छत्तीसगढ़ के भिलाई में केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के नाम का इस्तेमाल करके ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। इस पूरे मामले में बड़ी प्रशासनिक चूक भी सामने आई है। इससे गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। Read More
सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि इस अपहरण की योजना में पीड़ित का सगा भांजा ही शामिल था। उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर अपने ही ठेकेदार मामा से मोटी रकम वसूलने के उद्देश्य से इस घटना को अंजाम दिया। Read More
विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि इस मामले में वे स्वयं प्रार्थी हैं, लेकिन पुलिस शासन और प्रशासन के दबाव में केवल नोटिस जारी करने की प्रक्रिया में उलझी हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि 6 अप्रैल को उन्हें नोटिस भेजा गया, जिसमें उसी दिन सुबह 11 बजे थाने में उपस्थित होने के लिए कहा गया था, जबकि वह नोटिस डाक के माध्यम से दोपहर 1 बजे उनके पास पहुंचा। Read More
इस बार प्रतियोगिता में पहली बार ऑनलाइन डिजिटल रेफरी लाइट सिस्टम का उपयोग किया जाएगा, जिससे निर्णय प्रक्रिया और अधिक पारदर्शी व आधुनिक बनेगी। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य किया गया है। Read More
शनिवार तड़के करीब 3 बजे वह पढ़ाई के लिए अपने कमरे में गई थी। सुबह करीब 6 बजे जब दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने उसे तोड़कर अंदर प्रवेश किया। अंदर वीणा दुपट्टे के सहारे पंखे से लटकी मिली। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उसने अपने माता-पिता और परिवार से माफी मांगते हुए लिखा कि सॉरी मम्मी-पापा, अब कभी परेशान नहीं करूंगी। Read More
समारोह में शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपने सीनियर्स के लिए खास प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम का माहौल भावनाओं और उत्साह से सराबोर रहा।
विदाई समारोह जहां एक ओर 12वीं के छात्रों के लिए जीवन के नए पड़ाव की शुरुआत का संकेत था, वहीं विद्यालय के लिए यह अपने होनहार विद्यार्थियों से बिछड़ने का भावुक क्षण बन गया। Read More
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रख्यात मनोवैज्ञानिक एवं करियर काउंसलर डॉ. मित्तू रहीं। उन्होंने अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में नारी सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और समाज में महिलाओं की बढ़ती भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आज की महिला हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही है और समाज को नई दिशा दे रही है। Read More
इस अभिनव सोच को भिलाई स्थित रुंगटा इंटरनेशनल स्किल्स यूनिवर्सिटी में आयोजित चार दिवसीय टेक-फेस्ट ‘व्योम’ के ई-समिट में प्रस्तुत किया गया, जहां प्रदेशभर के स्टार्टअप्स ने अपने आइडिया पेश किए। Read More
परसदा के खार में महिला का शव सड़ी-गली हालत में मिला था। शव की स्थिति इतनी खराब थी कि उसकी पहचान करना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन गया। पुलिस ने महिला के हाथ में बने गोदने और चूड़ी के आधार पर जांच की दिशा तय की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पांच अलग-अलग टीमों का गठन किया गया। Read More
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी एवं छत्तीसगढ़ सड़क सुरक्षा प्रभारी संजय शर्मा का संबोधन। उन्होंने विद्यार्थियों से ट्रैफिक नियमों के पालन की अपील करते हुए कहा कि हेलमेट और सीट बेल्ट जैसी छोटी सावधानियां बड़ी अनहोनी टाल सकती हैं। उन्होंने यह महत्वपूर्ण जानकारी भी साझा की कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मदद करने वाले “गुड सेमेरिटन” को केंद्र सरकार की ओर से सम्मान के साथ-साथ सवा लाख रुपये तक का पुरस्कार दिया जा सकता है। उनके संदेश ने युवाओं में सामाजिक जिम्मेदारी का भाव जगाया। Read More
