Bilaspur News : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में पुलिस ने 7 किलो गोमांस बरामद किया है। आरोपी अपने घर के आंगन में टंगली (लोहे के औजार) से मांस काट रहा था। पूछताछ में आरोपी ने गोमांस को सूखाकर रखने और खाने की बात कही। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज दिया है। घटना कोटा थाना के बेलगहना चौकी क्षेत्र की है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि सुरेश कुमार सोनवानी अपने घर में गौवंश की हत्या कर मांस निकाल रहा है। तत्काल टीम पहुंची और छापेमारी की। आरोपी को घर के आंगन में गौमांस काटते रंगे हाथों पकड़ा गया।

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 7 किलो गौमांस और मांस काटने का औजार बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह मृत और जीवित गाय-भैंस को काटकर खाने के लिए मांस रखता था।

पुलिस ने आरोपी सुरेश कुमार सोनवानी को गिरफ्तार कर लिया है। छग पशु परिरक्षण अधिनियम की धारा 5 एवं 10 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।






































