JOB NEWS. सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। देश की बड़ी सरकारी कंपनी NTPC Limited ने असिस्टेंट ऑफिसर (Environment Management) पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार 22 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया ऑफिशियल वेबसाइट NTPC Careers पर जारी है।

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी के पास पर्यावरण विषय से संबंधित निर्धारित शैक्षणिक योग्यता होना जरूरी है। उम्मीदवार ने कम से कम 60 फीसदी अंकों के साथ इंजीनियरिंग डिग्री प्राप्त की हो। इसके अलावा पर्यावरण इंजीनियरिंग, पर्यावरण विज्ञान या पर्यावरण प्रबंधन में पीजी, पीजी डिप्लोमा, एमएससी या एमटेक करने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।

भर्ती के लिए अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष तय की गई है। हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी। अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा या कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट और इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा। चयन प्रक्रिया में परीक्षा को 85 फीसदी और इंटरव्यू को 15 फीसदी वेटेज दिया जाएगा।

इस प्रक्रिया से कर सकते हैं आवदेन
- फॉर्म भरने के लिए सर्वप्रथम ऑफिशियल वेबसाइट careers.ntpc.co.in पर जाएं।
- वेबसाइट के होम पेज पर भर्ती से संबंधित Apply लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद New users/ रजिस्टर पर क्लिक करके मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण कर लें।

- अब Login के माध्यम से अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा करें।
- निर्धारित फीस (यदि लागू हो) जमा करें।
- फॉर्म को सबमिट कर दें और उसका एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

