जैसे-जैसे शाम ढली, बच्चों के लिए रोमांच और बढ़ गया। टेलीस्कोप (दूरबीन) की मदद से बच्चों ने असली चाँद और टिमटिमाते तारों को करीब से देखा। विद्यालय में विशेष रूप से बनाए गए 'डोम प्लैनेटेरियम' और 'गैलेक्सी रूम' ने बच्चों को ब्रह्मांड की एक काल्पनिक सैर कराई। इसके अलावा, शैडो गेम और पपेट शो के माध्यम से बच्चों ने कलात्मक आकृतियाँ बनाना सीखा। Read More
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इतनी बड़ी कार्यकारिणी का गठन जमीनी स्तर पर पकड़ मजबूत करने और बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने की रणनीति का हिस्सा है। शहर में बढ़ती राजनीतिक प्रतिस्पर्धा और स्थानीय मुद्दों को देखते हुए कांग्रेस नेतृत्व संगठन को ज्यादा चुस्त-दुरुस्त और जनसरोकारों से जोड़ने की तैयारी में है। Read More
भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रहे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडेय ने विधायक देवेंद्र यादव के निर्वाचन को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट में चुनाव याचिका दायर की है। Read More
नेताजी आनंद सिंघानिया की स्मृति में दिए जा रहे सम्मानों की श्रृंखला में इस वर्ष सातवां साहित्य रत्न सम्मान युवा गीतकार भरत द्विवेदी को तथा प्रथम पत्रकारिता रत्न सम्मान सुप्रसिद्ध पत्रकार तृप्ति सोनी को दिया गया। वहीं मोहम्मद अज़ीम खान स्मृति प्रथम उर्दू साहित्य रत्न सम्मान युवा शायर इरफ़ानुद्दीन इरफ़ान ने प्राप्त किया। Read More
दुर्ग जिले के जामुल थाना क्षेत्र अंतर्गत नारधा गांव में महायज्ञ के आयोजन को लेकर उपजे विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। गांव स्थित हनुमान मंदिर के पास दुकानों को हटाने के मुद्दे पर भाजपा नेता और पुजारी के भाई के बीच जमकर मारपीट हुई। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। Read More
माईलस्टोन जूनियर विंग में आज ‘वार्षिक खेलकूद समारोह’ का आयोजन उत्साह और उमंग के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की डायरेक्टर डॉ. ममता शुक्ला द्वारा मुख्य अतिथियों एवं अभिभावकों के स्वागत से हुई। Read More
अब सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग (MSME) से जुड़े उद्यमी भी अपने नवाचारों को कानूनी सुरक्षा देकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार में पहचान बना सकेंगे। सरकार की ओर से पेटेंट और ट्रेडमार्क पंजीयन पर आर्थिक सहायता भी उपलब्ध कराई जा रही है। यह जानकारी गुरुवार को रुंगटा इंटरनेशनल स्किल्स यूनिवर्सिटी में स्थापित एमएसएमई फैसिलिटेशन सेंटर द्वारा आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में दी गई। Read More
माइलस्टोन अकादमी के जूनियर विंग में दिनांक 05 फरवरी 2026 को वार्षिक प्रदर्शनी का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर कक्षा प्रथम से बारहवीं तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। Read More
जीडी रुंगटा कॉलेज ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, भिलाई के छात्र-छात्राओं ने हेमचंद यादव विश्वविद्यालय की हाल ही में जारी मेरिट सूची में शानदार प्रदर्शन करते हुए कॉलेज का नाम रोशन किया है। विभिन्न पाठ्यक्रमों में कुल 9 विद्यार्थियों ने अपनी-अपनी स्ट्रीम में टॉप-10 में स्थान प्राप्त किया है। Read More
राजधानी रायपुर और ट्विन सिटी भिलाई–दुर्ग के बीच आवागमन को तेज और निर्बाध बनाने की दिशा में बड़ी पहल हुई है। राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर सिरसा गेट चौक और खुर्सीपार गेट चौक पर ग्रेड सेपरेटर बनाए जाएंगे। इसके लिए केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने कुल 77 करोड़ 36 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की है। Read More
स्वास्थ्य जांच की पारंपरिक प्रणालियों को पीछे छोड़ते हुए भिलाई की रूंगटा इंटरनेशनल स्किल्स यूनिवर्सिटी ने चिकित्सा क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यूनिवर्सिटी के प्रो-चांसलर डॉ. सौरभ रूंगटा और फैकल्टी सदस्य डॉ. संदीप भट द्वारा विकसित अत्याधुनिक स्मार्ट मेडिकल कोट को भारत सरकार के पेटेंट कार्यालय से पेटेंट प्राप्त हुआ है। Read More
