BILASPUR NEWS. न्यायधानी में बैंकिंग सिस्टम पर भरोसे को झटका देने वाला बड़ा घोटाला सामने आया है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मंगला चौक स्थित ICICI Bank की शाखा में पदस्थ डिप्टी ब्रांच मैनेजर ने अपने पति के साथ मिलकर ग्राहकों के फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) और गोल्ड लोन में हेरफेर करते हुए करीब 1 करोड़ 38 लाख रुपये का गबन कर लिया। मामला सामने आते ही बैंक प्रबंधन में हड़कंप मच गया है, वहीं पुलिस ने केस दर्ज कर फरार दंपत्ति की तलाश तेज कर दी है।

मामले का खुलासा तब हुआ जब शाखा प्रबंधक अरूप पाल ने नियमित ऑडिट के दौरान लेनदेन की जांच की। जांच में 17 सितंबर 2025 की डेली रिपोर्ट का आखिरी पन्ना गायब मिला, जिसे संदेह के दायरे में आई डिप्टी मैनेजर तनीषा अग्रवाल द्वारा हटाया जाना पाया गया। गहराई से जांच में गोल्ड लोन के चार पाउच से असली जेवर गायब मिले और उनकी जगह नकली आभूषण रखे जाने का खुलासा हुआ।

मोबाइल एक्सेस लेकर रची ठगी की स्क्रिप्ट
जांच में सामने आया कि आरोपी महिला ग्राहकों के घर जाकर बैंकिंग सुविधा देने के बहाने उनके मोबाइल ऐप का एक्सेस लेती थी। इसके जरिए 14 फर्जी ट्रांजैक्शन कर करीब ₹87.95 लाख निकाल लिए गए। एक महिला ग्राहक की ₹30 लाख FD पर बिना अनुमति ₹28.29 लाख का ओवरड्राफ्ट लिया गया। कई FD और निवेश से जुड़े वाउचर व रिकॉर्ड गायब पाए गए।

एक साल से चल रहा था खेल, पति भी शामिल
पुलिस के मुताबिक यह पूरा फर्जीवाड़ा अगस्त 2024 से सितंबर 2025 के बीच किया गया। आरोपी तनीषा अग्रवाल का पति, जो पूर्व में बैंकिंग सेक्टर से जुड़ा रहा है, इस साजिश में बराबर का भागीदार बताया जा रहा है। दोनों 22 सितंबर 2025 से फरार हैं।

केस दर्ज, गिरफ्तारी के लिए दबिश
थाना प्रभारी एस.आर. साहु के अनुसार बैंक प्रबंधन की शिकायत पर आरोपी दंपत्ति और अन्य सहयोगियों के खिलाफ गबन व धोखाधड़ी की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। बैंक ने आरोपी महिला अधिकारी को तत्काल बर्खास्त कर दिया है। पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं।

1 करोड़ 38 लाख रुपये का गबन, bilaspur news, chhattisgarh news. tirandaj.com. tirandaj.com top 10 news web site, crime news, customers' gold and fixed deposits, deputy manager flees, ICICI Bank embezzles Rs 1.38 crore, ग्राहकों के फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) और गोल्ड लोन में हेरफेर, डिप्टी ब्रांच मैनेजर, मंगला चौक स्थित ICICI Bank




































