UTTAR PRADESH NEWS. उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए पांच IAS अधिकारियों के तबादले किए हैं। शासन की ओर से जारी आदेश के तहत दो जिलों के जिलाधिकारियों को भी बदला गया है। इसके साथ ही कई अधिकारियों को नगर आयुक्त और मुख्य विकास अधिकारी जैसे महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

राजेश कुमार पांडेय बने बहराइच के नए DM
तबादला सूची के मुताबिक जालौन के जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय को अब बहराइच का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं, विशेष सचिव आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग और प्रबंध निदेशक यूपी डेस्को के पद पर तैनात समीर को जालौन का नया जिलाधिकारी बनाया गया है।दोनों अधिकारियों को नई जिम्मेदारी मिलने के साथ ही संबंधित जिलों के प्रशासनिक नेतृत्व में बदलाव हो गया है।


आकांक्षा राना को मिली नई जिम्मेदारी
शासन के आदेश के अनुसार झांसी की नगर आयुक्त आकांक्षा राना को विशेष सचिव, आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग के साथ-साथ प्रबंध निदेशक, यूपी डेस्को की जिम्मेदारी दी गई है।वहीं, बाराबंकी के मुख्य विकास अधिकारी बी. सूदन को झांसी का नया नगर आयुक्त नियुक्त किया गया है।

पंकज वर्मा को बाराबंकी CDO की जिम्मेदारी
प्रशासनिक फेरबदल में मुरादाबाद विकास प्राधिकरण के सचिव पंकज वर्मा को बाराबंकी का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है।इस तरह शासन के आदेश के तहत कुल पांच IAS अधिकारियों को उनके मौजूदा पदों से हटाकर नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। प्रशासनिक स्तर पर हुए इस फेरबदल को जिलों और विभागों में नई जिम्मेदारियों के तौर पर देखा जा रहा है।






