छत्तीसगढ़ के भिलाई से जबरन धर्मांतरण कराने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ बीमारी ठीक करने के एवज में दो महिलाएँ कथित तौर पर एक लकवाग्रस्त व्यक्ति का जबरन धर्मांतरण कराने की कोशिश कर रही थीं। आरोप है कि महिलाएँ लगातार दो सप्ताह से पीड़ित के घर आकर उस पर धर्मांतरण का दबाव बना रही थीं और उसे बाइबिल पढ़ने के लिए मजबूर कर रही थीं। इस पूरे मामले की सूचना पीड़ित महिला ने फोन के जरिए पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। Read More
छत्तीसगढ़ राज्य पावरलिफ्टिंग चयन प्रतियोगिता का आयोजन रविवार, 1 फरवरी को सेक्टर-6 स्थित पॉवर जिम, भिलाई में किया जाएगा। यह प्रतियोगिता सीनियर वर्ग के पुरुष एवं महिला खिलाड़ियों के लिए आयोजित की जा रही है, जिसमें प्रदेशभर के प्रतिभागी अपनी ताकत का प्रदर्शन करेंगे। Read More
शिक्षाधानी भिलाई के शासकीय वैशाली नगर महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर शहर का गौरव बढ़ाया है। बलौदाबाजार में आयोजित सात दिवसीय राज्य स्तरीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर में महाविद्यालय के स्वयंसेवकों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में शीर्ष स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। बेहतर प्रदर्शन के लिए स्वयंसेवकों को छत्तीसगढ़ शासन के उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा के हाथों सम्मानित किया गया। Read More
भिलाई के कुरूद वार्ड में निगम द्वारा लगाए जाने वाले सीबीजी गैस प्लांट का फिर से खुलकर विरोध होने लगा है। कल प्लांट लगाने के लिए निगम की ओर से की गई मार्किंग के बाद सुंदर विहार कॉलोनी के लोग अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं। Read More
77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर प्रियदर्शिनी परिसर पूर्व स्थित नेताजी सुभाषचंद्र पार्क एवं सामुदायिक भवन में उल्लास और राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत वातावरण में समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन परिसर के निवासियों एवं छत्तीसगढ़ आर्मी फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। Read More
छत्तीसगढ़ शासन के उच्च शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित दुर्ग सेक्टर स्तरीय बॉयज खो-खो टूर्नामेंट का आयोजन स्पोर्ट्स हब भिलाई में किया गया। सेक्टर-7 स्थित कल्याण पीजी कॉलेज के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में तीन जिलों से पहुंची आठ कॉलेजों की टीमों ने भाग लिया। पहले चरण में कॉलेजों के बीच रोमांचक मुकाबले हुए, जिसके बाद स्टेट लेवल टूर्नामेंट के लिए दुर्ग सेक्टर की टीम का चयन किया गया। Read More
भागदौड़ भरी जिंदगी के बीच सामाजिक समरसता और पारिवारिक रिश्तों को मजबूत करने का संदेश लेकर प्रियदर्शिनी परिसर (ईस्ट) विकास समिति ने 11 जनवरी 2026 को 18वां पारिवारिक मिलन समारोह आयोजित किया। इस आयोजन ने बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को एक मंच पर जोड़ते हुए आपसी मेल-मिलाप और सांस्कृतिक चेतना का जीवंत उदाहरण प्रस्तुत किया। लगभग 300 परिसरवासियों की सहभागिता ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया। Read More
शेयर मार्केट में ज्यादा मुनाफे के लालच के चक्कर में आकर एक बार फिर साइबर ठगों ने ऑनलाइन ठगी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। बीएसपी के रिटायर्ड अधिकारी आर राजू शातिर ठगों के चंगुल में फंस गए और 28 लाख 50 हजार रुपए गवां बैठे। शिकायत मिलने के बाद भिलाई नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर साइबर थाने को सौंप दिया है। Read More
छत्तीसगढ़ में पहली बार थाने में बुजुर्गों की काउंसिलिंग शुरू गई है। यह बुजुर्गों को न्याय और परिवार से सम्मान दिलाने की खास पहल है। जो कि भिलाई महिला थाना में की जा रही है। खास बात यह है कि यह अन्याय के खिलाफ पुलिस की मुहिम किसी दंड के विधान से संचालित नहीं होगी बल्कि समझाइश देकर बुजुर्गों को न्याय और सम्मान दिलाया जाना है। Read More