आंध्रप्रदेश: भारतीय न्यायपालिका में ऐसा पहली बार देखने को मिला है, जब भरी अदालत में जज और वकील के बीच टकराव इस कदर बढ़ा की मामला पुलिस तक पहुंच गया।यह मामला आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट का है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Justice T Rajasekhar Rao of Andhra Pradesh High C court was miffed by a young lawyer throwing away the files.
Shockingly, Justice Rao ordered the lawyer to be taken into custody for contempt while he was seen pleading with folded hands. pic.twitter.com/4fmlX8C7Ja
— Shashank Shekhar Jha (@shashank_ssj) May 6, 2026

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह घटना सोमवार (4 मई 2026) की है, जब अदालत एक याचिका पर सुनवाई कर रही थी। याचिका में याचिकाकर्ता के खिलाफ जारी लुक आउट नोटिस और पासपोर्ट जब्ती को चुनौती दी गई थी। जस्टिस तर्लादा राजशेखर राव इस मामले की सुनवाई स्थगित करने पर विचार कर रहे थे, तभी एक युवा वकील के साथ उनकी बहस शुरू हो गई।

बहस के दौरान जज काफी नाराज हो गए और वकील से सख्त लहजे में सवाल किया कि क्या उनकी याचिका खारिज कर दी गई है। उन्होंने वकील के रवैये पर आपत्ति जताते हुए पुलिस बुलाने तक की बात कह दी और उसे अपील दायर करने की सलाह दी। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि वकील की कौन-सी बात से जज इतने नाराज हुए।

स्थिति तब और तनावपूर्ण हो गई जब वकील ने हाथ जोड़कर माफी मांगनी शुरू कर दी और खुद को दर्द में होने की बात कही। इसके बावजूद जज का गुस्सा शांत नहीं हुआ। उन्होंने कोर्ट में मौजूद अन्य वकीलों को घटना का गवाह बताते हुए वकील के व्यवहार को अनुचित बताया और पुलिस को उसे 24 घंटे की हिरासत में लेने का निर्देश दे दिया।

हालांकि, बाद में वकील संघ के हस्तक्षेप के बाद अदालत ने अपना आदेश वापस ले लिया। फिलहाल इस मामले की अगली सुनवाई गर्मी की छुट्टियों के बाद तक टाल दी गई है।




































