्वीरें वायरल कर उनकी सामाजिक छवि खराब करने की धमकी दी। पुलिस के मुताबिक, परिवार को जान से मारने की धमकी दिए जाने की बात भी शिकायत में सामने आई है।लगातार मिल रही धमकियों और कथित ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर रेलवे अधिकारी की पत्नी ने पुलिस का रुख किया। शिकायत मिलने के बाद नवाबाद थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
प्रयागराज से हुई गिरफ्तारी
जांच के दौरान पुलिस को आरोपी युवती के प्रयागराज में होने की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे प्रयागराज से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे झांसी के नवाबाद थाने लाया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो मोबाइल फोन और एक लैपटॉप बरामद किया है। इन इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच की जा रही है, ताकि मामले से जुड़े डिजिटल सबूतों का पता लगाया जा सके।

पुलिस ने क्या बताया?
अपर पुलिस अधीक्षक सिमरन सिंह के मुताबिक, एसएसपी के निर्देशन में नवाबाद थाना पुलिस ने AI से फोटो एडिट करने, ब्लैकमेलिंग और कथित तौर पर अवैध रूप से रुपये वसूलने के मामले में युव फोन और लैपटॉप में मौजूद डेटा की जांच के साथ मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की पड़ताल करती को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की गई है। उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। अब पुलिस मोबाइल फोन और लैपटॉप में मौजूद डेटा की जांच के साथ मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की पड़ताल कर रही है। फिलहाल पुलिस की जांच जारी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि कथित ब्लैकमेलिंग में AI से तैयार तस्वीर समेत अन्य डिजिटल सामग्री का किस तरह इस्तेमाल किया गया।





































