JOB NEWS. देश के सबसे बड़े बैंकों में शामिल स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने अनुभवी प्रोफेशनल्स के लिए भर्ती निकाली है। खास बात यह है कि इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को सालाना 98 लाख रुपए तक का पैकेज मिल सकता है। भर्ती SBI के State Bank Institute of Leadership (SBIL), कोलकाता के लिए की जा रही है। SBI Specialist Cadre Officers के तहत Dean, Faculty और Marketing Executive के एक-एक पद पर भर्ती कर रहा है। ये नियुक्तियां कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर होंगी। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 16 सितंबर 2026 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 6 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती में उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी। आवेदन प्राप्त होने के बाद उम्मीदवारों को उनकी

भर्ती में पद के अनुसार अधिकतम सालाना पैकेज अलग-अलग निर्धारित किया गया है, जिसमें Dean: 98 लाख रुपए तक सालाना, Faculty: 63 लाख रुपए तक सालाना, Marketing Executive: 52 लाख रुपए तक सालाना शामिल है। हालांकि वास्तविक पैकेज उम्मीदवार की योग्यता, अनुभव और चयन प्रक्रिया के आधार पर तय किया जाएगा। Dean पद के लिए उम्मीदवार की उम्र 31 अगस्त 2026 को 40 से 55 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उम्मीदवार के पास MBA, Executive MBA, PGDM, PGDBA या इसके समकक्ष मान्य योग्यता में कम से कम 55 प्रतिशत अंक होने चाहिए। PhD या MPhil डिग्री वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।

इस पद के लिए कम से कम 15 वर्ष का अनुभव जरूरी है। इसमें वरिष्ठ अकादमिक या लीडरशिप पद पर कम से कम 3 वर्ष का अनुभव शामिल होना चाहिए। Faculty पद के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी विषय में कम से कम 55 प्रतिशत अंकों के साथ पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा संबंधित क्षेत्र में कम से कम 6 वर्ष का टीचिंग या ट्रेनिंग अनुभव मांगा गया है।

Marketing Executive पद के लिए मार्केटिंग में MBA या संबंधित डिग्री और कम से कम 55 प्रतिशत अंक जरूरी हैं। उम्मीदवार के पास कम से कम 5 वर्ष का मार्केटिंग अनुभव होना चाहिए। जिटल मार्केटिंग, मार्केटिंग एनालिटिक्स और सोशल मीडिया मार्केटिंग जैसी विशेषज्ञता रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जा सकती है। शैक्षणिक योग्यता और अनुभव के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके बाद चयन प्रक्रिया में इंटरव्यू होगा। Dean और Faculty पद के लिए इंटरव्यू के साथ डेमो सेशन भी लिया जाएगा। Marketing Executive पद के लिए शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों का इंटरव्यू होगा।

इच्छुक उम्मीदवार 6 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए SBI की आधिकारिक वेबसाइट के Careers सेक्शन में संबंधित भर्ती का नोटिफिकेशन देखकर Apply Online लिंक के जरिए फॉर्म भरना होगा।आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और अन्य पात्रता शर्तों की आधिकारिक अधिसूचना में जांच कर लेनी चाहिए।




































