JOB NEWS. इंडियन बैंक ने खिलाड़ियों के लिए वेकैंसी निकाली है। चयन प्रक्रिया में किसी तरह की लिखित परीक्षा को शामिल नहीं किया गया है। स्क्रीनिंग, स्पोर्ट्स ट्रायल और इंटरव्यू के जरिए कैंडिडेट्स को इस जॉब के लिए चुना जाएगा। जो अभ्यर्थी इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, वो बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट indianbank.bank.in पर अप्लाई कर सकते हैं। ऑफिसर, JMG स्केल-I, क्लर्क के लिए 24 फरवरी तक फार्म भर सकते हैं।

इन पदों के लिए सामान्य/ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों की उम्र 18-26 वर्ष होनी चाहिए। वहीं एससी/एसटी को इसमें 5 साल और अन्य बैकवर्ग क्लास को 3 साल की छूट मिलेगी। वहीं, ऑफिसरJMG स्केल I 48480-85920/-, क्लर्क (CSA)- 24050-64480/- बेसिक सैलरी होगी। इसके अलावा DA, CCA, HRA अन्य भत्ते भी मिलेंगे। एप्लीकेशन स्क्रीनिंग, ट्रायलमें परफॉर्मेंस, इंटरव्यू (क्लर्क में नहीं होगा) के आधार पर चयन होगा। इसमें एथलेटिक्स, बास्केटबॉल, चेस, वॉलीबॉल गेम्स शामिल होगा।

ये चाहिए योग्यता
ऑफिसर JMG स्केल-I: किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड ने 12वीं कक्षा या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए। आवेदन की शर्त यह है कि कैंडिडेट ने साथ में स्पोर्ट्स में देश को प्रदर्शित किया हो।
क्लर्क: 12वीं पास या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए। साथ में स्टेट जूनियर नेशनल/नेशनल गेम्स में राज्य को प्रदर्शित किया हो। या कंबाइंड यूनिवर्सिटीज टीम का मेंबर हो। या इंटर यूनिवर्सिटी इवेंट में टॉप 3 पोजीशन पर रहे हो। या जिला टीम में भाग लिया हो।
ट्रायल/इंटरव्यू के लिए वैलिड कॉल लेटर का प्रिंट आउट, वैलिड सिस्टम जनरेटेड प्रिंटआउट, 10वीं की जन्मतिथि, फोटो आईडेंटी प्रिंट आदि साथ लेकर जाएं।

ऐसे करें आवेदन
- इस भर्ती में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को सबसे पहले बैंक की आधिकारिक वेबसाइट indianbank.bank.in पर जाना होगा।
- यहां अपना Current Openings सेक्शन में आपको Recruitment Of Sportsperson for FY 2025-26 वाले टैब में Click Here for New Registration के लिंक पर क्लिक करें।
- आप https://ibpsreg.ibps.in/ वाली वेबसाइट पर री-डायरेक्ट हो जाएंगे।
- यहां रजिस्ट्रेशन वाले कॉलम में अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी की जानकारी भरकर कंफर्म करें और रजिस्ट्रेशन नंबर क्रिएट कर लें।
- पासवर्ड के जरिए वेबसाइट पर लॉगइन करें। फिर फॉर्म में बची बाकी की डिटेल्स भी भर दें।
- यहां आपको अपनी कैटेगिरी, जन्मतिथि, पता, संबंधित सभी तरह की जानकारी भरनी होंगी।सभी डिटेल्स अपने सर्टिफिकेट्स के मुताबिक ही भरें।
- अपना कलरफुल पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, हस्ताक्षर स्कैन करें।
- एप्लिकेशन फीस का भुगतान करें और फॉर्म का प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रख लें।


































