BHILAI NEWS. माईलस्टोन जूनियर विंग में आज वार्षिक खेलकूद समारोह का आयोजन उत्साह और उमंग के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की डायरेक्टर डॉ. ममता शुक्ला द्वारा मुख्य अतिथियों एवं अभिभावकों के स्वागत से हुई।

समारोह के दौरान नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने अनुशासित मार्चपास्ट किया और विद्यालय का बैनर लेकर अपनी प्रतिभा का प्रभावी प्रदर्शन किया। झंडारोहण के पश्चात सभी ने एक साथ विद्यालय गान गाया। इस अवसर पर पीजी-1 और पीजी-2 के बच्चों की एकाग्रता और जागरूकता ने उपस्थित जनसमूह को भाव-विभोर कर दिया।


डायरेक्टर डॉ. ममता शुक्ला ने बच्चों के साथ समय बिताकर उनका उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम में बच्चों द्वारा पी.टी., भांगड़ा नृत्य और योगा की आकर्षक प्रस्तुतियां दी गईं, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा।
पूरे आयोजन के दौरान विद्यालय की प्रिंसिपल हेमा गुप्ता ने व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया, जिससे सभी गतिविधियां सुचारू रूप से संपन्न हुईं। कार्यक्रम के अंतिम चरण में बच्चों के साथ-साथ अभिभावकों के लिए भी विभिन्न प्रकार की दौड़ों का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

समारोह का समापन उल्लासपूर्ण वातावरण में हुआ, जहां खेलकूद के माध्यम से बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और टीम भावना के विकास का संदेश दिया गया।





































