RAIPUR NEWS. रक्षाबंधन पर घर जाने वाले यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने अतिरिक्त ट्रेन चलाने का फैसला किया है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर रेल मंडल की ओर से दुर्ग-रायगढ़-दुर्ग के बीच 27 से 29 अगस्त 2026 तक रक्षाबंधन पैसेंजर स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। इससे दुर्ग, भिलाई, रायपुर, तिल्दा-नेवरा, भाटापारा, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, सक्ती, खरसिया और रायगढ़ सहित मार्ग के यात्रियों को अतिरिक्त यात्रा सुविधा मिलेगी।

रक्षाबंधन स्पेशल में कुल 10 आईसीएफ कोच लगाए जाएंगे। इनमें 8 सामान्य श्रेणी और 2 एसएलआरडी कोच शामिल होंगे। त्योहार के दौरान नियमित ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ के बीच यह स्पेशल ट्रेन यात्रियों के लिए अतिरिक्त विकल्प उपलब्ध कराएगी। गाड़ी संख्या 08834 दुर्ग-रायगढ़ पैसेंजर स्पेशल दुर्ग से सुबह 10:30 बजे रवाना होकर रात 7 बजे रायगढ़ पहुंचेगी। रास्ते में ट्रेन भिलाई नगर 10:37 बजे, भिलाई पावर हाउस 10:43, भिलाई 10:51, देवबलोदा चरोदा 10:56, कुम्हारी 11:04, सरोना 11:11, सरस्वती नगर 11:17 और रायपुर 11:25 बजे पहुंचेगी।

इसके बाद ट्रेन डब्ल्यूआरएस 11:35, उरकुरा 11:53, मांढर 12:01, सिलियारी 12:11, बैकुंठ 12:20, तिल्दा-नेवरा 12:26, हथबंद 12:36 और भाटापारा 12:50 बजे पहुंचेगी। आगे ट्रेन निपानिया 13:18, दागोरी 13:28, बिल्हा 13:38, चक्करभाटा 14:11, दाधापारा 14:20 और बिलासपुर 14:45 बजे पहुंचेगी। इसके बाद गतौरा 15:05, जयरामनगर 15:13, अकलतरा 15:27, जांजगीर-नैला 15:44 और चांपा 15:55 बजे पहुंचेगी।

ट्रेन सारागांव-देवरी 16:06, बुढार 16:13, सक्ती 16:59, जारडीह 17:09, खरसिया 17:16, रॉबर्टसन 17:25, भूपदेवपुर 18:04 और किरोड़ीमल नगर 18:13 बजे रुकते हुए रात 7 बजे रायगढ़ पहुंचेगी। रक्षाबंधन के दौरान दुर्ग से रायगढ़ के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों के अलावा भिलाई, रायपुर, तिल्दा-नेवरा, भाटापारा, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, चांपा, सक्ती, खरसिया और आसपास के स्टेशनों से सफर करने वाले यात्रियों को भी इस स्पेशल ट्रेन का लाभ मिलेगा।





































