JOB NEWS. रेल मंत्रालय ने भारतीय रेलवे में तकनीकी कर्मचारियों की कमी दूर करने और रेल सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए 4,098 तकनीकी पदों पर भर्ती को मंजूरी दी है। इन पदों पर भर्ती रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) के माध्यम से केंद्रीयकृत भर्ती प्रक्रिया के तहत की जाएगी। भर्ती अभियान में 35 तकनीकी श्रेणियों के पद शामिल हैं। इनमें जूनियर इंजीनियर (JE), डिपो मटेरियल सुपरिंटेंडेंट (DMS), केमिकल एवं मेटलर्जिकल असिस्टेंट (CMA) सहित अन्य तकनीकी पदों पर नियुक्तियां होंगी।

चयनित अभ्यर्थियों की तैनाती देशभर के विभिन्न रेलवे जोन और उत्पादन इकाइयों में आवश्यकता के अनुसार की जाएगी। रेलवे भर्ती बोर्ड 21 जुलाई से इस भर्ती का Centralised Employment Notification (CEN) जारी करेगा। विस्तृत अधिसूचना में पदवार रिक्तियां, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क, परीक्षा पैटर्न, चयन प्रक्रिया और ऑनलाइन आवेदन की तिथियां जारी की जाएंगी। अभ्यर्थी आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से कर सकेंगे।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, तकनीकी स्टाफ की उपलब्धता बढ़ने से ट्रैक, सिग्नल, रोलिंग स्टॉक और अन्य तकनीकी प्रणालियों के रखरखाव में तेजी आएगी। इससे ट्रेनों के सुरक्षित संचालन, समयबद्ध रखरखाव और यात्रियों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। संबंधित इंजीनियरिंग स्ट्रीम (जैसे मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, सिविल, इलेक्ट्रॉनिक्स) में 3 वर्षीय डिप्लोमा या बीई/बीटेक (BE/B.Tech) डिग्री। केमिकल एंड मेटलर्जिकल असिस्टेंट (CMA) के लिए बीएससी (B.Sc) अनिवार्य है।

नियमों के तहत OBC को 3 वर्ष और SC/ST को 5 वर्ष की अतिरिक्त छूट मिलेगी। ये पद पे लेवल-6 के अंतर्गत आते हैं। इनका शुरुआती मूल वेतन (Basic Pay) ₹35,400 प्रति माह है। इसके साथ डीए, एचआरए और टीए जैसे सरकारी भत्ते भी मिलते हैं। चयन दो चरणों की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) द्वारा होगा। दोनों परीक्षाओं में 1/3 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी।

वहीं, 100 प्रश्न (90 मिनट)। विषय: गणित, रीजनिंग, सामान्य जागरूकता और सामान्य विज्ञान।CBT-2 (मेरिट): 150 प्रश्न (120 मिनट)। विषय: तकनीकी योग्यता (इंजीनियरिंग), कंप्यूटर, पर्यावरण, भौतिकी और रसायन शास्त्र।अंतिम चयन के लिए उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन (DV) और मेडिकल टेस्ट पास करना होगा। रेलवे भर्ती बोर्ड ने अभ्यर्थियों से केवल आधिकारिक RRB वेबसाइटों पर जारी सूचनाओं पर ही भरोसा करने और फर्जी वेबसाइटों एवं सोशल मीडिया पर प्रसारित भ्रामक जानकारी से सावधान रहने की सलाह भी दी है।






































