रायपुर में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। तिल्दा-नेवरा इलाके में आबकारी टीम ने छापा मारकर एक आरोपी को गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की।
आबकारी उपनिरीक्षक मेधा मिश्रा के नेतृत्व में ग्राम बेमता, थाना तिल्दा-नेवरा स्थित एक पान ठेले पर दबिश दी गई। इस दौरान सिमगा, जिला बलौदा बाजार निवासी सुनील कुमार देवांगन को मौके से पकड़ा गया।
छापेमारी के दौरान अलग-अलग ब्रांड की शराब जब्त की गई, जिसमें बुडवाइज़र मैग्नम बीयर, ऑल सीजन, आरएस, गोल्डन टच, आरसी, 20-20 व्हिस्की, जिप्सी, फ्रंटलाइन ब्लू और 7PM व्हिस्की शामिल हैं। कुल मिलाकर 5.52 बल्क लीटर व्हिस्की और 3.25 बल्क लीटर बीयर बरामद हुई।
आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क), 34(2) और 59(क) के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
इस कार्रवाई में आबकारी मुख्य आरक्षक दिगंबर भूरा और वाहन चालक रेवाराम ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।



































