NEW DELHI NEWS अगर आपका नाम मतदाता सूची में दर्ज है तो अब निर्वाचन संबंधी एक जरूरी प्रक्रिया के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के तहत Enumeration Form ऑनलाइन भरने और जमा करने की सुविधा शुरू कर दी है। इससे मतदाता अपने घर बैठे ही फॉर्म भरकर ऑनलाइन जमा कर सकेंगे।

ऑनलाइन प्रक्रिया के जरिए फॉर्म जमा करने के लिए मतदाता को निर्वाचन आयोग के पोर्टल पर अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या EPIC (वोटर आईडी) नंबर से लॉग इन करना होगा। लॉग इन के दौरान मोबाइल पर भेजे गए OTP से पहचान सत्यापित होगी। इसके बाद “Fill Enumeration Form” विकल्प चुनकर जरूरी जानकारी भरनी होगी। सभी विवरण दर्ज करने के बाद e-Sign प्रक्रिया पूरी करने के लिए दोबारा OTP आएगा। OTP दर्ज करते ही फॉर्म ऑनलाइन जमा हो जाएगा।

ऐसे भरें ऑनलाइन
निर्वाचन आयोग के पोर्टल पर जाएं।
रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या EPIC नंबर से लॉग इन करें।
OTP के जरिए पहचान सत्यापित करें।
Fill Enumeration Form विकल्प चुनें।
मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें।
e-Sign प्रक्रिया पूरी करें।
OTP दर्ज कर फॉर्म ऑनलाइन सबमिट करें।

पहली बार वोटर बनने वालों के लिए नया नियम
जो लोग पहली बार Form-6 के माध्यम से वोटर बनने के लिए आवेदन करेंगे, उन्हें अब यह जानकारी भी देनी होगी कि उनके माता-पिता पिछली Special Intensive Revision (SIR) प्रक्रिया में शामिल थे या नहीं।

किन लोगों को मिलेगी यह सुविधा?
जिनका नाम पहले से मतदाता सूची में दर्ज है।
जिनका मोबाइल नंबर निर्वाचन आयोग के रिकॉर्ड में पंजीकृत है।

फॉर्म भरते समय रखें इन बातों का ध्यान
ऑनलाइन फॉर्म सफलतापूर्वक जमा होने के बाद उसे दोबारा भरने की आवश्यकता नहीं है।
ऑनलाइन सबमिट होने के बाद BLO को ऑफलाइन फॉर्म देने की जरूरत नहीं होगी।
सभी जानकारी सावधानीपूर्वक और सही भरें, क्योंकि गलत या अधूरी जानकारी पर आवेदन निरस्त हो सकता है।
यदि तकनीकी समस्या के कारण ऑनलाइन आवेदन नहीं हो पा रहा है, तो अपने क्षेत्र के BLO से संपर्क करें।
फॉर्म जमा करने के बाद यह जरूर सुनिश्चित करें कि आवेदन सफलतापूर्वक सबमिट हो गया है।





































