Chhattisgarh IAS Transfer रायपुर: रायपुर से बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आई है। रायपुर में राज्य सरकार ने बड़ी संख्या में आईएएस अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया है। इस आदेश के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों के विभागीय प्रभार में फेरबदल किया गया है।
एक साथ 43 IAS अधिकारियों की पोस्टिंग और अतिरिक्त प्रभारों में बड़े बदलाव किए गए हैं। अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव से लेकर कलेक्टर स्तर तक कई महत्वपूर्ण पदों पर नई तैनातियां की गई हैं।

इस बदलाव में सात जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं। विश्वदीप को बीजापुर का कलेक्टर बनाया गया है। पुष्पा साहू कोरिया जिले की नई कलेक्टर होंगी।

डॉ. संतोष देवांगन जीपीएम जिले के कलेक्टर बनाए गए हैं। चंदन संजय त्रिपाठी बलरामपुर के कलेक्टर, संतना देवी जांगड़े महासमुंद जिले की कलेक्टर, पद्मिनी भोई साहू सारंगढ़ कलेक्टर और रेना जमील को सूरजपुर जिले का कलेक्टर बनाया गया है।













































