RAIPUR NEWS. छठ पूजा पर अपने घर जाने की तैयारी कर रहे यात्रियों के लिए राहत की खबर है। त्योहार के दौरान ट्रेनों में बढ़ती भीड़ और कंफर्म टिकट की मारामारी को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) ने विशेष ट्रेनों के परिचालन की व्यवस्था की है। छत्तीसगढ़ से बिहार, उत्तर प्रदेश और दिल्ली जाने वाले यात्रियों को इन ट्रेनों से राहत मिलेगी। 13 नवंबर से छठ महापर्व की शुरुआत हो रही है। ऐसे में छत्तीसगढ़ में रहने वाले हजारों प्रवासी मजदूर, व्यापारी और नौकरीपेशा लोग त्योहार मनाने अपने गृह राज्य लौट रहे हैं। हर साल छठ और दीपावली के आसपास ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ रहती है।

कंफर्म टिकट नहीं मिलने के कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसी को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने अलग-अलग तारीखों पर स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। बिलासपुर, दुर्ग और गोंदिया से चलने वाली इन ट्रेनों से यात्रियों को अतिरिक्त यात्रा विकल्प मिलेगा। त्योहारी सीजन में रेलवे स्टेशनों पर भीड़ बढ़ने की संभावना को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों से कुछ सावधानियां बरतने की अपील की है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि स्टेशन पहुंचने से पहले ट्रेन के समय और प्लेटफॉर्म की जानकारी जरूर जांच लें

इन तारीखों पर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें
- बिलासपुर-छपरा स्पेशल (08255)
यह ट्रेन 14 और 21 नवंबर 2026 को बिलासपुर से छपरा के लिए रवाना होगी।
- दुर्ग-हजरत निजामुद्दीन स्पेशल (08751)
यह ट्रेन 15 नवंबर 2026 को दुर्ग से हजरत निजामुद्दीन के लिए रवाना होगी।

- दुर्ग-बरौनी स्पेशल (08755)
यह ट्रेन 11 और 18 नवंबर 2026 को दुर्ग से बरौनी के बीच संचालित होगी।
- गोंदिया-पटना स्पेशल (08895)
यह ट्रेन 13 और 20 नवंबर 2026 को गोंदिया से पटना के लिए रवाना होगी।

इसके लिए रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, NTES और RailOne ऐप का इस्तेमाल किया जा सकता है। साथ ही यात्रियों को ट्रेन छूटने से पर्याप्त समय पहले स्टेशन पहुंचने की सलाह दी गई है।





































